हिन्दी ऑनलाइन जानकारी की ओर से आप सभी पाठकों को शिक्षक दिवस 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम पढ़ेंगे Happy Teachers Day Quotes In Hindi 2021, Happy Teachers Day Wishes In Hindi 2021, Happy Teachers Day Images 2021, Happy Teachers Day Message In Hindi 2021, शिक्षक दिवस पर अनमोल वचन, शिक्षक दिवस पर बधाई सन्देश.
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
अर्थात् -: गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं, गुरु ही शंकर है; गुरु ही साक्षात परमब्रह्म हैं; ऐसे गुरु का मैं नमन करता हूँ।
भारत में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। शिक्षक दिवस भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 5 सितंबर को जयंती मनाई जाती है।
गुरु…
सिर्फ एक शब्द नहीं है। वह तो एक मनुष्य के चरित्र का निर्माण-कर्ता होता है। जिस तरह ब्रह्मा स्रष्टि के निर्माण-कर्ता हैं । एक अच्छे गुरु का व्यक्तित्व उसके शिष्य के आचरण में प्रदर्शित होता है। हम छात्रों की जिंदगी में एक बेहतर नींव , बेहतर मार्ग-दर्शन, बेहतर समझ और अच्छे संस्कार देने के लिए हम सारे गुरुओं का धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप हमेशा हमारा साथ देंगे ।
क्योंकि हम चाहे कितने भी सफल हो जायें पर हमें आपके मार्गदर्शन की सदैव जरूरत होगी॥
Best Happy Teachers Day Quotes In Hindi 2021 शिक्षक दिवस पर अनमोल वचन -:
देवो रुष्टे गुरुस्त्राता गुरो रुष्टे न कश्चन:।
गुरुस्त्राता गुरुस्त्राता गुरुस्त्राता न संशयः।।
अर्थात् -: देवता यदि रुष्ट हो जाए, तो गुरु रक्षा करते हैं, लेकिन यदि गुरु रुष्ट हो जाए तो कोई भी रक्षा नहीं कर सकता। केवल गुरु ही रक्षक हैं, गुरु ही रक्षक हैं, गुरु ही रक्षक हैं। और इसमें कोई संशय नहीं है।
प्रेरकः सूचकश्वैव वाचको दर्शकस्तथा।
शिक्षको बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥
अर्थात् -: प्रेरणा देने वाले, सूचना देने वाले, सच बताने वाले, रास्ता दिखाने वाले, शिक्षा देने वाले और बोध कराने वाले – ये सब गुरु समान है।
किमत्र बहुनोक्तेन शास्त्रकोटि शतेन च।
दुर्लभा चित्त विश्रान्तिः विना गुरुकृपां परम् ॥
अर्थात् -: बहुत कहने से क्या ? करोडों शास्त्रों से भी क्या ? चित्त की परम् शांति गुरु के बिना मिलना दुर्लभ है।
धर्मज्ञो धर्मकर्ता च सदा धर्मपरायणः।
तत्त्वेभ्यः सर्वशास्त्रार्थादेशको गुरुरुच्यते॥
अर्थात् -: धर्म को जानने वाले, धर्म मुताबिक आचरण करने वाले, धर्मपरायण और सब शास्त्रों में से तत्त्वों का आदेश करने वाले गुरु कहे जाते हैं।
श्लिष्टा क्रिया कस्यचिदात्मसंस्था संक्रांतिरन्यस्य विशेषयुक्ता।
यस्योभयंसाधु स शिक्षकाणाम् धुरि प्रतिष्ठापयितव्य एव।।
अर्थात् -: किसी शिक्षक में तो स्वयं उत्तम गुणों की पात्रता होती है। किसी शिक्षक को दूसरे को गुण सिखाने में विशेष प्रवीणता होती है। जिसमें दोनों ही बातें ठीक से हों, वही शिक्षकों में सर्वश्रेष्ठ माना जाना चाहिए।
Happy Teachers Day Wishes In Hindi 2021, Happy Teachers Day Message In Hindi 2021 -:
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।
••• शिक्षा वह तपस्या है जो जीव को इंसान बनाती है।
••• पक्के ज्ञान की एकमात्र पहचान है, सिखाने की शक्ति।

••• शिक्षक वह व्यक्ति है जो हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं।
••• सच्चे शिक्षक वे हैं जो हमें अपने लिए सोचने में सहायता करते हैं।
••• बिना गुरु के आप सिर्फ किताबें पढ़ सकते हैं ज्ञानी नहीं बन सकते।
••• शिक्षक सबसे अच्छा मित्र है। एक शिक्षक हर जगह सम्मान पाता है।
••• ज्ञान देने वाले गुरु ना होते तो संसार आज भी अज्ञान में भटका होता।
••• गुरु ईश्वर से बढ़कर है, क्योंकि गुरु ही भक्तों को ईश्वर तक पहुंचाते हैं।
••• अनुभव ही आपका सर्वोत्तम शिक्षक है। जब तक जीवन है सीखते रहो।

••• शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, प्रलय और निर्माण उसकी गोद में पलते हैं।
••• किताब पढ़ना, हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्चा सुख देता है।
••• शिक्षा वो सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे आप पूरी दुनिया बदल सकते हैं।
••• मां-बाप बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक बालक का बौद्धिक निर्माण करते हैं।
••• बीते समय को भूल जाइए लेकिन पुरानी गलतियों से मिली शिक्षा को कभी ना भूलें।
••• बच्चों के भविष्य के निर्माण का सबसे बड़ा जिम्मेदार व्यक्ति उसका शिक्षक ही होता है।

