Earth Day 2024 Theme, Quotes, Wishes, Messages, Slogans images

Earth Day 2024 : पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है ? इतिहास, महत्व, Theme, Quotes, Wishes, Messages, Slogans

हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है और इस दिन को International Mother Earth Day के नाम से भी जाना जाता है। आज 54वां EARTH DAY 2024 यानी पृथ्वी दिवस 2024 मनाया जा रहा है।

Earth Day 2024 : पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है ? Earth Day का इतिहास, महत्व और Theme

Earth Day को पहली बार 22 अप्रैल, 1970 को पर्यावरणविद गेयलॉर्ड नेलसन और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के स्टुडेंट डेनिस हेस ने ऑर्गेनाइज्ड किया था। 1970 के दशक से दुनिया के 192 देशों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। तकरीबन 2 करोड़ अमेरिकी तेल के स्त्राव, जल प्रदूषण, जंगल में लगने वाली आग और वायु प्रदूषण जैसे संकटों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। इस दिन को मनाने की शुरूआत पर्यावरण को हो रहे नुकसान के प्रति चिंता थी।

इस साल Earth Day 2024 की थीम Planet vs Plastic यानी ग्रह बनाम प्लास्टिक है। लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए प्रेरित करना और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने के लिए प्रोत्साहित करना है। आने वाले साल 2040 तक प्लास्टिक के इस्तेमाल में 60 फीसदी तक गिरावट आ सके।

इस दिन का महत्व पर्यावरण को होने वाले खतरों – ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज और प्रदूषण जैसे तमाम जरूरी मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करना है और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।

World Earth Day 2024 : Quotes, Wishes, Messages, Slogans

पर्वत से सीखो गर्व से शीश उठाना,
सागर से सीखो जी भरकर लहराना,
प्रकृति नहीं सिखाती किसी को ठुकराना,
इसे बस आता है सबको अपनाना।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

धरती मेरी प्यारी धरती,
तुझमें ही पूरा जीवन समाया है,
तेरे उपकार हैं हम पर कुछ इस कदर,
कि तूने मां का दर्जा पाया है।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

नजर उठाए ढूंढ रहे हैं इस अंतरिक्ष में जमीन
पर भूल जाते है अक्सर कदमों के नीचे है सरजमीं।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

पत्तों से सीखिए मस्ती में झूमते रहना,
टहनियों से सीखिए दूसरों को सहारा देना,
पत्थर के सीने में भी अमृत है जीवन का,
क्या मोल इस धन का, प्रकृति के कण-कण का।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

बचपन में हमने लगाए थे कुछ पेड़,
आज उसी की छाया है,
कल हम रहें न रहें पर ये पेड़ रहेंगे,
यही प्रकृति की माया है।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

हमें अपने पूर्वजों से,
पृथ्वी विरासत में नहीं मिली है,
हम इसे अपने बच्चों से उधार लेते हैं।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

दुनिया में हमें वही मिलता है,
जो हम दूसरे को देते है,
प्रकृति की ही एक ऐसी व्यवस्था है,
जो सिर्फ देती है,
बदले में कुछ लेती नहीं।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

ये हम अब सबको समझाएं,
संदेश ये हम सब तक फैलाएं,
आओ पर्यावरण बचाएं और धरती मां का कर्ज चुकाएं।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

फूलों से सीखिए सबके जीवन में रंग भरना,
पेड़ों से सीखिए ऊंचाइयों को छूना,
कलियों से सीखिए मुस्कुरा कर जीना,
काँटों से सीखिए कष्टों से उबरना।
विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं

Read More -: