हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर एनसीईआरटी के साभार से अफ्रीका महाद्वीप के बारे में ( Important facts about Africa in hindi, Africa gk in hindi ) जानकारी पढ़ने के लिए आपका स्वागत है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में भूगोल विषय के अंतर्गत कई सारे प्रश्न अफ्रीका के बारे में पूंछे जाते हैं। उन्हीं प्रश्नों को आधार बना कर यहां अफ्रीका के बारे में जानकारी लिखी गई है। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी interesting facts about africa in hindi अफ्रीका के बारे में पूंछे जाने वाले सवालों को हल करने में मदद करेगी।
Interesting facts about Africa in Hindi अफ्रीका महाद्वीप के बारे में जानकारी -:

~ एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका महाद्वीप है। धरती के सम्पूर्ण स्थल क्षेत्र का लगभग 20% स्थल अफ्रीका में है।
~ यह महाद्वीप यूरोप से भूमध्य सागर द्वारा तथा एशिया से अरब सागर द्वारा अलग होता है। फिर भी यह 3 प्रमुख स्थानों पर यूरोप और एशिया महाद्वीप के बहुत निकट है।
- उत्तर पश्चिम में जिब्राल्टर जल संधि
- उत्तर पूर्व में स्वेज नहर स्थल संधि
- पूर्व बाव-अल-मंदेव जल संधि।
~ अफ्रीका महाद्वीप का विस्तार 37°14′ उत्तरी और 34°50′ दक्षिणी अक्षांशों के बीच है। अतः इसका अधिकांश हिस्सा उष्ण कटिबंध में फैला हुआ है। इसलिए यहां लगभग सारे साल ही बहुत ऊंचा तापमान रहता है।
~ विषुवत वृत्त के निकट दोनों ओर फैले क्षेत्रों में उष्ण और आर्द्र जलवायु पाई जाती है। यहां प्रायः प्रतिदिन वर्षा होती है। और वर्षभर केवल उष्ण और आर्द्र ग्रीष्म ऋतु ही रहती है। इसे विषुवत्तीय जलवायु कहते हैं। अत्यधिक गर्मी और वर्षा के कारण इस क्षेत्र का अधिकतर भाग घने वनों से भरा हुआ है। इन वनों को उष्ण कटिबंधीय या विषुवत्तीय वर्षा वन कहते हैं।
~ वर्षा वनों के उत्तर और दक्षिण में ऐसे प्रदेश हैं जहां वर्षा का कुल औसत उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों से काफी कम रहता है। इस जलवायु को सवाना या सूडान तुल्य जलवायु कहते हैं। वनस्पति के नाम पर यहां ज्यादातर लंबी और मोटी घास ही उगती है। इसलिए इस क्षेत्र को सवाना घास भूमि भी कहते हैं। सवाना घास भूमि विश्व का सबसे बड़ा जंगली जीव जंतुओं का क्षेत्र है। जिसमें विश्व के सबसे बड़े जीव जंतु पाए जाते हैं। सवाना घास के मैदान को बिग हंटिंग लैंड भी कहा जाता है।
~ अफ्रीका के उत्तरी और दक्षिणी तटीय प्रदेशों में भूमध्य सागरीय जलवायु पाई जाती है। यहां वर्षा शीत ऋतु में होती है। इन प्रदेशों में शीत ऋतु न ज्यादा ठंडी होती है और न ही ग्रीष्म ऋतु ज्यादा गर्म होती है।
~ अफ्रीका पठारों का महाद्वीप है। अफ्रीका के पठार पूर्व और दक्षिण में अपेक्षाकृत ऊंचे हैं। अफ्रीका का सबसे ऊंचा शिखर किलिमंजारो पर्वत भी इसी पूर्वी उच्च भूमि पठार प्रदेश में स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 5895 मीटर है।
~ अफ्रीका में दो छोटी पर्वत श्रेणियां स्थित हैं। उत्तरी पश्चिमी भाग में एटलस पर्वत दक्षिणी पूर्वी तट पर ड्रेकेंसबर्ग पर्वत।
~ धरती के धरातल में दरार या भ्रंश पड़ने से बनने वाली लंबी और गहरी घाटियां भूभ्रंश घाटियां कहलाती हैं। इनके दोनों किनारे दीवार की तरह सीधे खड़े ढाल वाले होते हैं। अफ्रीका महाद्वीप में ऐसी भूभ्रंश घाटियों की एक लम्बी श्रंखला है। जिसे महान भूभ्रंश घाटी कहा जाता है। यह घाटी मलावी झील के दक्षिण से उत्तर में लाल सागर, स्वेज की खाड़ी और अकाबा की खाड़ी से होते हुए मृत सागर तक जाती है।
~ विश्व की सबसे बड़ी नदी नील नदी का उद्गम अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील से होता है। नील नदी विषुवत रेखा के निकट के भारी वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर उत्तर की ओर बहती हुई भूमध्य सागर में गिर जाती है। अफ्रीका की दूसरी मुख्य नदी जायरे नदी है। जो मध्य अफ्रीका में बहती है। जायरे नदी को कांगो नदी के नाम से भी जाना जाता है। अफ्रीका की नदियों में सबसे अधिक जल जायरे नदी बहा कर ले जाती है। अफ्रीका के पश्चिमी भाग में नाइजर नदी और दक्षिणी भाग में जैंबेजी और ऑरेंज अफ्रीका की अन्य प्रमुख नदियां हैं।
~ अफ्रीका महाद्वीप का लगभग एक तिहाई हिस्सा मरुस्थल है। उत्तरी अफ्रीका महाद्वीप में फैला सहारा मरुस्थल संसार का सबसे बड़ा मरुस्थल है। दक्षिणी अफ्रीका में फैला कालाहारी मरुस्थल दूसरा मुख्य मरुस्थल है।
अन्य मरुस्थल -: iguidi, chech, Nubian, eastern desert, namib, ogaden।

Africa gk question answer in hindi अफ्रीका के बारे में प्रश्न उत्तर -:
प्रश्न -: विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है ?
उत्तर -: अफ्रीका महाद्वीप
प्रश्न -: कॉन्टिनेंट ऑफ कॉन्ट्रास्टस किस महाद्वीप को कहा जाता है ?
उत्तर -: अफ्रीका महाद्वीप
प्रश्न -: अंध महाद्वीप किस महाद्वीप को कहा जाता है ?
उत्तर -: आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा में अत्यधिक पिछड़ा होने के कारण अफ्रीका महाद्वीप को अंध महाद्वीप कहा जाता है।
प्रश्न -: किस महाद्वीप से तीनों रेखाएं विषुवत रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा गुजरती हैं ?
उत्तर -: अफ्रीका महाद्वीप
प्रश्न -: अफ्रीका की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?
उत्तर -: विक्टोरिया झील
प्रश्न -: अफ्रीका की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?
उत्तर -: नील नदी ( विश्व की सबसे लंबी नदी )
प्रश्न -: नील नदी कहां से निकलती है तथा नील नदी किस सागर में गिरती है ?
उत्तर -: नील नदी विक्टोरिया झील से निकलती है। तथा नील नदी भूमध्य सागर में जाकर गिरती है।
प्रश्न -: अफ्रीका की प्रमुख जनजातियां कौन सी हैं ?
उत्तर -: अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख जनजातियां निम्नलिखित हैं।
तुआरेग, बद्दू, पिग्मी, बुश मैन, मसाई, किकियू,
प्रश्न -: अफ्रीका की कौन सी नदी विषुवत रेखा को दो बार काटती है ?
उत्तर -: कांगो नदी
प्रश्न -: अफ्रीका की कौनसी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है ?
उत्तर -: लिम्पोपो नदी
प्रश्न -: अफ्रीका का सबसे लंबा रेलमार्ग कौन सा है?
उत्तर -: केप काहिरा रेलमार्ग । दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से मिस्र के काहिरा तक।
प्रश्न -: विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान कहां स्थित है ?
उत्तर -: 1. अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण अफ्रीका में किंबरले खान ( उत्पादन की दृष्टि से )
2. अफ्रीका के बोत्सवाना में ओरापा खान ( क्षेत्रफल की दृष्टि से )
प्रश्न -: अफ्रीका का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है ?
उत्तर -: सहारा मरुस्थल ( विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल )
प्रश्न -: एटलस पर्वत कहां स्थित है ?
उत्तर -: एटलस पर्वत अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर पश्चिम में स्थित है। यह अल्जीरिया, ट्यूनीशिया और मोरक्को में 2500 किमी तक के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
प्रश्न -: एटलस पर्वत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है ?
उत्तर -: एटलस पर्वत की सबसे ऊंची चोटी टाऊबकल है। जो मोरक्को में स्थित है।
प्रश्न -: अफ्रीका महाद्वीप में पठार के नाम बताएं ?
उत्तर -: tademait, darfur, Ethiopian highlands, Adamawa, katanga, tasili
प्रश्न -: एबिसिनी पठार कहां स्थित है ?
उत्तर -: एबिसिनी पठार अफ्रीका के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। यह मुख्य रूप से अफ्रीका के इथोपिया देश में स्थित है।
प्रश्न -: विक्टोरिया जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर -: जाम्बेजी नदी
प्रश्न -: स्टेनली जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर -: कांगो नदी
प्रश्न -: अफ्रीका का आस्वान बांध किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर -: नील नदी
प्रश्न -: अफ्रीका का करीबा बांध किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर -: जेंबेजी नदी पर जाम्बिया देश में
प्रश्न -: हॉर्न ऑफ अफ्रीका किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग को हॉर्न ऑफ अफ्रीका कहा जाता है। हॉर्न ऑफ अफ्रीका में मुख्य रूप से सोमालिया, इथियोपिया और जिबूती देश आते हैं।
प्रश्न -: किस देश को गोल्ड कॉस्ट देश कहा जाता है ?
उत्तर -: अफ्रीका के घाना देश को
प्रश्न -: अफ्रीका महाद्वीप में पॉम तेल की नदी किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: नाइजर नदी को
प्रश्न -: एशिया और यूरोप महाद्वीप का जंक्शन किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: अफ्रीका के मिस्र देश को
प्रश्न -: कर्क और मकर रेखाएं किस महाद्वीप से एक साथ गुजरती हैं ?
उत्तर -: अफ्रीका महाद्वीप से ( विश्व का एकमात्र महाद्वीप )
प्रश्न -: वनों का देश किसे कहा जाता है ?
उत्तर -: अफ्रीका के कांगो देश को
प्रश्न -: अफ्रीका महाद्वीप का सबसे नवीनतम राष्ट्र कौन सा है ?
उत्तर -: दक्षिणी सूडान ( 9 जुलाई 2011 )
प्रश्न -: स्वेज नहर किन सागरों को मिलाती है ?
उत्तर -: स्वेज नहर लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है।
प्रश्न -: बड़े आकार का और तेज दौड़ने वाला पक्षी शुतुरमुर्ग कहां पाया जाता है?
उत्तर -: कालाहारी मरुस्थल
प्रश्न -: सिसल क्या है ?
उत्तर -: सिसल एक वानिस्पतिक रेशा है। इससे बोरियां और रस्सियां बनाई जाती हैं। यह अफ्रीका के तंजानिया में मिलता है।
प्रश्न -: कैसावा क्या है ?
उत्तर -: यह अफ्रीका में पाया जाने वाला एक महत्त्वपूर्ण पौधा है। इसका उपयोग भोजन के रूप में किया जाता है।
प्रश्न -: हरमैटन क्या है ?
उत्तर -: नाइजीरिया के आंतरिक भाग में ग्रीष्म ऋतु में उत्तर पूर्व की ओर से चलने वाली हवाओं को हरमैटन कहते हैं।
प्रश्न -: खमसिन क्या है ?
उत्तर -: मिस्र देश में ग्रीष्म ऋतु के आरंभ में दक्षिण की ओर से गर्म, शुष्क और धूल भरी हवाएं चलती हैं। इन हवाओं को खमसिन कहते हैं।
प्रश्न -: फेल्लाह किसे कहते हैं ?
उत्तर -: मिस्र के किसान को फेल्लाह कहते हैं।
प्रश्न -: वेल्ड क्या है ?
उत्तर -: दक्षिण अफ्रीका में घासों से भरे हुए पठारी भाग को वेल्ड कहते हैं। वेल्ड का अर्थ होता है – घास का मैदान।
Thank you for reading this article facts about Africa in hindi, Africa gk in hindi, Africa gk question answer in hindi, अफ्रीका के बारे में जानकारी.
अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश हैं ?
अफ्रीका महाद्वीप में 54 देश हैं।
अफ्रीका को अंध महाद्वीप क्यों कहा जाता है?
आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा में अत्यधिक पिछड़ा होने के कारण अफ्रीका महाद्वीप को अंध महाद्वीप कहा जाता है।
यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप के बीच कौन सा सागर स्थित है?
भूमध्य सागर
स्वेज नहर का निर्माण कब हुआ था ?
स्वेज नहर का निर्माण सन् 1869 में किया गया था। 1956 में मिस्र द्वारा स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया।
स्वेज नहर की लंबाई कितनी है ?
लगभग 168 किमी।
अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है ?
नाइजीरिया
उम्मीद है कि आपको अफ्रीका के बारे में यह लेख facts about Africa in hindi, Africa gk in hindi पसंद आया होगा। और किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में आप इस से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दे सकेंगे।
निवेदन है कि अगर अफ्रीका महाद्वीप के बारे में लिखे गए इस लेख facts about Africa in hindi में किसी भी प्रकार की कोई गलती हो तो कृपया टिप्पणी करके जरूर अवगत कराएं।
अन्य महत्त्वपूर्ण लेख -:
- महासागरीय लवणता किसे कहते हैं ?
- महाद्वीपीय मग्नतट क्या होता है ?
- हिन्द महासागर
- अटलांटिक महासागर
- प्रशांत महासागर
- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
- यूरोप महाद्वीप
- अंटार्कटिका महाद्वीप
Please do subscribe -: YouTube Channel