Facts about Antarctica in hindi, अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी, अंटार्कटिका में भारत के शोध केंद्र, अंटार्कटिका महाद्वीप Gk, Antarctica in hindi

Important GK Facts about Antarctica in hindi

Facts about Antarctica in Hindi, अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी और उससे जुड़े हुए महत्त्वपूर्ण तथ्यों को यहां प्रस्तुत किया गया है। आशा है कि आपको अंटार्कटिका महाद्वीप gk से जुड़े हुए महत्त्वपूर्ण तथ्य आपकी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में मददगार साबित होंगे।

आईये पढ़ते हैं अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी हिंदी में GK facts about Antarctica in Hindi.

अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी GK facts about Antarctica in hindi -:

Facts about Antarctica in hindi, अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी, अंटार्कटिका में भारत के शोध केंद्र, अंटार्कटिका महाद्वीप Gk, Antarctica in hindi
Facts about Antarctica in hindi, अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी,

~ अंटार्कटिका महाद्वीप दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित पांचवा बड़ा महाद्वीप है। दक्षिण ध्रुव इसके लगभग केंद्र में स्थित है। यह विश्व का सर्वाधिक ठंडा महाद्वीप है। यह सदा बर्फ से ढका रहता है। इसलिए इसे श्वेत महाद्वीप भी कहते हैं। अंटार्कटिका महाद्वीप का लगभग 98% भाग सदा बर्फ से ढका रहता है। इसकी औसत मोटाई अनुमानतः लगभग 2 – 5 किमी. तक है। अंटार्कटिका महाद्वीप को विश्व का सबसे ठंडा मरुस्थल भी कहा जाता है।

~ अंटार्कटिका की खोज सन् 1820 में रूसी जहाज के कप्तान फैबियन वेलिंग शॉसेन एवं मिखाईल पेट्रोविच लाजारेव ने की थी।

~ अंटार्कटिका महाद्वीप का अधिकतर भाग उबड़ – खाबड़ तथा पर्वतीय है। यहां का समुद्र तट खड़े ढाल वाला है। यहां तटीय मैदान नहीं है।

~ क्वीनमोड पर्वत श्रेणी इस महाद्वीप को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है।

~ इस महाद्वीप का एक अनोखा भू चिन्ह है, यहां स्थित अर्बुस शिखर, जो यहां का अकेला सक्रिय ज्वालामुखी है।

~ पाल्मर प्रायद्वीप एकमात्र ऐसा भूभाग है, जो बर्फ से कुछ हद तक मुक्त है। महाद्वीप का यह हिस्सा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के हॉर्न अन्तरीप के सबसे निकट है। इस भाग में वनस्पति नाम मात्र की है। लाईकेन और मास यहां की मुख्य वनस्पति है।

~ इस बर्फीले महाद्वीप को चारों ओर से घेरने वाले महाद्वीप का नाम है, दक्षिणी महासागर। जिसे अंटार्कटिका महासागर के नाम से भी जाना जाता है। प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिन्द महासागर के दक्षिणी छोरों को ही दक्षिणी महासागर कहा जाता है। इस महासागर के ऊपरी जल का तापमान 4°c से ऊपर नहीं जाता है। रॉस सागर एवं वेडेल सागर अंटार्कटिका सागर के ही भाग हैं।

~ संसार में सबसे कम तापमान इस महाद्वीप में स्थित दक्षिण ध्रुव में अंकित किया गया था। वर्ष भर तेज पवनें चलती हैं। महाद्वीप के केंद्रीय भाग में वायु अपेक्षाकृत शांत रहती है।

~ अंटार्कटिका महाद्वीप पर स्थित लैंबर्ट ग्लेशियर विश्व का सबसे बड़ा ग्लेशियर है।

~ अंटार्कटिका पर 22 मार्च से 23 सितंबर ( उत्तरायण ) तक अंधकार रहता है। तथा 24 सितंबर से 21 मार्च ( दक्षिणायन ) तक सूर्य कभी अस्त नहीं होता है।

~ संसार के मीठे पानी के लगभग 70% भंडार इस महाद्वीप के बर्फ छत्रकों तथा बर्फ की चादरों में संचित है।

~ अंटार्कटिका के बर्फ छत्रकों से बर्फ के बड़े बड़े खंड टूट कर समुद्र में तैरते रहते हैं। इन्हें हिमशैल कहते हैं।

~ यहां के सागरों में जीवों की बहुतायत है। पेंग्विन, समुद्री पक्षी और सील यहां बड़ी संख्या में है। पेंग्विन एक ऐसा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता। सागरों में व्हेल मछली व क्रिल मछली भी पाई जाती है। क्रिल मछली एक बहुत ही छोटी मछली होती है। अल्बा टरोस और पेटरल नामक उड़ने वाले समुद्री पक्षी इस महाद्वीप के तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

~ यह महाद्वीप वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बारे में अधिक जानकारी देने के अनोखे अवसर प्रदान करता है। इसलिए इसे विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप भी कहते हैं। इस महाद्वीप पर कोई भी व्यक्ति स्थाई रूप से नहीं रहता है।

