madhya pradesh ke bare mein, मध्य प्रदेश के बारे में, मध्य प्रदेश सामान्य परिचय, madhya pradesh information in hindi, madhya pradesh ke bare mein poori jankari

Madhya Pradesh Ke Bare Mein Jankari Important Facts 2024

Hindi online jankari ke manch par madhya pradesh ke bare mein basic jankari, मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी, मध्य प्रदेश सामान्य परिचय, madhya pradesh ke bare mein important facts lekh me sirf madhya pradesh ka samanya parichay se avgat kraya gya hai.

मध्य प्रदेश को पहले मध्य भारत के नाम से भी जाना जाता था। भारत के मध्य में स्थित होने के कारण इसे मध्य प्रदेश के नाम से जाना जाता है। मध्यप्रदेश राज्य का गठन केंद्रीय प्रांत और बरार, मकाराई के राजसी राज्य और छत्तीसगढ़ को मिलाकर किया गया। मध्यप्रदेश राज्य की स्थापना के बाद नागपुर को इसकी राजधानी बनाया गया। राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के अंतर्गत मध्य भारत, विंध्यप्रदेश और भोपाल राज्यों को मध्यप्रदेश में विलय किया गया। तथा नागपुर को मध्यप्रदेश से अलग कर महाराष्ट्र का हिस्सा बनाया गया। और भोपाल को मध्य प्रदेश की नई राजधानी बनाया गया।

मध्य प्रदेश भारत का हिन्दी भाषी राज्य है। मध्यप्रदेश में पांच लोक संस्कृतियों का समावेशी संसार है। ये पांच साँस्कृतिक क्षेत्र है – बुन्देलखण्ड, बघेलखण्ड, निमाड़, मालवा और ग्वालियर (चंबल)।

मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी Madhya Pradesh Ke Bare Mein Basic Jankari -:

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के अन्य नाम क्या हैं ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश के अन्य नाम हृदय प्रदेश, मध्य भारत, लघु भारत, सोया राज्य, सोयाबीन स्टेट, टाइगर स्टेट हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति क्या है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश 21°6′ उत्तरी अक्षांश से 26°30′ उत्तरी अक्षांश तक तथा 74°9′ पूर्वी देशांतर से 82°48′ पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के वर्तमान स्वरूप की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश के वर्तमान स्वरूप की स्थापना 1 नवंबर 2000 को हुई थी।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राज्य दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राज्य दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल क्या है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किलोमीटर है। मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में दूसरा स्थान है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का विस्तार कितना है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश पूर्व से पश्चिम तक 870 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक 605 किमी का विस्तार लिए हुए है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की राजधानी कौन सी है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की मुख्य भाषा क्या है?

उत्तर -: मध्य प्रदेश की मुख्य भाषा हिन्दी है।

madhya pradesh ke bare mein, मध्य प्रदेश सामान्य परिचय, madhya pradesh information in hindi
मध्य प्रदेश सामान्य परिचय

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राजकीय चिन्ह क्या है?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राजकीय चिन्ह -: 24 स्तूप आकृति के अंदर एक वृत्त है। जिसमे गेहूं और धान की बालियां बनी हुई हैं। फिर उस वृत्त के अंदर एक केंद्रीय वृत्त है जिसमें बरगद का पेड़ है, उस पेड़ के ऊपर अशोक स्तंभ की सिंह आकृति छपी हुई है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राजकीय गान क्या है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राजकीय गान -: सुख का दाता सबका साथी, शुभ का यह संदेश है। मां की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्य प्रदेश है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी दूधराज है। जिसे शाह – ए – बुलबुल भी कहा जाता है। जिसका अंग्रेजी नाम पैराडाइज फ्लाई कैचर है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राजकीय पशु कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राजकीय पुष्प क्या है?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राजकीय पुष्प सफेद लिली है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राजकीय वृक्ष कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद का पेड़ है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राजकीय नृत्य क्या है?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राजकीय नृत्य राई है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राजकीय नाट्य क्या है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राजकीय नाट्य माच है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की राजकीय मछली क्या है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश की राजकीय मछली महाशीर है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की राजकीय फसल कौन सी है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश की राजकीय फसल सोयाबीन है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की राजकीय नदी कौन सी है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश की राजकीय नदी नर्मदा है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राजकीय फल क्या है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राजकीय फल आम है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का राजकीय खेल क्या है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का राजकीय खेल मलखंब है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की सीमा कितने राज्यों से लगती है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश की सीमा 5 राज्यों से लगती है। उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र, पूर्व में छत्तीसगढ़ और पश्चिम में राजस्थान तथा गुजरात स्थित हैं। सबसे अधिक सीमा उत्तर प्रदेश राज्य से और सबसे कम सीमा गुजरात राज्य से मिलती है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की सीमा किस से निर्धारित की जाती है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश की सीमा उत्तर दिशा में चंबल नदी , दक्षिण में ताप्ती नदी, पूर्व में बघेलखंड का पठार तथा पश्चिम में अरावली पर्वतमाला से निर्धारित होती है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में कितनी विधानसभा सीटें हैं ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश में 231 विधानसभा सीटें ( 230 + 1 एंग्लो इंडियन ) हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कितने विधानसभा क्षेत्र हैं ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए 35 आरक्षित विधानसभा क्षेत्र हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कितने विधानसभा क्षेत्र हैं ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए 47 आरक्षित विधानसभा क्षेत्र हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में कितनी लोकसभा सीट हैं?

उत्तर -: मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कितने लोकसभा क्षेत्र हैं ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए 4 आरक्षित लोकसभा क्षेत्र हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कितने लोकसभा क्षेत्र हैं ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए 6 आरक्षित लोकसभा क्षेत्र हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में कितनी राज्यसभा सीट हैं?

उत्तर -: मध्य प्रदेश में 11 राज्यसभा सीटें हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का उच्च न्यायालय कहां स्थित है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश का उच्च न्यायालय जबलपुर में स्थित है।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय की खंड पीठ कहां – कहां स्थित है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की खंड पीठ ग्वालियर और इंदौर में स्थित है।

thank you for reading this article मध्य प्रदेश के बारे में जानकारी, madhya pradesh ke bare mein jankari, madhya pradesh ke bare mein basic janakari.

अगर इस लेख में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि हो तो टिप्पणी करके हमें जरूर अवगत कराएं। मध्य प्रदेश के बारे में और भी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।