मार्टिन लूथर किंग के विचार, martin Luther King Jr quotes in Hindi, Martin Luther King Jr day 2021, Martin Luther King Jr birthday 2021 quotes in Hindi

50 + Famous Martin Luther King Jr Quotes In Hindi

हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम पढ़ेंगे अमेरिका में मानव अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले महान नेता मार्टिन लूथर किंग के विचार, Martin Luther King Jr quotes in Hindi, Martin Luther King Jr birthday quotes in Hindi, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के अनमोल वचन, मार्टिन लूथर किंग जूनियर quotes।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर अमेरिका के एक आंदोलनकारी नेता और अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन के प्रमुख नेता थे। उन्होंने अमेरिका में अश्वेतों के हक के लिए आवाज उठाई थी। इसलिए मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है। अपनी आत्मकथा में मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अपनी भारत यात्रा को अहिंसा-धाम की तीर्थयात्रा का नाम दिया है।

भारत के बारे में मार्टिन लूथर किंग जूनियर के विचार Martin Luther King Jr Quotes in Hindi about India -:

भारत एक ऐसी भूमि है जहां आज भी आदर्शवादियों और बौद्धिकों का सम्मान किया जाता है। यदि हम भारत को उसकी आत्मा बचाए रखने में मदद करें, तो इससे हमें अपनी आत्मा को बचाए रखने में मदद मिलेगी।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर

अहिंसक साधनों से अपने लोगों के लिए स्वतंत्रता प्राप्त करने के दृढ़ संकल्प के साथ मैं भारत से अमेरिका लौटा। मुझ पर भारत यात्रा का एक परिणाम यह भी हुआ कि अहिंसा के बारे में मेरी समझ बढ़ी और इसके प्रति मेरी प्रतिबद्धता और भी गहरी हो गई।

मार्टिन लूथर किंग जूनियर

आइए पढ़ते हैं महान नेता मार्टिन लूथर किंग के विचार, martin Luther King Jr quotes in Hindi, Martin Luther King Jr birthday quotes in Hindi, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के अनमोल वचन।

मार्टिन लूथर किंग के विचार Martin Luther King Jr quotes in Hindi -:

~ हमारे जीवन का उस दिन अंत होना शुरू हो जाता है। जिस दिन हम उन मुद्दों के बारे में चुप हो जाते हैं जो समाज के लिए मायने रखते हैं।

~ शांति कोई लक्ष्य नहीं है जिसे हमें प्राप्त करना है। बल्कि शांति तो वो साधन है जिसके द्वारा हमें लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

~ यदि तुम उड़ नहीं सकते हो तो दौड़ो, यदि तुम दौड़ नहीं सकते हो तो चलो और यदि तुम चल नहीं सकते हो तो रेंगो। परन्तु, तुम जैसे भी करो, तुम्हें आगे बढ़ना ही होगा।

~ सबसे बड़ी त्रासदी बुरे व्यक्तियों का अत्याचार और दमन नहीं, बल्कि इस पर अच्छे लोगो का मौन रहना है।

~ हमें सीमित असफलताओं को स्वीकार करना चाहिए लेकिन असीमित आशाओं को नहीं खोना चाहिए।

~ किसी भी जगह हो रहा अन्याय हर स्थान पर न्याय के लिए खतरा है।

~ व्यक्ति का निर्णायक आकलन इससे नहीं होता है कि वह सुख व सहूलियत की घड़ी में कहां खड़ा है। बल्कि इससे होता है कि वह चुनौती और विवाद के समय में कहां खड़ा होता है।

~ एक सच्चा लीडर लोगों के विचारों के पीछे नहीं चलता। बल्कि वो लोगों के विचारों को बदल देता है।

~ प्रेम एकमात्र ऐसी शक्ति है जो शत्रु को मित्र में बदल सकती है।

~ सच्ची शिक्षा का लक्ष्य चरित्र के साथ बुद्धिमता का विकास करना है। पूरी एकाग्रता से विचार करने की क्षमता देना ही शिक्षा का कार्य है।

~ हमारी वैज्ञानिक शक्ति ने हमारी आध्यात्मिक शक्ति को कुचल दिया है। हमारे पास गाइडेड मिसाइल तो हैं, लेकिन लोग मिस गाइडेड हैं।

~ प्रत्येक व्यक्ति को यह फैसला कर लेना चाहिए कि वह रचनात्मक परोपकारिता के आलोक में चलेगा या विनाशकारी खुदगर्जी के अंधेरे मे।

~ दमनकर्ता और अत्याचारी कभी अपनी ख़ुशी से स्वतंत्रता नहीं देंगे। अत्याचार व दमन सहन करने वालों को इसकी मांग करनी होगी, तभी यह मिलेगी।

~ मानव की प्रगति कभी अपने आप नहीं होती। न्याय के लक्ष्य की तरफ बढ़ाए गए हर कदम पर बलिदान, संघर्ष और तकलीफें होती हैं। लक्ष्य के लिए समर्पित व्यक्तियों का अथक परिश्रम और जुनून होता है।

~ व्यक्ति जब तक व्यक्तिगत चिंताओं के दायरे से ऊपर उठकर पूरी मानवता की वृहद चिंताओं के बारे में नहीं सोचता है। तब तक उसने जिंदगी जीना ही शुरू नहीं किया है।

~ कानून – व्यवस्था न्याय की स्थापना के लिए होते हैं। और जब वे इसमें नाकाम रहते हैं तो वे खतरनाक ढंग से बने बांध की तरह हो जाते हैं। जो सामाजिक प्रगति के प्रवाह को थाम लेते हैं।

मार्टिन लूथर किंग के विचार, martin luther king jr quotes in hindi, martin luther king jr birthday quotes in Hindi, मार्टिन लूथर किंग जूनियर quotes
मार्टिन लूथर किंग के विचार, martin luther king jr quotes in hindi, मार्टिन लूथर किंग जूनियर quotes

~ सही काम को करने के लिए, समय हर क्षण सही होता है।

~ हमें भाईयों की तरह मिलकर रहना सीखना पड़ेगा वरना मूर्खों की तरह लड़कर सभी बर्बाद हो जाएंगे।

~ अंधकार से अंधकार को दूर नहीं किया जा सकता है, केवल प्रकाश से ही ऐसा किया जा सकता है। नफरत से नफरत को नहीं हटाया जा सकता है, केवल प्यार से ही ऐसा किया जा सकता है।

~ आँख के बदले आँख के प्राचीन सिद्धांत से तो एक दिन सभी अंधे हो जाएंगे।

~ विकास का तात्पर्य धन और वैभव नहीं, अपितु चरित्र और विवेक होता है। अतः स्वयं का आत्मावलोकन करें।

~ दीर्घायु होना नहीं, बल्कि जीवन की उत्कृष्टता महत्वपूर्ण होती है।

~ मनुष्य अपना अहंकार त्याग कर ही ऊपर उठ सकता है, क्योंकि अहंकार में सिर्फ सोच ऊँची रहती है, किन्तु चरित्र का पतन होता जाता है।

~ मैंने प्रेम को ही अपनाने का निर्णय किया है। घृणा करना तो बेहद कष्टदायक और बोझिल काम है।

~ सत्य से डराना अच्छी बात है, सत्य से डरना नहीं। अतः इसके सामने के लिए हमेशा तैयार रहो।

~ नैतिकता से प्रतिष्ठा मिलती है और प्रतिष्ठा से यश, कीर्ति तथा गौरव स्वयं चारों दिशाओं में फैल जाते हैं।

~ बिना चेष्ठा के किसी भी कार्य में सफलता पाना अत्यंत कठिन होता है।

~ नैतिकता वो अस्त्र है। जो चरित्र को उज्जवल बनाते हुए प्रतिष्ठा ही प्रदान करता है।

~ आशा करना अच्छी बात है लेकिन उस पर निर्भर रहना नहीं। क्यूंकि आशा खुद परिश्रम पर निर्भर रहती है।

~ समय बहुत तेज है। इसलिए इसके साथ चलने वाले ही यहां सफल होते हैं और विपरीत दिशा मे जाने वाले अपने विनाश को ही आमंत्रित करते हैं।

~ ईश्वर के प्रति निरंतर और संपूर्ण समर्पण से ही प्रेम के प्रति वास्तविक अभिव्यक्ति उत्पन्न होती है।

~ प्रत्येक काम दूसरों के हिसाब से नहीं किया जा सकता है क्योंकि सब का सामर्थ्य अलग होता है। कोयले और सोने मे बहुत अन्तर होता है परन्तु दोनों का महत्त्व अपने-अपने स्थान पर कायम रहता है। अतः कोई निम्न नहीं है, सबकी अपनी उपयोगिता है।

मार्टिन लूथर किंग के विचार, martin luther king jr quotes in hindi, martin luther king jr birthday quotes in Hindi, मार्टिन लूथर किंग जूनियर quotes
मार्टिन लूथर किंग के विचार, martin luther king jr quotes in hindi, मार्टिन लूथर किंग जूनियर quotes

~ सौ सफल विचार बनाने से अच्छा एक सफल विचार को गति देना है। यही सफलता का मूल मंत्र है।

~ वास्तविक नेता सर्वसम्मति की तलाश नहीं करता, बल्कि उसे निर्मित करता है।

~ कोई भी व्यक्ति आपको इस पतन पर नहीं ले जा सकता कि आप उससे नफरत करो।

~ जिंदगी का एक महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि आप दूसरों के लिए क्या कर रहे हो ?

~ किसी विवाद के समापन में हम अपने शत्रुओं के कहे शब्द याद नहीं रखते, बल्कि उस दौरान अपने मित्रों के मौन को याद रखते हैं।

~ विश्वास किसी भी कार्य की पहली सीढ़ी है जब तक कि आपने संपूर्ण सीढ़ियां नहीं देखी हों।

~ यदि बुरा व्यक्ति कोई आधार लाता है तो उस पर अच्छे व्यक्ति को योजना बनानी होगी। यदि बुरा व्यक्ति विध्वंस करता है तो अच्छे व्यक्ति को निर्माण करना होगा। यदि बुरा व्यक्ति बुरे शब्दों के साथ कोई बात कहता है तो अच्छे व्यक्ति को उसमें प्यार की चमक देनी होगी।

~ आप केवल अन्धकार में ही सितारों को देख सकते हैं।

~ एक अन्यायपूर्ण कानून को न मानना एक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।

~ यदि कोई व्यक्ति ऐसा लक्ष्य नहीं खोज पाया जिसके लिए वो मर सकता है। तो वो जीवित रहने के लायक नहीं है।

~ शांति – हीरा, चांदी और सोने से ज़्यादा कीमती होती है।

~ अंत में, दुश्मनों के कहे शब्द नहीं दोस्तों की चुप्पी याद रहती है।

~ हर व्यक्ति महान होता है क्योंकि हर व्यक्ति सेवा कर सकता है। आपको सेवा के लिए किसी महाविद्यालय की डिग्री की ज़रूरत नहीं है। सेवा करने के लिए बस आपके हृदय में दया होनी चाहिए और एक ऐसी आत्मा, जो प्रेम से उत्पन्न हो।

~ मैं कभी भी उन अर्थव्यवस्थाओं में सामंजस्य नहीं बिठा सकता जो अनेक लोगों से आवश्यकतायें लेकर कुछ लोगों को विलासिता प्रदान करती हैं।

~ मेरा एक सपना है की मेरे चारों बच्चे एक दिन ऐसे राष्ट्र में रहेंगे। जहां उन्हें कोई भी उनकी त्वचा के रंग से नहीं पहचानेगा बल्कि उनके चरित्र के गुणों से पहचानेगा।

~ आपके ऊपर तब तक कोई सवार नहीं हो सकता जब तक कि आपकी कमर झुकी हुई नहीं हो। इसीलिए अपनी कमर सीधी करें और लक्ष्य को पूरा करने के किए काम में जुट जाए।

~ हमने चिड़ियों से हवा में उड़ना सीखा और हमने मछलियों से समुद्र में तैरना सीखा। लेकिन हम पृथ्वी पर भाई-बहनों की तरह रहना नहीं सीख सके।

~ जिसमें क्षमा करने की शक्ति नहीं होती है, उसमें प्रेम करने की भी शक्ति नहीं होती है।

Thank you for reading मार्टिन लूथर किंग के विचार, Martin Luther King Jr quotes in Hindi, Martin Luther King Jr day, Martin Luther King Jr birthday quotes in Hindi, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के अनमोल वचन, मार्टिन लूथर किंग जूनियर quotes।

अन्य सुविचार लेख -: