list of ramsar sites in india in hindi, What Is Ramsar Sites In Hindi, Ramsar Sites In India List, रामसर स्थल की सूची

Important List Of 75 Ramsar Sites In India In Hindi 2024

हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम पढ़ेंगे List of 75 Ramsar Sites in India in Hindi 2024, What Is Ramsar Sites In Hindi, Ramsar Sites In India List In Hindi, भारत में रामसर स्थल की सूची, रामसर साइट क्या है in Hindi ?

वर्ष 2022 में भारत के 28 नए रामसर स्थलों को रामसर सूची में शामिल किया गया है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2022 के अवसर पर दो नए रामसर स्थलों की घोषणा की गई थी। फिर जुलाई 2022 में भारत के 5 नए रामसर स्थलों को रामसर सूची में शामिल किया गया। इसके बाद अगस्त 2022 में भारत के 21 नए रामसर स्थलों की घोषणा की गई। अब भारत में रामसर स्थलों की कुल संख्या 75 हो गई है।

List of 75 Ramsar Sites in India in Hindi 2024, भारत में रामसर स्थल की सूची 2024 -:

क्र.भारत में रामसर स्थलराज्य/केंद्रशासित प्रदेशवर्ष
1.चिल्का झीलओडिशा1981
2.केवलादेव राष्ट्रीय उद्यानराजस्थान1981
3.लोकटक झीलमणिपुर1990
4.वुलर झीलजम्मू-कश्मीर1990
5.हरिके झीलपंजाब1990
6.सांभर झीलराजस्थान1990
7.कंजली झीलपंजाब2002
8.रोपड़ वेटलैंडपंजाब2002
9.कोलेरु झीलआंध्र प्रदेश2002
10.दीपोर बीलअसम2002
11.पोंग बांध झीलहिमाचल प्रदेश2002
12.त्सो मोरीरी झीललद्दाख2002
13.अष्टमुडी झीलकेरल2002
14.सस्थमकोट्टा झीलकेरल2002
15.वेम्बनाड-कोल आर्द्रभूमिकेरल2002
16.भोज वेटलैंडमध्य प्रदेश2002
17.भितरकनिका मैंग्रोवओडिशा2002
18.प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2002
19.पूर्व कोलकाता आर्द्रभूमिपश्चिम बंगाल2002
20.चंदेरटल वेटलैंडहिमाचल प्रदेश2005
21.रेणुका वेटलैंडहिमाचल प्रदेश2005
22.होकेरा वेटलैंड / होकेर्सर वेटलैंडजम्मू और कश्मीर2005
23.सुरिंसर और मानसर झीलजम्मू और कश्मीर2005
24.रुद्रसागर झीलत्रिपुरा2005
25.ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव)उत्तर प्रदेश2005
26.नालसरोवर पक्षी अभयारण्यगुजरात2012
27.सुंदरवन डेल्टा क्षेत्रपश्चिम बंगाल2019
28.नंदुर मध्यमेश्वरमहाराष्ट्र2019
29.नवाबगंज पक्षी अभयारण्यउत्तर प्रदेश2019
30.केशोपुर मिआनी कम्युनिटी रिजर्वपंजाब2019
31.व्यास संरक्षण रिजर्वपंजाब2019
32.नांगल वन्यजीव अभयारण्यपंजाब2019
33.साण्डी पक्षी अभयारण्यउत्तर प्रदेश2019
34.समसपुर पक्षी अभयारण्यउत्तर प्रदेश2019
35.समन पक्षी अभयारण्यउत्तर प्रदेश2019
36.पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्यउत्तर प्रदेश2019
37.सरसई नावर झीलउत्तर प्रदेश2019
38.आसन कंजर्वेशन रिजर्वउत्तराखंड2020
39.काबर तालबिहार2020
40.लोनार झीलमहाराष्ट्र2020
41.सुर सरोवर झील / कीथम झीलउत्तर प्रदेश2020
42.त्सो कर आर्द्रभूमि क्षेत्रलद्दाख2020
43.सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यानहरियाणा2021
44.भिड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्यहरियाणा2021
45.थोल झील वन्यजीव अभ्यारण्यगुजरात2021
46.वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्रगुजरात2021
47.हैदरपुर वेटलैंडउत्तर प्रदेश2021
48.खिजड़िया पक्षी अभयारण्यगुजरात2022
49.बखिरा वन्यजीव अभयारण्यउत्तर प्रदेश2022
50.करिकीली पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2022
51.पल्लीकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्टतमिलनाडु2022
52.पिचवरम मैंग्रोवतमिलनाडु2022
53.पाला आर्द्रभूमिमिजोरम2022
54.साख्य सागरमध्य प्रदेश2022
55.कूथनकुलम पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2022
56.मन्नार की खाड़ी समुद्री बायोस्फीयर रिजर्वतमिलनाडु2022
57.वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्सतमिलनाडु2022
58.वेलोड पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2022
59.वेदान्थंगल पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2022
60.उदयमार्थंदपुरम पक्षी अभयारण्यतमिलनाडु2022
61.सिरपुर वेटलैंडमध्य प्रदेश2022
62.सतकोसिया गॉर्जओडिशा2022
63.नंदा झीलगोवा2022
64.रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्यकर्नाटक2022
65.यशवंत सागरमध्य प्रदेश2022
66.ठाणे क्रीकमहाराष्ट्र2022
67.हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्वजम्मू और कश्मीर2022
68.शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्वजम्मू और कश्मीर2022
69.टंपारा झीलओडिशा2022
70.हीराकुंड रिजर्वओडिशा2022
71.अनसुपा झीलओडिशा2022
72.चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्यतमिलनाडु2022
73.सुचिंद्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्सतमिलनाडु2022
74.वडुवुर पक्षी अभ्यारण्यतमिलनाडु2022
75.कांजीरंकुलम पक्षी अभ्यारण्यतमिलनाडु2022
ramsar sites in india list in hindi

What Is Ramsar Sites In Hindi ? / रामसर स्थल क्या है ? -:

रामसर समझौता ( Ramsar Convention ) वेटलैंड्स के संरक्षण और प्रबंधन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि है। ईरान के शहर रामसर में 2 फरवरी 1971 को इस अंतर्राष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इसलिए इसे रामसर अभिसमय / रामसर समझौता के नाम से जाना जाता है। यह समझौता 21 दिसंबर 1975 से प्रभाव में आया। भारत में रामसर संधि पर 1 फरवरी 1982 को हस्ताक्षर किए थे। प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस ( World Wetlands Day ) मनाया जाता है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार 1997 में मनाया गया था। भारत में अब तक कुल 75 स्थानों को रामसर सूची में शामिल किया गया है।

रामसर स्थलों की सूची का उद्देश्य आर्द्र भूमि के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को विकसित करना है। जो वैश्विक जैव विविधता के संरक्षण और उनके पारिस्थितिक तंत्र घटकों व प्रक्रियाओं के रखरखाव एवं लाभों के माध्यम से मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

आर्द्रभूमि क्षेत्र पृथ्वी पर सबसे उत्पादक पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है। यह मानव समाज के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करता है जैसे सिंचाई के लिए पानी, मत्स्य पालन, गैर-इमारती लकड़ी के उत्पाद, पानी की आपूर्ति और जैव विविधता रखरखाव आदि। आर्द्रभूमि क्षेत्र पानी को अवशोषित करके बाढ़ के प्रभाव को भी कम करता है। यह पानी के प्रवाह की गति को कम करता है।

आर्द्र भूमि क्षेत्र (Wetland) एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां जमीन पानी से ढकी होती है। वह पारिस्थिक तंत्र होता है, जो मौसमी या स्थाई रूप में पानी से भरे होते हैं। तालाब, बाढ़ के मैदान, झील, मैंग्रोव, नदी का डेल्टा, चावल के खेत, प्रवाल भित्तियाँ, दलदली भूमि और समुद्र का किनारा आदि जगहों को आर्द्र भूमि क्षेत्र कहते है। इनकी गहराई 6 मीटर से अधिक नहीं होती।

रामसर सम्मेलन के अनुसार आर्द्र भूमि क्षेत्र / वेटलैंड्स हैं –: “दलदल,पंकभूमि, पीट भूमि या पानी के क्षेत्र, चाहे प्राकृतिक या कृत्रिम, स्थायी या अस्थायी, पानी के साथ चाहे स्थैतिक हो या बहता हो, ताजा, खारा या नमकीन हो, इसमें समुद्री पानी के क्षेत्र भी शामिल हैं, जिसमें कम ज्वार पर गहराई 6 मीटर से अधिक नहीं हो।”

भारत में वेटलैंड्स को स्थलाकृतिक भिन्नता के आधार पर निम्नलिखित 4 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है।

  1. हिमालयी आर्द्रभूमि
  2. गंगा के मैदान में आर्द्रभूमि
  3. रेगिस्तान में आर्द्रभूमि
  4. तटीय आर्द्रभूमि

भारत में आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के लिए वर्ष 2012-13 में राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम लागू किया गया था।

प्रश्न : वर्तमान में भारत में रामसर साइट कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में भारत में 75 रामसर साइट्स हैं।

प्रश्न : रामसर सम्मेलन कब हुआ था ?

उत्तर : रामसर सम्मेलन ईरान के शहर रामसर में 2 फरवरी 1971 को आयोजित किया गया था।

प्रश्न : विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर : 2 फरवरी

प्रश्न : भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल कौन सा है ?

उत्तर : पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरबन वेटलैंड भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल है। यह लगभग 4230 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

प्रश्न : भारत का सबसे छोटा रामसर स्थल कौन सा है ?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश में स्थित रेणुका वेटलैंड क्षेत्र भारत का सबसे छोटा रामसर स्थल है। यह लगभग 0.2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

प्रश्न : भारत में सबसे ज्यादा रामसर स्थल किस राज्य में स्थित हैं ?

उत्तर : भारत में सबसे ज्यादा 14 रामसर स्थल तमिलनाडु राज्य में स्थित हैं।

प्रश्न : भारत द्वारा रामसर समझौते पर कब हस्ताक्षर किए गए ?

उत्तर : 1 फरवरी 1982 को भारत द्वारा रामसर समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

प्रश्न : विश्व में कुल कितने रामसर स्थल हैं ?

उत्तर : विश्व में लगभग 2400 रामसर स्थल घोषित किए जा चुके हैं।

प्रश्न : भारत की पहली रामसर साइट कौन सी है ?

उत्तर : अक्टूबर 1981 में भारत के दो स्थलों को सबसे पहले रामसर स्थल घोषित किया गया था। – ओड़िशा में स्थित चिलिका झील और राजस्थान में स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान।

प्रश्न : विश्व का पहला रामसर स्थल किसे घोषित किया गया था ?

उत्तर : विश्व का पहला रामसर स्थल 1974 में ऑस्ट्रेलिया में स्थित कोबोर प्रायद्वीप को घोषित किया गया था।

भारत में वर्तमान में कितने रामसर साइट हैं ? (Ramsar Sites In India)

75 रामसर स्थल

भारत में सबसे अधिक रामसर स्थल किस राज्य में स्थित हैं?

तमिलनाडु राज्य (14 रामसर स्थल)

Thank you for reading about Ramsar Sites In India List In Hindi, भारत में रामसर स्थल की सूची 2024, रामसर स्थल क्या है ?

अन्य लेख -:

Please do follow -: Telegram Channel