••• याद रखें; एक किताब, एक कलम, एक बच्चा और एक शिक्षक दुनिया को बदल सकता है।
••• प्रधानाचार्यों के हाथों में वो शक्तियां हैं जो अभी तक किसी भी प्रधानमंत्रियों को नहीं मिल पाई हैं।
••• एक अच्छा शिक्षक आशा की प्रेरणा, कल्पना को साकार और अध्ययन के लिए प्रेम जगा सकता है।
••• एक अच्छा शिक्षक मोमबत्ती की तरह होता है। वो दूसरों को बनाने में खुद को न्योछावर कर देता है।
••• एक महान शिक्षक बनने के लिए तीन बातें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं – ज्ञान, जुनून और करुणा।
••• अपने छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनंद जगाना एक शिक्षक का सबसे महत्त्वपूर्ण गुण है।
••• पुस्तकें वो साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच एक सेतु का निर्माण कर सकते हैं।
••• गुरु केवल वह नहीं जो हमें कक्षा में पढ़ाते हैं बल्कि हर वो व्यक्ति जिससे हम सीखते हैं वह हमारा गुरु है।
••• अच्छा टीचर वो है, जो ताउम्र सीखता रहता है और अपने छात्रों से सीखने में भी कोई परहेज नहीं दिखाता।
••• शिक्षक अनंत काल को प्रभावित करता है, वह कभी नहीं बता सकता कि उसका प्रभाव कहां तक जाता है।
••• जो कुछ भी हमने स्कूल में सीखा है, वो सब भूल जाने के बाद भी जो हमें याद रहता है। वो ही हमारी शिक्षा है।
••• शिक्षा का परिणाम एक मुक्त रचनात्मक व्यक्ति होना चाहिए। जो ऐतिहासिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध लड़ सके।

••• एक सभ्य घर जैसा कोई स्कूल नहीं है और एक भद्र अभिभावक जैसा कोई शिक्षक नहीं है। हर घर एक यूनिवर्सिटी है और पैरेंट्स शिक्षक हैं।
••• ज्ञान तो किताबों में भी लिखा होता है उस ज्ञान को जीवन के अनुभव के साथ जोड़कर गुरु हमें जो शिक्षा देते हैं वह हमारा जीवन सार्थक बनाती है।
••• शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे।
••• अच्छा शिक्षक वह है जो बच्चों को प्यार करता है। तथा पढ़ाने में उसे आनंद आता है। उसे औसत विद्यार्थी को अपना प्रदर्शन सुधारने में मदद करनी चाहिए।
••• शिक्षा शिक्षा है। हमें सब कुछ सीखना चाहिए और फिर चुनाव करना चाहिए कि हमें कौन से मार्ग पर चलना है। शिक्षा ना ईस्टर्न है ना ही वेस्टर्न, ये ह्यूमन है।
••• एक अच्छा शिक्षक उस मनोरंजन करने वाले की तरह है जो सबसे पहले उसे सुनने या देखने वाले का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके बाद वो उन्हें शिक्षा देता है।
••• अध्यापक जीवन का एक बड़ा अभिशाप यह है कि आपको ऐसी सैकड़ों बातों को पढ़ना-पढ़ाना पड़ेगा जिन्हें आप न तो हृदय से स्वीकार करते हैं न साहित्य के लिए हितकर मानते हैं। यहां आदमी को आप खो कर ही सफलता मिलती है।
••• अगर किसी देश को भ्रष्टाचार-मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य यह कर सकते हैं -: माता, पिता और गुरु।
••• शिक्षक में दो गुण निहित होते हैं। एक जो आपको डरा कर नियमों में बाँधकर एक सटीक इंसान बनाते हैं और दूसरा जो आपको खुले आसमान में छोड़ कर आपका मार्ग प्रशस्त करते जाते हैं।
••• शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
••• तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही है। आपकी अपनी आत्मा के अलावा कोई दूसरा आध्यात्मिक गुरु नहीं है।
••• सार्थक विश्वविद्यालय वही है जो ऐसे शिक्षकों को आकर्षित करता है, जहां शिक्षा की सहायता से मनोलोक की सृष्टि होती है। यह सृष्टि ही सभ्यता का मूल है। लेकिन हमारे विश्वविद्यालयों में इस श्रेणी के शिक्षक न होने से भी काम चलता है। शायद और भी अच्छी तरह चलता है।
गुरू बिन ज्ञान न उपजै, गुरू बिन मिलै न मोष।
गुरू बिन लखै न सत्य को गुरू बिन मिटै न दोष।।
एक बार फिर हिन्दी ऑनलाइन जानकारी की ओर से आप सभी को शिक्षक दिवस 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाईयां।
Thank you for reading Happy Teachers Day Quotes In Hindi 2021, Happy Teachers Day Wishes In Hindi 2021, Happy Teachers Day Images 2021, Happy Teachers Day Message In Hindi 2021, शिक्षक दिवस पर अनमोल वचन, शिक्षक दिवस पर बधाई सन्देश, शिक्षक दिवस पर अनमोल विचार.
अन्य लेख -:
- भगवत गीता के विचार
- भगवान गौतम बुद्ध के विचार
- भगवान महावीर के विचार
- आचार्य चाणक्य के विचार
- स्वामी विवेकानंद के विचार
- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचार
- Powerful Motivational Quotes in hindi for students
Please do follow -: Instagram Channel