~ अंटार्कटिका संधि 1959 के अनुसार इस महाद्वीप को केवल शांति के उद्देश्य से ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इस संधि के अनुसार इस महाद्वीप पर परमाणु परीक्षण, परमाणु कचरे को यहां लाना, सैनिक गतिविधियां, खनन कार्य इत्यादि प्रतिबंधित हैं।

~ शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु में अंटार्कटिका महाद्वीप का अलग अलग आकार होने के कारण इस को गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है।

Facts about Antarctica in hindi, अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी, अंटार्कटिका में भारत के शोध केंद्र, अंटार्कटिका महाद्वीप Gk, Antarctica in hindi
Facts about Antarctica in hindi, अंटार्कटिका में भारत के शोध केंद्र, अंटार्कटिका महाद्वीप Gk,

अंटार्कटिका में भारत के शोध केंद्र -:

  • सन् 1981-82 में भारत ने अपने अंटार्कटिका अभियान की शुरुआत की थी। 9 जनवरी 1982 को डॉ. सईद जहूर कासिम के नेतृत्व में भारत का पहला अंटार्कटिका महाद्वीप अभियान दल रवाना हुआ था।
  • दक्षिणी गंगोत्री, मैत्री तथा भारती अंटार्कटिका महाद्वीप में स्थित भारत के शोध संस्थान हैं। जिसमें से सन् 1983 में स्थापित दक्षिणी गंगोत्री अंटार्कटिका में भारत का पहला शोध केंद्र था। जो कि अब नष्ट हो चुका है।
  • सन् 1989 में स्थापित मैत्री भारत का दूसरा शोध केंद्र है।
  • भारत का तीसरा अनुसंधान केन्द्र भारती सन् 2012 में अंटार्कटिका के लार्समन हिल्स में स्थापित किया गया है।
  • राष्ट्रीय अंटार्कटिका अध्ययन केंद्र, गोवा ( भारत ) में स्थित है।
Facts about Antarctica in hindi, अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी, अंटार्कटिका में भारत के शोध केंद्र, अंटार्कटिका महाद्वीप Gk, Antarctica in hindi
Facts about Antarctica in hindi, अंटार्कटिका महाद्वीप Gk

अंटार्कटिका महाद्वीप Gk प्रश्न उत्तर facts about Antarctica in hindi with Question answer

प्रश्न -: दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति का नाम क्या है ?

उत्तर -: नॉर्वे निवासी एमंडसन दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले प्रथम व्यक्ति थे।

प्रश्न -: दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले भारत के प्रथम व्यक्ति कौन थे ?

उत्तर -: डॉ. गिरिराज सिरोही दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले भारत के प्रथम व्यक्ति थे।

प्रश्न -: अंटार्कटिका महाद्वीप पर जाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे ?

उत्तर -: सन् 1960 में रामचरण जी अंटार्कटिका महाद्वीप पर जाने वाले प्रथम भारतीय थे।

प्रश्न -: अंटार्कटिका महाद्वीप किस सागर से घिरा हुआ है ?

उत्तर -: दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिका महासागर

प्रश्न -: अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज किसने की ?

उत्तर -: अंटार्कटिका की खोज फैबियन वेलिंग शॉसेन एवं मिखाईल पेट्रोविच लाजारेव ने की थी।

प्रश्न -: अंटार्कटिका महाद्वीप का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर -: लगभग 1,40,00,000 वर्ग किमी.

प्रश्न -: अंटार्कटिका महाद्वीप की जनसंख्या कितनी है ?

उत्तर -: अंटार्कटिका महाद्वीप में किसी भी प्रकार की स्थाई मानवीय जनसंख्या नहीं है। वहां सिर्फ वैज्ञानिक और शोधकर्ता अपने अपने शोध केंद्रों में रहते हैं। और कई विषयों पर अनुसंधान कार्य करते रहते हैं।

प्रश्न -: अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?

उत्तर -: वोस्तोक झील

प्रश्न -: अंटार्कटिका की खारे पानी की झील का नाम क्या है ?

उत्तर -: “विदा” अंटार्कटिका की अत्यंत खारे पानी की झील है। जो लगभग 19 मीटर मोटी बर्फ से ढकी हुई है। इसकी लवणता मृत सागर के बराबर है।

Thank you for reading this article GK Facts about Antarctica in hindi अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी.

अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है ?

बिंसन मासिफ ( 5140 मी. )

अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

ओनेक्स ( 32 किमी. )

अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे गहरा बिंदु कहां स्थित है ?

बेंटल ट्रेंच ( 2853 मी. )

उम्मीद है कि आपको अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में जानकारी से भरा हुआ यह लेख पसंद आया होगा। और आपको किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में सहायता करेगा। यदि इस लेख में किसी भी प्रकार की गलती हो या कोई संबंधित प्रश्न हो तो कृपया टिप्पणी करके जरूर बताएं।

अन्य संबंधित लेख -: