
mppsc 2020, mp police 2020 और मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान ( mp gk 2020 ) से जुड़े हुए कंपटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान ( mp gk in hindi ) के जरूरी तथ्यों को यहां पर प्रस्तुत किया गया है। जो आपकी mp gk की तैयारी में मददगार साबित होंगे।
जो facts mp gk परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है सिर्फ उन्हें ही यहां लिखा गया है। और इन्हीं तथ्यों को आपको याद करना है तथा परीक्षाओं में आने वाले मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान ( mp gk in hindi ) के प्रश्नों का उत्तर काफी आसानी से दे देना है ।
MP GK BOOKS for mppsc -:
- MPPSC solved papers
- MP Police Constable Pariksha Guide Book
- MP Police Constable Solved Papers
- UPSC Solved Papers – MRUNAL PATEL
important latest mp gk in hindi 2020, mp gk for mppsc -:
~ मध्य प्रदेश में खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु खेल प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरस्कार दिया जाता है।
~ टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी तहसील को 1 अक्टूबर 2018 को मध्य प्रदेश का 52वां जिला बनाया गया है।
~ मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल थे एवं प्रदेश के प्रथम राज्यपाल डॉ. पट्टाभि सीतारमैया तथा प्रथम विधानसभा अध्यक्ष कुंजीलाल दुबे थे।
~ नर्मदा पुत्र के नाम से प्रसिद्ध अमृतलाल वेगड़ जी का निधन 90 वर्ष की आयु में 6 जुलाई 2018 को जबलपुर में हुआ था।
~ मूर्तिकला का प्रसिद्ध फड़के स्टूडियो धार जिले में स्थित है।
~ मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है।

~ मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री उमा भारती, प्रथम महिला न्यायाधीश सरोजनी सक्सेना, प्रथम महिला राज्यपाल सरला ग्रेवाल, प्रथम महिला विपक्ष नेता जमुना देवी तथा प्रथम महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच हैं।
~ सांची का स्तूप मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। सांची के स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था एवं तोरण द्वार का निर्माण पुष्यमित्र शुंग द्वारा किया गया। सांची को 1989 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया।
~ आर.सी.वी.पी. नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी भोपाल में स्थित है। श्री आर.सी.वी.पी. नोरोन्हा मध्य प्रदेश के दूसरे मुख्य सचिव थे।

~ रामायण कला संग्रहालय निवाड़ी जिले के ओरछा में स्थित है।
~ मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गोपालपुर में प्रदेश का पहला तितली पार्क स्थापित किया गया है।
~ मध्य प्रदेश का प्रथम पर्यटन नगर शिवपुरी है।
~ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में स्थित है।
~ भारत भवन के वास्तुकार चार्ल्स कोरिया हैं।
~ बैंक नोट प्रेस देवास में, न्यूज़ प्रिंट मिल नेपानगर बुरहानपुर में एवं रक्षा पेपर मिल होशंगाबाद में स्थित है।
~ पुराना विधानसभा भवन मिंटो हॉल के नाम से तथा नया विधान सभा भवन इंदिरा गांधी भवन के नाम से जाना जाता है।
~ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पहले नागपुर हुआ करती थी।
~ भोपाल में मध्य प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा उत्पाद केंद्र स्थित है।
~ मध्य प्रदेश के वन उष्णकटिबंधीय मानसूनी वन हैं।
~ मध्य प्रदेश की प्रथम बाघ संरक्षण परियोजना कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान से 1974 में प्रारंभ हुई थी।
