
hindi online jankari ke manch par dr. apj abdul kalam quotes in hindi ( डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार ) aur apj abdul kalam ka jeevan parichay ( dr. apj abdul kalam biography in hindi ) padhne ke liye aapka swagat hai.
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का संक्षिप्त जीवन परिचय -: ( dr. apj abdul kalam biography in hindi )

15 अक्टूबर 1931 को भारत देश के तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोड़ी गांव में भारत के एक महान व्यक्तित्व का जन्म हुआ और इनका नाम अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम रखा गया।
जिन्हें हम डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के नाम से जानते हैं।
अब्दुल कलाम साहब भारत के 11 राष्ट्रपति रहे तथा इन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के रूप में भी संबोधित किया जाता है।
कलाम साहब का बचपन बहुत ही तंग हाल में गुजरा लेकिन बचपन से ही अधिक जिज्ञासु और पढ़ाई में रुचि रखने वाले बच्चे थे। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण तथा गरीबी में शिक्षा जारी रखने के लिए अखबार वितरण का कार्य करना पड़ा।
सन 1950 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि धारण की और सन 1962 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़ गए।
इन्होंने अग्नि तथा पृथ्वी जैसे प्रक्षेपास्त्रों निर्माण व विकास स्वदेशी तकनीक से किया और भारत का विश्व के देशों में प्रक्षेपास्त्र निर्माण क्षेत्र में सिर ऊंचा कर दिया।
इसीलिए इन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना गया।
अब्दुल कलाम साहब जुलाई 1992 से दिसंबर 1999 तक भारत के रक्षा मंत्री के विज्ञान सलाहकार तथा सुरक्षा शोध और विकास विभाग के सचिव रहे।
इन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण में उल्लेखनीय योगदान दिया। इन्हें 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
18 जुलाई 2002 को भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में विजेता घोषित हुए और 25 जुलाई को भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
इन्होंने विंग्स ऑफ़ फायर और इंडिया 2020 जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकों का लेखन किया।
अब्दुल कलाम साहब को 27 जुलाई 2015 को भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंग (मेघालय) में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया और 27 जुलाई 2015 को शाम के वक्त संस्थान में छात्रों को व्याख्यान देते हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कुछ देर बाद इनका निधन हो गया।
Dr. APJ Abdul Kalam Books -: click to buy
- अग्नि की उड़ान ( Wings of Fire in hindi )
- Wings of fire in english
- इंडिया 2020
- Ignited Minds : Unleashing the power within india
- Turning Points : A Journey Through Challenges
- Amazon Kindle for e-books

please do enjoy the reading famous apj abdul kalam motivational quotes in hindi and make yourself positive and motivated by reading these eye-opening apj abdul kalam quotes in hindi.
dr. apj abdul kalam quotes in hindi ( डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार ) -:
- इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कि कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
- किसी विद्यार्थी की सबसे जरूरी एवम् महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक विशेषता यह है कि प्रश्न पूछना। इसलिए विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए।

- आप तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक कि आप अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुंच जाओ। यही एक बात है जो आपको विशेष बनाती है – जिंदगी में एक लक्ष्य बनाओ, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए हमेशा दृढ़-विश्वास रखो।
- राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है और इन लोगों के प्रयास से ही, कोई राष्ट्र जो कुछ भी पाना चाहता है उसे प्राप्त कर सकता है।
“एक महान शिक्षक बनने के लिए तीन बातें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं – ज्ञान, जुनून और करुणा।“
apj abdul kalam motivational quotes in hindi, डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार
- सबसे उत्तम कार्य क्या होता है? – किसी इंसान के दिल को खुश करना, किसी भूखे को खाना खिलाना, जरूरतमंदों की मदद करना, किसी दुखियारे का दुख दूर करना, किसी घायल की सेवा करना आदि।
- आइए हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल आज से बेहतर हो सके।
- जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में डर का कोई स्थान नहीं है केवल ताकत ही, ताकत का सम्मान करती है।
जिस दिन हमारे सिग्नेचर, ऑटोग्राफ में बदल जाए उस दिन मान लीजिए कि आप कामयाब हो गए हैं।
apj abdul kalam quotes in hindi डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार
- अंततः वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक महत्वपूर्ण और अंतहीन यात्रा है।

- यदि हम स्वतंत्र नहीं है तो कोई भी व्यक्ति हमारा सम्मान नहीं करेगा।
- मनुष्य के लिए कठिनाइयों का होना बहुत जरूरी है क्योंकि कठिनाइयों के बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।
- युवाओं को मेरा संदेश है कि कुछ अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।
- हम केवल तभी याद किए जाएंगे जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध एवं सुरक्षित भारत का निर्माण कर के दें। जो कि आर्थिक समृद्धि और सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा।
शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए।
apj abdul kalam quotes in hindi अब्दुल कलाम के विचार
- एक महान लोकतंत्र में देश की समग्र समृद्धि, शांति और खुशी के लिए हर एक नागरिक की कुशलता, व्यक्तिकता और खुशी आवश्यक है।
- असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ा देती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उस शिक्षा को मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता तो यह दुनिया रहने लिए कहीं ज्यादा अच्छी जगह होती।

- अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित्त होकर सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।
- हम अपना भविष्य नहीं बदल सकते लेकिन अपनी आदतें बदली जा सकती हैं। और निश्चित रूप से आपकी आदत ही आपका भविष्य बदल देगी।
- जहां हृदय में सच्चाई होती है, वहां घरों में सामंजस्य होता है। जब घर में सामंजस्य होता है, तो देश में एक अच्छी व्यवस्था होती है। जब देश में व्यवस्था होती है, तो दुनिया में शांति होती है।
मुझे पूरा विश्वास है कि जब तक किसी व्यक्ति ने नाकामयाबी की कड़वी गोली ना चखी हो, वह कामयाबी के लिए पर्याप्त महत्वकांक्षा नहीं रख सकता।
apj abdul kalam quotes in hindi डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार
- जब हम बाधाओं का सामना करते हैं तब हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भंडार को खोज पाते हैं। जिनका हमें पता भी नहीं होता कि कोई ताकत हमारे अंदर भी उपस्थित है, और केवल तब जब हम असफल होते हैं तब हमें ऐहसास होता है कि संसाधन तो हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हे खोजने और जीवन में आगे बढ़ने की जरूरत होती है।
- मेरा यह संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए है कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का समय साहस रखें, असंभव को खोजने का साहस रखें और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें जरूर काम करना चाहिए।
- यदि चार बातों का पालन किया जाए कि – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए,कड़ी मेहनत की जाए और दृढ़ मजबूत रहा जाए तो इस जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
- शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
- इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।
apj abdul kalam quotes in hindi डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार
विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
- मेरे लिए, नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज नहीं हैं।
- अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।
- छोटा लक्ष्य अपराध हैं; महान लक्ष्य होना चाहिये।
- भ्रष्टाचार जैसी बुराईयां कहां से पनपती हैं? – ये कभी ना खत्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार मुक्त नैतिक समाज के लिए लड़ाई अगर लड़नी है तो इस लालच के खिलाफ लड़ाई लड़ी जानी होगी।
सपने वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।
apj abdul kalam quotes in hindi डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार
- किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व अति आवश्यक है।

- अगर तुम समय की रेत पर अपने पैरों के निशान छोड़ना चाहते हो तो अपने पैर घिसट कर मत चलो।
- अगर किसी देश को भ्रष्टाचार-मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य यह कर सकते हैं -: माता, पिता और गुरु।
- रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है। प्राथमिक शिक्षा ही वह साधन है जो बच्चों में सकारात्मकता लाती है।
“एक नेता की परिभाषा है कि उसके पास एक सफल दृष्टिकोण हो, एक जुनून हो, जो किसी भी परेशानी से ना डरे बल्कि परेशानियों को हराना जानता हो और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि वो ईमानदार हो।”
apj abdul kalam motivational quotes in hindi, डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार
- निपुणता एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है यह एक घटना मात्र नहीं है।
- दुनिया की लगभग आधी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है और ज्यादातर गरीबी की हालत में रहती है। मानव विकास की इन्हीं असमानताओं की वजह से ही कुछ भागों में अशांति और हिंसा जन्म लेती है।
- भारत को अपनी ही परछाईं पर चलना चाहिए, हमारा खुद का विकास मॉडल होना चाहिए।
- कृत्रिम सुख की बजाए ठोस उपलब्धियां बनाने के लिए अधिक समर्पित रहें।
- भगवान, हमारे निर्माता, ने हमारे मस्तिष्क और व्यक्तित्व में असीम शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।
- आप देखो, ईश्वर केवल उन लोगों की मदद करता है, जो कड़ी मेहनत करते हैं। यह सिद्धांत बहुत स्पष्ट है।
- यदि आप असफल होते हैं, तो कभी हार न मानें। क्योंकि F.A.I.L. = First Attempt In Learning
- END ही अंत नहीं है। वास्तव में, E.N.D. = Effort Never Ends
- यदि आपको उत्तर के रूप में No मिलता है, तो याद रखें N.O. का अर्थ है – Next Opportunity। तो, आइए सकारात्मक रहें।

FOLLOW US FOR HD IMAGES -: PINTEREST
डॉ. अब्दुल कलाम ने इस देश और समाज की सेवा में अपना पूरा जीवन व्यतीत कर दिया। यही वजह है कि वे भारतवासियों के सबसे चहेते राष्ट्रपति हैं। उन्हे बच्चों और युवाओं से विशेष लगाव था इसलिए जब भी मौका मिलता तो वह बच्चों और युवाओं को पढ़ाने लग जाते थे।
आज के युवाओं को उनके महान विचारों apj abdul kalam quotes in hindi को सिर्फ पढ़ कर नहीं छोड़ देना है बल्कि इन विचारों को अपने जीवन में आत्मसात् कर लेना है।
ये महान विचार युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त प्रेरणा प्रदान करते हैं। जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।
महान बनने के लिए महान व्यक्तियों के महान विचारों को जीवन में अपनाना पड़ता है।
जय हिन्द जय भारत
apj abdul kalam motivational quotes in hindi ( डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के विचार ) padhne ke liye aapka bahut bahut dhanyavad. abdul kalam quotes in hindi jaise hi aur motivational quotes padhne ke liye aap neeche diye hue link par click karen.
संबंधित लेख -:
इंदिरा गांधी जी के अनमोल विचार
महात्मा गांधी जी के प्रेरणादायक विचार
atal bihari vajpayee poems in hindi
अन्य -:
Good Quotes of Kalam Sir
धन्यवाद आपका 🙏
hello myself ajink gupta,
your post is very great , and i am to intrested in this niche , hence started a blog which expand qoutes in hindi and want a backlink from your great site.
will you i am ready to write a guest post,
but not eligible to pay,
thank you
sorry brother,
we do not have guest post facility.
all the best for your blog.
thank you.
Nice work
thank you