हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर हम जानेंगें NATO kya hai hindi me ?, NATO Full Form in hindi, NATO Countries List In Hindi, नाटो के कितने सदस्य देश हैं?, नाटो का मुख्यालय कहां है?, क्या भारत नाटो का सदस्य है?, NATO का फुल फॉर्म क्या है?, नाटो में कौन-कौन से देश हैं?
NATO kya hai ?, NATO Full Form, NATO Countries List In Hindi
प्रश्न –: नाटो (NATO) क्या है ?
उत्तर –: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) उत्तरी अटलांटिक संधि द्वारा स्थापित एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है। जिस पर 4 अप्रैल 1949 को संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और अन्य पश्चिमी यूरोपीय देशों द्वारा सोवियत संघ के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हस्ताक्षर किए गए थे। उत्तरी अटलांटिक संधि को वाशिंगटन संधि के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न –: NATO नाटो की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर –: नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को की गई थी।
प्रश्न –: NATO का फुल फॉर्म क्या है ?
उत्तर –: NATO का फुल फॉर्म North Atlantic Treaty Organization (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) है। जिसे उत्तरी अटलांटिक गठबंधन भी कहा जाता है।
प्रश्न –: NATO के संस्थापक सदस्य कौन से हैं ?
उत्तर –: NATO नाटो के संस्थापक सदस्य हैं। – बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, आइसलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।
प्रश्न –: नाटो का मुख्यालय कहां स्थित है ? (NATO Headquarter)
उत्तर –: NATO का मुख्यालय बेल्जियम के ब्रुसेल्स शहर में स्थित है। जहां सुप्रीम एलाइड कमांडर रहता है।
प्रश्न –: नाटो क्या करता है ?
उत्तर –: नाटो सामूहिक रक्षा की एक प्रणाली का गठन करता है जिसके तहत उसके सदस्य राज्य एक गैर-सदस्य बाहरी पार्टी के हमले के जवाब में आपसी रक्षा के लिए सहमत होते हैं।
प्रश्न –: उत्तरी अटलांटिक संधि का अनुच्छेद 5 क्या है ?
उत्तर –: उत्तरी अटलांटिक संधि के अनुच्छेद पांच में कहा गया है कि यदि गठबंधन के एक सदस्य पर यूरोप या उत्तरी अमेरिका में हमला किया जाता है, तो इसे सभी सदस्यों पर हमला माना जाना चाहिए। इसने पश्चिमी यूरोप को अमेरिका के “परमाणु छत्र” के तहत प्रभावी रूप से डाल दिया।
प्रश्न –: वर्तमान में नाटो के कितने सदस्य देश हैं ?
उत्तर –: वर्तमान में 30 देश उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य हैं।
प्रश्न –: क्या भारत NATO का सदस्य देश है ?
उत्तर –: भारत नाटो के सदस्य देशों का हिस्सा नहीं है।
प्रश्न –: हाल ही में, कौन सा देश नाटो का सदस्य देश बना है ?
उत्तर –: उत्तर मैसेडोनिया 27 मार्च 2020 को हाल ही में नाटो का सदस्य देश बना है।
नाटो के सदस्य देशों की लिस्ट NATO countries list in Hindi –:
क्र. | नाटो के सदस्य देशों की लिस्ट NATO country list in Hindi | NATO में शामिल होने का वर्ष |
---|---|---|
1. | बेल्जियम | 1949 |
2. | कनाडा | 1949 |
3. | डेनमार्क | 1949 |
4. | फ्रांस | 1949 |
5. | आइसलैंड | 1949 |
6. | इटली | 1949 |
7. | लक्जमबर्ग | 1949 |
8. | नीदरलैंड | 1949 |
9. | नॉर्वे | 1949 |
10. | पुर्तगाल | 1949 |
11. | यूनाइटेड किंगडम | 1949 |
12. | संयुक्त राज्य अमेरिका | 1949 |
13. | यूनान | 1952 |
14. | तुर्की | 1952 |
15. | जर्मनी | 1955 |
16. | स्पेन | 1982 |
17. | चेक रिपब्लिक | 1999 |
18. | हंगरी | 1999 |
19. | पोलैंड | 1999 |
20. | बुल्गारिया | 2004 |
21. | एस्तोनिया | 2004 |
22. | लातविया | 2004 |
23. | लिथुआनिया | 2004 |
24. | रोमानिया | 2004 |
25. | स्लोवाकिया | 2004 |
26. | स्लोवेनिया | 2004 |
27. | अल्बानिया | 2009 |
28. | क्रोएशिया | 2009 |
29. | मॉन्टेनीग्रो | 2017 |
30. | उत्तर मैसेडोनिया | 2020 |
NATO का फुल फॉर्म क्या है?
NATO का फुल फॉर्म North Atlantic Treaty Organization (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन) है।
2022 में नाटो में कितने देश हैं ?
30 देश
क्या भारत नाटो का सदस्य है ?
नहीं
Thank you for reading about NATO kya hai hindi me ?, NATO Full Form in hindi, NATO Countries List In Hindi.
अन्य लेख –:
- विश्व के प्रमुख देश, राजधानी एवं उनकी मुद्रा
- विश्व के देश और उनके राष्ट्रीय खेल
- विश्व के संगठन और उनके मुख्यालय
- भारत की जनसंख्या कितनी है
- भारत के राष्ट्रपति
- भारत के प्रधानमंत्री
- विश्व विरासत स्थल
Please do follow –: Instagram Page