~ मध्य प्रदेश के सतना जिले की त्रिकुटा पहाड़ी पर प्रसिद्ध मैहर वाली माता का मंदिर स्थित है।
~ दादा धूनीवाले ताप विद्युत परियोजना खंडवा जिले में स्थित है।
~ विश्व में बाघ परियोजना के जन्मदाता गेनी मेनफोर्ड हैं। तथा भारत में बाघ परियोजना के जन्मदाता कैलाश सांखल्या हैं।
~ मध्य प्रदेश के प्रथम पर्यावरण न्यायालय की स्थापना भोपाल में की गई है।

~ मध्य प्रदेश का पहला वाइल्ड एलीफेंट हैबीटेट ( जंगली हाथियों के लिए निवास स्थान/ wild elephant habitat ) संजय टाइगर रिजर्व पार्क में बनाया जाएगा।
~ मुख्यमंत्री के रूप में सबसे कम कार्यकाल अर्जुन सिंह का मात्र 1 दिन का था।
~ चंदेरी के किले का निर्माण 11वीं शताब्दी में प्रतिहार नरेश कीर्ति पाल ने कराया था। इस किले में जौहर कुंड, हवा महल, नौखंडा महल दर्शनीय हैं।
~ बुरहानपुर जिले में असीरगढ़ के किले का निर्माण आसा नाम के एक अहीर राजा ने करवाया था। इस किले में आशा देवी का मंदिर है।
~ ग्वालियर के किले में तेली का मंदिर द्रविड़ शैली में बनाया गया है। यह उत्तर भारत में एकमात्र द्रविड़ शैली में बना मंदिर है। किले का निर्माण महाराजा सूरज सेन ने करवाया। इसे किलों का मणि तथा भारत का जिब्राल्टर भी कहा जाता है। ग्वालियर के किले में चतुर्भुज मंदिर, गूजरी महल, सास बहू का मंदिर, मान मंदिर, विष्णु मंदिर आदि हैं।
~ बुंदेलखंडी बोली मध्य प्रदेश में सर्वाधिक बोली जाने वाली बोली है। इसका नामकरण जार्ज ग्रियर्सन ने किया था।
~ 1344 ईसवी में धार के किले का निर्माण दक्षिण विजय के समय मोहम्मद तुगलक ने करवाया। इस किले में खरबूजा महल स्थित है।
~ जहांगीरी महल ओरछा के किले में स्थित है। यही पर अबुल फजल की हत्या हुई।
~ भारत के सबसे बड़े भित्ति चित्र भीमबैठका में पाए गए हैं।
~ महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल में स्थित है।
~ महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन में स्थित है।
~ मध्य प्रदेश की पहली तथा भारत की तीसरी डी. एन. ए. प्रयोगशाला की स्थापना मध्य प्रदेश के सागर में की गई।
~ उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भारत के एकमात्र दक्षिण मुखी शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है।
~ मध्य प्रदेश का जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क इंदौर में स्थित है।
Important facts of mp gk in hindi, mp gk for mppsc -:

~ मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति भील है। भगोरिया हाट (झाबुआ में) इस जनजाति का प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है।
~ भोपाल गैस त्रासदी 2-3 दिसंबर की रात को यूनियन कार्बाइड कारखाने से जहरीली गैस मिथाइल आइसो सायनेट के रिसने से हुई थी।
~ ऑपरेशन फेथ भोपाल गैस त्रासदी में बची हुई गैस को समाप्त करने के लिए सरकार ने चलाया था।
~ सरकार ने एन. के. सिंह की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का गठन भोपाल गैस त्रासदी के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलवाने के लिए किया था।
~ देश की सबसे छोटी मस्जिद ढाई सीढ़ी मस्जिद भोपाल में स्थित है।
~ मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मंदसौर में रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका है।
~ खजुराहो के विष्णु मंदिर की स्थापना यशोवर्मन चंदेल ने की।
~ 22 मई 1955 को मध्य प्रदेश के पहले आकाशवाणी केंद्र की स्थापना इंदौर में हुई।
~ भृर्तहरि की गुफाएं उज्जैन में स्थित हैं।
~ खजुराहो यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल किया जाने वाला मध्य प्रदेश का प्रथम स्थल है, दूसरा सांची एवं तीसरा भीमबेटका है।
