Ambedkar Jayanti 2024 prashidh vichar image

Ambedkar Jayanti 2024: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर Famous विचार

आइये, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव Ambedkar Jayanti 2024 पर पढ़ते हैं उनके प्रसिद्ध विचार।

भारत के संविधान निर्माता, विद्वान, वकील, महान नेता और सामाजिक सुधारक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा के बल पर दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी थे। भीमराव अंबेडकर के पिता रामजी मालोजी सकपाल और मां भीमाबाई थीं, लेकिन उन्होंने शिक्षक महादेव अंबेडकर के कहने पर अपने नाम से सकपाल हटाकर अंबेडकर जोड़ लिया। बाबा साहेब का निधन 6 दिसंबर 1956 को हो गया।

देशभर में हर साल 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाती है। Ambedkar Jayanti 2024 : अंबेडकर जयंती को भीम जयंती, अंबेडकर स्मृति दिवस, समानता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Ambedkar Jayanti 2024 : बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के प्रसिद्ध विचार

राजनीति में हिस्सा ना लेने का सबसे बड़ा दंड यह है कि अयोग्य व्यक्ति आप पर शासन करने लगता है।

संविधान केवल वकीलों का दस्‍तावेज नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का एक माध्‍यम है।

एक सफल क्रांति के लिए यह आवश्यक नहीं है कि असंतोष हो। जो आवश्यक है वह है न्याय, आवश्यकता, राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों के महत्व पर गहन और गहन विश्वास।

जो धर्म स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है, वही सच्चा धर्म है।

शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।

मैं एक समुदाय की प्रगति को उस प्रगति की डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है।

यदि हमें अपने पैरों पर खड़े होना है, अपने अधिकार के लिए लड़ना है, तो अपनी ताकत और बल को पहचानो। क्योंकि शक्ति और प्रतिष्ठा संघर्ष से ही मिलती है।

इतिहास गवाह है जब नैतिकता और अर्थशास्त्र के बीच संघर्ष हुआ है वहां जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है।

संवैधानिक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं हैं जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर लेते।

अगर मुझे लगा कि मेरे द्वारा बनाये गए संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो सबसे पहले मैं इसे जलाऊंगा।

बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

आप स्वाद को बदल सकते हैं परन्तु जहर को अमृत में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।

भाग्य में विश्वास रखने के बजाय शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।

जो कौम अपना इतिहास नही जानती है, वह कौम कभी अपना इतिहास नही बना सकती है।

जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।

Ambedkar Jayanti 2024 : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनको नमन व श्रद्धांजलि।

अन्य लेख -: