हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम पढ़ेंगे UPSC Practice Set 02 : UPSC सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न UPSC परीक्षा में ऐसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
UPSC Practice Set 02 : UPSC सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न -:
प्रश्न 1 -: निर्विरोध चुने जाने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: श्री नीलम संजीव रेड्डी
प्रश्न 2 –: एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नदी द्वीप कहां स्थित है ?
उत्तर –: एशिया में सबसे बड़ा नदी द्वीप भारत में असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित माजुली द्वीप है।
प्रश्न 3 –: नवजात शिशु के लिंग का निर्धारण किस से वंशागति हुए गुणसूत्र द्वारा किया जा सकता है ?
उत्तर –: पिता
प्रश्न 4 –: हिंदू कॉलेज कोलकाता 1817 की स्थापना किसने की थी?
उत्तर –: राजा राममोहन राय, डेविड हेयर एवं एलेक्जेंडर डफ
प्रश्न 5 -: राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदकों की कम-से-कम कितनी संख्या होनी चाहिए ?
उत्तर -: 50-50
प्रश्न 6 –: किसने मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानान्तरित की ?
उत्तर –: शाहजहाँ ने
प्रश्न 7 –: हृदय से शरीर के अंगों तक शुद्ध रक्त ले जाने वाली वाहिनियां क्या कहलाती हैं ?
उत्तर –: धमनियां
प्रश्न 8 –: चट्टानों पर से गुजरने के बाद जल में क्या घुल जाने से वह कठोर हो जाता है?
उत्तर –: कैल्सियम कार्बोनेट
प्रश्न 9 –: पुरी में स्थित कोणार्क के सूर्य मंदिर का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर –: राजा नरसिंहदेव ने
प्रश्न 10 -: भारत के राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव पास करने के लिए कितने सदस्यों का समर्थन चाहिए ?
उत्तर -: सदन के कुल सदस्यों में से कम-से-कम 2/3 सदस्य
प्रश्न 11 –: किस एक्ट के अंतर्गत भारत में सर्वप्रथम उच्चतम न्यायालय की स्थापना हुई?
उत्तर –: रेग्युलेटिंग एक्ट 1773
प्रश्न 12 –: सर्वाधिक विद्युत चालकता वाला तत्व कौन सा है?
उत्तर –: सिल्वर
प्रश्न 13 -: भारत में एक व्यक्ति कितनी बार प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त हो सकता है ?
उत्तर -: कोई उल्लेख नहीं ( अनगिनत बार )
प्रश्न 14 –: पहली बार किस कारखाना अधिनियम के तहत महिला मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई?
उत्तर –: भारतीय कारखाना अधिनियम 1891
प्रश्न 15 –: मुगल प्रशासन व्यवस्था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारम्भ किया ?
उत्तर –: अकबर ने
प्रश्न 16 -: विश्व का पहला रामसर स्थल किसे घोषित किया गया था ?
उत्तर : विश्व का पहला रामसर स्थल 1974 में ऑस्ट्रेलिया में स्थित कोबोर प्रायद्वीप को घोषित किया गया था।
प्रश्न 17 –: भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर –: भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई।
प्रश्न 18 :- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोकसभा की संरचना की गई है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 81
प्रश्न 19 –: मानव मस्तिष्क में बुद्धि का केंद्र क्या होता है ?
उत्तर –: सेरेब्रम
प्रश्न 20 -: भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार कौन सा है ?
उत्तर -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
प्रश्न 21 -: भारत का राष्ट्रीय गीत कहां से लिया गया है ?
उत्तर -: भारत का राष्ट्रीय गीत बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा सन् 1882 में रचित आनन्दमठ उपन्यास से लिया गया है।
प्रश्न 22 :- भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन हैं ?
उत्तर :- मीरा कुमार
प्रश्न 23 :- भारतीय सिनेमा में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है ?
उत्तर :- दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
प्रश्न 24 -: भारत में विधिवत रूप से नियमित जनगणना का कार्य कब चालू किया गया ?
उत्तर -: भारत में विधिवत रूप से नियमित जनगणना का कार्य सन् 1881 में तत्कालीन गवर्नर लार्ड रिपन द्वारा शुरू किया गया।
प्रश्न 25 -: हिन्द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है ?
उत्तर -: मेडागास्कर
अन्य लेख -:
Nice information sir ji thanks.