हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के अंतर्गत आज हम पढ़ेंगे Madhya Pradesh Ke Pramukh Samaroh 2023, मध्य प्रदेश के प्रमुख समारोह 2023, मध्य प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक समारोह, Ceremonies in madhya pradesh in hindi से जुड़ी हुई जानकारी।
मध्य प्रदेश के प्रमुख समारोह 2023 Madhya Pradesh Ke Pramukh Samaroh 2023 -:
मध्य प्रदेश समारोह -:
मध्य प्रदेश समारोह का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किया जाता है। इस समारोह का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक सप्ताह तक किया जाता है। मध्य प्रदेश समारोह में मध्य प्रदेश की संस्कृति को प्रदर्शित किया जाता है।
खजुराहो महोत्सव -:
खजुराहो नृत्य महोत्सव की शुरुआत 1976 में हुई थी। यह महोत्सव प्रति वर्ष खजुराहो में आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय नृत्य के सभी रूपों की अभिव्यक्ति होती है। खजुराहो नृत्य महोत्सव भारत का सबसे बड़ा नृत्य समारोह है। (madhya pradesh ke Pramukh samaroh)
कालिदास समारोह -:
कालिदास समारोह उज्जैन में महाकवि कालिदास जी के सम्मान में कालिदास अकादमी द्वारा आयोजित किया जाता है। इस समारोह का आयोजन एक सप्ताह तक किया जाता है।
तानसेन समारोह -:
यह समारोह भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध संगीत समारोहों में से एक है। तानसेन समारोह ग्वालियर में प्रसिद्ध संगीत उस्ताद तानसेन के सम्मान में आयोजित किया जाता है। (madhya pradesh ke Pramukh samaroh)
लोकरंग समारोह -:
लोकरंग समारोह एक सांस्कृतिक समारोह/त्यौहार है। इस समारोह का आयोजन भोपाल में किया जाता है। इस समारोह के दौरान लोक नृत्य और संगीत के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित किया जाता है। यह मध्य प्रदेश की आदिवासी लोक कला अकादमी द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक प्रदर्शनी है।
मालवा उत्सव -:
मालवा उत्सव समारोह का आयोजन सर्वप्रथम 1991 में किया गया। यह उत्सव मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा प्रति वर्ष इंदौर, उज्जैन और मांडू में आयोजित किया जाता है। इसमें मालवी शैली से जुड़ी हुई कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है। (madhya pradesh ke Pramukh samaroh)
निमाड़ उत्सव -:
निमाड़ उत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खंडवा, खरगोन और बड़वानी में किया जाता है। निमाड़ उत्सव मुख्य रूप से महेश्वर में आयोजित किया जाता है। यह तीन दिवसीय आयोजन नर्मदा नदी के तट पर आयोजित किया जाता है। जिसमें संगीत, नृत्य, नाटक, नौका विहार आदि का आयोजन किया जाता है।
चेथियागिरी विहार महोत्सव -:
यह महोत्सव सांची में आयोजित किया जाता है। चेथियागिरी विहार महोत्सव के दौरान लोग बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों के विशाल पल को देख सकते हैं।
ओरछा उत्सव -:
ओरछा उत्सव का आयोजन टीकमगढ़ में किया जाता है। इस उत्सव में नृत्य और संगीत गायन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
ध्रुपद समारोह -:
ध्रुपद समारोह का आयोजन भोपाल में किया जाता है। यह समारोह संगीत की ध्रुपद विधा को प्रदर्शित करने और बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाता है।
पद्माकर स्मृति समारोह -:
पद्माकर स्मृति समारोह का आयोजन प्रसिद्ध साहित्यकार पद्माकर जी की स्मृति में सागर में मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद की साहित्य अकादमी द्वारा किया जाता है। पदमाकर/पद्माकर स्मृति समारोह में काव्य पाठ, भाषण तथा निबंध लेखन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। (madhya pradesh ke Pramukh samaroh)
उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह -:
उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह बाबा अलाउद्दीन खां साहब की याद में आयोजित किया जाता है। यह समारोह मैहर में आयोजित किया जाता है।
उस्ताद आमीर खां संगीत समारोह -:
उस्ताद आमीर खां संगीत समारोह प्रसिद्ध सितार वादक आमीर खां की याद में इंदौर में आयोजित किया जाता है।
टेपा सम्मेलन/टेपा समारोह -:
हास्य और व्यंग्य कला से संबंधित टेपा सम्मेलन/टेपा समारोह का आयोजन उज्जैन में किया जाता है।
बालकृष्ण शर्मा नवीन समारोह -:
बालकृष्ण शर्मा नवीन समारोह का आयोजन शाजापुर में किया जाता है।
सुभद्रा कुमारी चौहान समारोह -:
सुभद्रा कुमारी चौहान समारोह का आयोजन जबलपुर में किया जाता है।
दुर्लभ वाद विनोद समारोह -:
दुर्लभ वाद विनोद समारोह का आयोजन भोपाल में किया जाता है। इस समारोह में प्राचीन समय से लेकर वर्तमान तक के सभी वाद्य यंत्रों को प्रदर्शित किया जाता है। (madhya pradesh ke Pramukh samaroh)
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह -:
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह का आयोजन इंदौर में किया जाता है। यह सम्मान संगीत क्षेत्र के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिये मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा दिया जाता है।
माखनलाल चतुर्वेदी समारोह -:
माखनलाल चतुर्वेदी समारोह का आयोजन खंडवा में किया जाता है।
कुमार गंधर्व समारोह -:
कुमार गंधर्व समारोह का आयोजन देवास में किया जाता है। संगीत के क्षेत्र में युवा प्रतिभा को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा यह सम्मान दिया जाता है। (madhya pradesh ke Pramukh samaroh)
भोज समारोह -:
भोज समारोह का आयोजन धार में मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के कालिदास अकादमी द्वारा किया जाता है।
जनजाति फिल्मी उत्सव समारोह -:
जनजाति फिल्मी उत्सव समारोह का आयोजन इंदौर में किया जाता है।
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह -:
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह का आयोजन खंडवा में किया जाता है।
तुलसी समारोह -:
तुलसी समारोह का आयोजन चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के तट पर किया जाता है।
मध्यप्रदेश में निमाड़ उत्सव कहां आयोजित होता है ?
खंडवा, खरगोन और बड़वानी (मुख्य रूप से महेश्वर में)
thank you for reading madhya pradesh ke Pramukh samaroh, मध्य प्रदेश के प्रमुख समारोह, मध्य प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक समारोह, ceremonies in madhya pradesh in hindi.
सामान्य ज्ञान के अन्य लेख -:
- मध्य प्रदेश gk facts
- मध्य प्रदेश की बेसिक जानकारी
- भारतीय संविधान के भाग
- भारतीय संविधान की अनुसूची
- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में
- मृदा के बारे में जानकारी
- भारतीय रिजर्व बैंक की बेसिक जानकारी
- भारत रत्न पुरस्कार विजेता लिस्ट
Please do subscribe -: Telegram Channel