केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है।
हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम जानेंगे भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बारे में Major Dhyan Chand Khel Ratna award in hindi। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 की सूची, Major Dhyan Chand Khel Ratna award 2022 winner list in hindi, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड prize money क्या है ?, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार सबसे पहले किसे मिला था ?
Major Dhyan Chand Khel Ratna award in hindi मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के बारे में -:
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में दिया जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा पिछले 4 साल में उत्कृष्ट और असाधारण खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना जाता है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार खिलाड़ी को प्रतिवर्ष दिया जाता है। वर्ष 2008 एवं 2014 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किसी को प्रदान नहीं किया गया था।
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी ?
उत्तर -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत 1991-92 में हुई थी।
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कब प्रदान किया जाता है ?
उत्तर -: 29 अगस्त ( राष्ट्रीय खेल दिवस )
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न की पुरस्कार राशि कितनी है ?
उत्तर -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रूपए का नकद इनाम मिलता है। सन् 2004-05 तक मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार में नकद राशि 5,00,000/- रुपए थी। उसके बाद इसे बढ़ा कर 7.5 लाख रुपए कर दिया गया। 29 अगस्त 2020 को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने इसे बढ़ा कर 25 लाख रुपए कर दिया है।
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के प्रथम विजेता कौन थे ?
उत्तर -: ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनन्द ( 1991-92)
प्रश्न -: भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार कौन सा है ?
उत्तर -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड किस के द्वारा प्रदान किया जाता है ?
उत्तर -: भारत के राष्ट्रपति
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड किस मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है ?
उत्तर -: खेल एवं युवा मंत्रालय
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन हैं ?
उत्तर -: निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ( सन् 2001 में – 18 वर्ष की आयु )
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन है ?
उत्तर -: दीपा मलिक ( 2019 में – 49 वर्ष की आयु )
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला कौन है ?
उत्तर -: कर्णम मल्लेश्वरी
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाली प्रथम महिला पैरा-एथलीट कौन है ?
उत्तर -: दीपा मलिक
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम पैरा एथलीट खिलाड़ी कौन है ?
उत्तर -: देवेन्द्र झाझरिया
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2022 winner list in hindi मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 विजेता सूची -:
क्रमांक | मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड विजेता | संबंधित खेल | विजेता वर्ष |
---|---|---|---|
1. | विश्वनाथन आनंद | शतरंज | 1991-92 |
2. | गीत सेठी | बिलियर्ड्स | 1992-93 |
3. | होमी मोतीवाला ( संयुक्त ) | नौकायन | 1993-94 |
4. | पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ( संयुक्त ) | नौकायन | 1993-94 |
5. | कर्णम मल्लेश्वरी | भारोत्तोलन | 1994-95 |
6. | कुंजरानी देवी | भारोत्तोलन | 1995-96 |
7. | लिएंडर पेस | टेनिस | 1996-97 |
8. | सचिन तेंडुलकर | क्रिकेट | 1997-98 |
9. | ज्योतिर्मयी सिकदर | एथलटिक्स | 1998-99 |
10. | धनराज पिल्लै | हॉकी | 1999-2000 |
11. | पुलेला गोपीचंद | बैडमिंटन | 2000-01 |
12. | अभिनव बिंद्रा | निशानेबाजी | 2001 |
13. | के एम बीनमोल | एथलेटिक्स | 2002 |
14. | अंजली भागवत | निशानेबाजी | 2002 |
15. | अंजू बॉबी जार्ज | एथलेटिक्स | 2003 |
16. | राज्यवर्धन सिंह राठौड़ | निशानेबाजी | 2004 |
17. | पंकज आडवाणी | बिलियर्ड्स और स्नूकर | 2005 |
18. | मानवजीत सिंह संधू | निशानेबाजी | 2006 |
19. | महेंद्र सिंह धोनी | क्रिकेट | 2007 |
कोई अवॉर्ड नहीं | 2008 | ||
20. | मैरी कॉम | मुक्केबाज़ी | 2009 |
21. | विजेंदर सिंह | मुक्केबाजी | 2009 |
22. | सुशील कुमार | कुश्ती | 2009 |
23. | साइना नेहवाल | बैडमिंटन | 2010 |
24. | गगन नारंग | निशानेबाजी | 2011 |
25. | विजय कुमार | निशानेबाजी | 2012 |
26. | योगेश्वर दत्त | कुश्ती | 2012 |
27. | रंजन सोढ़ी | निशानेबाजी | 2013 |
कोई अवॉर्ड नहीं | 2014 | ||
28. | सानिया मिर्जा | टेनिस | 2015 |
29. | पी. वी. सिंधु | बैडमिंटन | 2016 |
30. | दीपा कर्माकर | जिम्नास्टिक्स | 2016 |
31. | जीतू राय | निशानेबाजी | 2016 |
32. | साक्षी मलिक | कुश्ती | 2016 |
33. | देवेंद्र झाझरिया | पैरालंपिक खेल | 2017 |
34. | सरदार सिंह | हॉकी | 2017 |
35. | साईखोम मीराबाई चानू | भारोत्तोलन | 2018 |
36. | विराट कोहली | क्रिकेट | 2018 |
37. | दीपा मलिक | पैरालंपिक खेल | 2019 |
38. | बजरंग पूनिया | कुश्ती | 2019 |
39. | रोहित शर्मा | क्रिकेट | 2020 |
40. | मरियप्पम टी | पैरालंपिक खेल | 2020 |
41. | मनिका बत्रा | टेबल टेनिस | 2020 |
42. | विनेश फोगाट | कुश्ती | 2020 |
43. | रानी रामपाल | हॉकी | 2020 |
44. | नीरज चोपड़ा | एथलेटिक्स | 2021 |
45. | रवि दहिया | कुश्ती | 2021 |
46. | पीआर श्रीजेश | हॉकी | 2021 |
47. | लवलीना बोरगोहेन | मुक्केबाजी | 2021 |
48. | सुनील छेत्री | फुटबॉल | 2021 |
49. | मिताली राज | क्रिकेट | 2021 |
50. | प्रमोद भगत | बैडमिंटन | 2021 |
51. | सुमित अंतिल | एथलेटिक्स | 2021 |
52. | अवनि लेखारा | निशानेबाज | 2021 |
53. | कृष्णा नगर | बैडमिंटन | 2021 |
54. | मनीष नरवाल | निशानेबाज | 2021 |
2021 में किस क्रिकेटर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिला ?
मिताली राज
Thank you for reading about भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बारे में Major Dhyan Chand Khel Ratna award in hindi। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2022 की सूची, Major Dhyan Chand Khel Ratna Purashkar 2022 winner list in hindi, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड prize money क्या है ?, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड सबसे पहले किसे मिला था ?
अन्य लेख -:
- भारत की जनसंख्या
- भारत रत्न विजेता लिस्ट
- विश्व विरासत स्थल सूची
- महत्वपूर्ण दिवस लिस्ट
- विश्व के प्रमुख देश और उनकी संसद
- मेजर ध्यानचंद पुरस्कार विजेता सूची
- दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता सूची
- भारत में रामसर स्थल की सूची
- Top Gk Questions in hindi
Please do follow -: Instagram Page