~ मुक्तागिरी जैन तीर्थ स्थल बैतूल जिले में है। यहां जैन धर्म के 56 मंदिर हैं।
~ महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में स्थित है, जिसके संस्थापक नानाजी देशमुख हैं।
~ भीमबेटका की खोज विष्णु वाकणकर द्वारा की गई।
~ इस्लाम धर्म अपनाने वाले भीलों को तड़वी भील कहा जाता है।
~ मध्य प्रदेश का पहला जल पर्यटन स्थल खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू पर विकसित किया गया है।
~ गुप्त वंश का राजकीय चिन्ह गरुड़ था।
~ लोक कथाओं में उल्लेखित आल्हा-उदल परमार्दिदेव चंदेल के सेनापति थे।
~ जबलपुर में सेठ गोविंद दास एवं द्वारका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में 6 अप्रैल 1930 को नमक सत्याग्रह प्रारंभ किया गया।

~ चरणपादुका नरसंहार (1931) मध्य प्रदेश का जलियांवाला बाग हत्याकांड कहलाता है।
~ मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जल प्रपात बहुती जलप्रपात रीवा जिले की सेलर नदी पर है।
~ धुआंधार जलप्रपात की ऊंचाई 92 मीटर है।
~ भारत में आदर्श चिड़ियाघर की स्थापना के लिए भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को चुना गया है।
~ सिवनी जिले का नाम सिवना वृक्ष के नाम पर है।
~ भिंड जिला मध्य प्रदेश का सबसे कम वर्षा वाला स्थान है।
~ मध्य प्रदेश के कैलाश सत्यार्थी जी को शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
~ मध्य प्रदेश का पहला शिल्पग्राम छतरपुर है।
~ कछवाहा वंश कालीन ककनमठ मंदिर मुरैना जिले के सिहोनिया क्षेत्र में है।
~ मध्य प्रदेश की एकमात्र महिला जेल होशंगाबाद जिले में स्थित है।
~ किन्नर बोर्ड का गठन करने वाला भारत का पहला राज्य मध्य प्रदेश है।
~ मध्य प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा प्रमुख रूप से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है।
~ कूनो पालपुर अभ्यारण श्योपुर जिले में स्थित है।
~ कवि मुक्तिबोध का जन्म श्योपुर में हुआ था।
~ 1946 में स्थापित सागर विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।
~ एरण अभिलेख (सागर) में सती प्रथा का उल्लेख मिलता है।
~ चंदेल शासकों की राजधानी होने के कारण छतरपुर को जेजाक भुक्ति कहा जाता था।
~ छतरपुर जिले के खजुराहो मंदिर धरोहर यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल होने वाली मध्य प्रदेश से पहली धरोहर है।
~ बेतवा नदी के किनारे स्थित ओरछा बुंदेला वंश की राजधानी थी।
mp gk in hindi 2020, mp gk for mppsc -:
~ मध्य प्रदेश का पहला जैव आरक्षित मंडल पचमढ़ी में है।
~ वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ISO 9001-2008 अवॉर्ड पाने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान है।
~ 1983 में स्थापित भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) ग्वालियर में स्थित है।
~ मध्य प्रदेश से गुजरने वाला सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 3 है।
~ दतिया के किले में लिखा है कि “न्याय मुकुट का हीरा है”।
~ मध्य प्रदेश 73वें संविधान संशोधन के तहत् पंचायती राज व्यवस्था लागू करने वाला भारत का पहला राज्य है।
~ मंदसौर का प्राचीन नाम दसपुर है।
~ मल्हार राव होलकर ने होल्कर वंश की स्थापना की।
~ अहिल्या बाई की मृत्यु 1795 में हुई।
~ मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी ताज उल मस्जिद भोपाल की निर्माता थी – शाहजहां बेगम।
~ भागवत धर्म से संबंधित हेलिओडोरस का गरुड़ स्तंभ बेसनगर (विदिशा) में है।
~ रातापानी अभ्यारण बाघ परियोजना रायसेन जिले में स्थित है।
~ मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा कोयला भंडार सोहागपुर क्षेत्र है।
~ सांख्य सागर झील माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में स्थित है।
~ नगरीय निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने वाला भारत का पहला राज्य मध्य प्रदेश है।
~ मध्यप्रदेश में घड़ियाल संरक्षण का कार्य निम्न स्थानों पर किया जाता है।
1. केन घड़ियाल अभ्यारण छतरपुर-पन्ना
2. राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण मुरैना
3. सोन घड़ियाल अभ्यारण सीधी-शहडोल
~ सरदारपुर अभ्यारण (धार) तथा सैलाना अभ्यारण (रतलाम) खरमोर पक्षी के लिए विख्यात है।
~ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना 1956 में जबलपुर में की गई तथा इसकी खंडपीठ शाखाएं इंदौर व ग्वालियर में 1969 में स्थापित की गई।
~ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. हिदायतुल्ला थे।
~ नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म पर फांसी का प्रावधान बनाने वाला देश का प्रथम राज्य मध्य प्रदेश है।
~ परधौनी नृत्य विवाह के अवसर पर बैगा आदिवासियों द्वारा बारात की अगवानी के समय किया जाता है।
~ भोपाल एक्सप्रेस भारत की पहली ऐसी ट्रेन है। जिसे ISO 9001-2003 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
~ भोपाल में भेल द्वारा संचालित जवाहर लाल नेहरू स्कूल ISO 9001-2000 प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला भारत का पहला स्कूल है।
~ चटकोरा नृत्य कोरकू आदिवासियों द्वारा किया जाने वाला नृत्य है।
~ बधाई नृत्य बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रसिद्ध नृत्य है।
~ मध्य प्रदेश कला परिषद की स्थापना 1952 में भोपाल में की गई थी।
~ मध्य प्रदेश के उज्जैन में देश की पहली मलखंब अकादमी खोली गई है।
~ भारत का पहला बौद्ध विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के सांची में स्थापित किया गया है।
~ माचा मालवा अंचल का एक प्रमुख लोक नाट्य है।
~ ढोला मारू की कथा- यह लोकनाट्य मध्य प्रदेश के राजस्थान से जुड़े सीमा क्षेत्र में प्रचलित है।
~ गधों का मेला दीपावली के बाद चित्रकूट (सतना) में लगता है।
~ मध्य प्रदेश वित्त निगम की स्थापना 30 जून 1955 को हुई। जिसका मुख्यालय इंदौर है।
~ गोंड जनजाति के प्रमुख देवता ‘ बूढ़ा देव ‘, ‘ ठाकुर देव ‘ एवं ‘ दूल्हा देव ‘ हैं।
~ गोंड जनजाति में “दूध लौटावा” प्रथा प्रचलित है। अर्थात गोंड जनजाति में मामा एवं बुआ की लड़की से विवाह करना श्रेष्ठ माना जाता है।
~ मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी जनजाति भील है। मालवा तथा निमाड़ में मुख्य रूप से पाई जाती है।
~ भील जनजाति की भाषा भीली है। जो राजस्थानी, गुजराती एवं मराठी का मिश्रित रूप है।
~ ग्राम न्यायालय स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य मध्य प्रदेश है।
~ राज्य का प्रथम समाचार पत्र ग्वालियर अखबार था। जिसकी शुरुआत 1840 में ग्वालियर से उर्दू भाषा में साप्ताहिक के रूप में की गई।
~ राज्य में हिंदी भाषा में प्रकाशित होने वाला प्रथम अखबार मालवा अखबार था। इसकी शुरुआत 6 मार्च 1848 से इंदौर से की गई।
~ मध्य प्रदेश हिन्दी भाषा में गजेटियर प्रकाशित करने वाला भारत का प्रथम राज्य है।
~ मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का गठन 19 जनवरी 1994 को किया गया और इसके प्रथम आयुक्त श्री एन. वी. लोहानी थे।
~ जाबालि ऋषि की तपोभूमि के नाम पर ही जगह का नाम जबलपुर पढ़ा।
~ पचमढ़ी समुद्र तल से 3555 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थल की खोज का श्रेय ब्रिटिश साम्राज्य के एक अधिकारी कैप्टन जे. फॉरसीथ को जाता है।
~ मोगली लैंड सिवनी जिले के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है।
~ भारत की पहली मोबाइल बैंक सेवा को मध्य प्रदेश में लक्ष्मी वाहिनी बैंक सेवा के नाम से प्रारम्भ किया गया है। यह बैंक एक गाड़ी में स्थापित है। जो गांव गांव जाकर लोगों को बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराती है।
~ बेरोजगारी भत्ता देने वाला भारत का पहला राज्य मध्य प्रदेश है।
~ मध्य प्रदेश की सर्वप्रथम नगर पालिका दतिया है, जिसे 1950 में बनाया गया था।
~ सिंगरौली मध्य प्रदेश की ऊर्जा राजधानी है।
~ जबलपुर में मध्य प्रदेश का पहला नगर निगम है, जिसे 1834 में बनाया गया था।
~ अशोकनगर जिले के मुंगावली में मध्य प्रदेश की पहली खुली जेल स्थित है।
~ इंदौर में मध्य प्रदेश का पहला सूखा बंदरगाह स्थित है।
~ मध्य प्रदेश का पहला आदिवासी खेल विद्यालय अलीराजपुर में स्थित है।
~ मध्यप्रदेश में जंतर मंतर उज्जैन जिले में स्थित है इसका निर्माण राजा सवाई जयसिंह ने 18 वीं सदी में कराया था।
~ मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित है यह मध्य प्रदेश का दूसरा सूखा बंदरगाह है।
~ करमा लोकनृत्य को गोंड और बैगा जनजाति के लोगों द्वारा किया जाता है।
~ बाबा शहाबुद्दीन औलिया का उर्स (मेला) प्रति वर्ष फरवरी महीने में नीमच जिले में लगता है।

~ शिवपुरी के नरवर का किला राजा नल और रानी दमयंती की राजधानी रहा है।
~ जहाज महल, हिंडोला महल तथा रानी रूपमती और बाज बहादुर के महल मांडू में स्थित है।
~ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का गठन 1956 में हुआ था इसके प्रथम अध्यक्ष डी. बी. रेगे थे।
~ अलाउद्दीन खां समारोह सतना जिले के मैहर में आयोजित किया जाता है।
~ गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
~ आदिवासियों के जननायक टंट्या भील का जन्म 1842 में खंडवा जिला में हुआ था, इन्हें आदिवासियों का रोबिन हुड भी कहा जाता है।
~ उज्जैन के मंगलनाथ को पृथ्वी का केंद्र माना जाता है।
~ ओरछा की स्थापना 1531 में राजा रूद्र प्रताप ने की थी।
~ गुप्त शासकों द्वारा निर्मित बाघ की गुफाएं धार जिले में स्थित है।
~ सिवनी के दुर्गा शंकर मेहता ने 1930 में नमक सत्याग्रह के समय गांधी चौक पर नमक बनाकर सत्याग्रह किया।
~ कर्क रेखा मध्य प्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरती है।
उज्जैन, राजगढ़, सीहोर, आगर-मालवा, रतलाम, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, जबलपुर, कटनी, दमोह, उमरिया, शहडोल।
~ मध्य प्रदेश राज्य की सबसे कम सीमा गुजरात से तथा मध्य प्रदेश की सबसे अधिक सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है।
~ मध्य प्रदेश को ‘नदियों का मायका’ भी कहा जाता है।
~ चूलिया जलप्रपात चंबल नदी पर स्थित है, इसकी ऊंचाई 18 मीटर है।
~ मध्य प्रदेश का प्रमुख कोयला क्षेत्र सोहागपुर शहडोल जिले में स्थित है।
~ मध्य प्रदेश का सबसे लंबा राजमार्ग आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग – 3 है।
~ भील शब्द की उत्पत्ति तमिल भाषा के शब्द विल्लुवर से हुई है इसका अर्थ है – धनुष।
~ जंगलों को जलाकर भील जाति के लोग उस भूमि पर कृषि करते हैं इनके द्वारा की जाने वाली इस प्रकार की कृषि “चिमाता” कहलाती है।
~ माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म 4 अप्रैल 1889 को बाबई (होशंगाबाद) में हुआ था। 1919 में इन्होंने कर्मवीर नामक पत्र का प्रकाशन किया।
~ मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ पचमढ़ी में स्थित है इसकी ऊंचाई 1350 मीटर है।
~ तात्या टोपे स्मारक शिवपुरी में स्थित है, तात्या टोपे को यहीं पर फांसी दी गई थी।
~ पातालपानी जलप्रपात चंबल नदी पर इंदौर के पास स्थित है।
~ एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए कूनो पालपुर वन्यजीव अभ्यारण श्योपुर जिले में स्थित है।
~ चौसठ योगिनी मंदिर मितावली मुरैना जिले में स्थित है जिसके आधार पर भारतीय संसद का निर्माण हुआ।
~ करीला माता मंदिर (सीता माता मंदिर) अशोकनगर जिले में स्थित है। यह लव-कुश की जन्म स्थली के रूप में जाना जाता है।
~ ताप्ती नदी का उद्गम बैतूल जिले के मुलताई नामक स्थान से हुआ है।
~ सन 1930 में बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में गर्जन सिंह कोरकू ने जंगल सत्याग्रह किया था।
~ रतलाम जिला मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अंगूर उत्पादक जिला है।
~ नीमच जिले के झांतला ग्राम में मध्य प्रदेश का पहला ग्राम न्यायालय स्थापित किया गया था।
~ देवास जिले में स्थित भानुकुल स्थान संगीत सम्राट कुमार गंधर्व की साधना स्थली है।
~ भारत का पहला गौ अभ्यारण्य आगर मालवा जिले के सालरिया गांव में स्थापित किया गया है।
~ मध्य प्रदेश के धार जिले में डायनासोर के अंडे व जीवाश्म प्राप्त हुए हैं। इसी कारण से मध्यप्रदेश शासन ने यहां डायनासोर जीवाश्म नेशनल पार्क स्थापित किया है।
~ मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के सुनेलटप्पा को राजस्थान को दे दिया गया था।
~ ग्वालियर संगीत घराना हिंदुस्तानी संगीत का सबसे प्राचीन घराना है। हद्दू खां, हस्सू खां के दादा उस्ताद नत्थन पीर बख्श को इस घराने का जन्मदाता कहा जाता है।
~ ग्वालियर में घाटीगांव अभ्यारण स्थित है जो सोन चिड़िया के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
~ सन् 1946 में मध्य प्रदेश का सबसे पहला चिकित्सा महाविद्यालय ‘गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय’ ग्वालियर जिले में खोला गया था।
~ कड़कनाथ प्रजाति का मुर्गा मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में पाया जाता है।
~ देश का पहला आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल में स्थापित किया गया है।
~ भारतीय वन प्रबंधन संस्थान मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित है।
~ मध्य प्रदेश का पहला सर्प उद्यान मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थापित किया गया।
~ भारत का पहला ऑप्टिकल फाइबर कारखाना मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किया गया है।
~ मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा और पुराना नेशनल पार्क ‘कान्हा किसली नेशनल पार्क’ मंडला जिले में स्थित है।
~ मध्य प्रदेश का सबसे छोटा अभ्यारण रालामंडल अभ्यारण इंदौर में स्थित है।
thank you for reading mp gk in hindi for mppsc 2020, mp gk for mppsc.
उम्मीद है कि आपको ऊपर लिखे मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान ( mp gk in hindi ) से जुड़े हुए तथ्य mp gk for mppsc 2020 की परीक्षा में मदद करेंगे।
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान ( mp gk 2020 ) से जुड़े हुए और अधिक तथ्यों की जानकारी के लिए नीचे दी हुई संबंधित लिंक्स पर क्लिक करें।
- mppsc gk all post
- computer gk facts
- polity gk facts in hindi
- विश्व विरासत स्थलों की सूची
- राष्ट्रीय दिवस और अन्तर्राष्ट्रीय दिवस
- विश्व में प्रथम
- भारत के प्रथम
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में जानकारी
- भारतीय रिज़र्व बैंक के बारे में जानकारी
छात्रों और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए जीवन में मार्गदर्शन के लिए जरूरी
प्रेरणादायक विचारों को पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक्स पर क्लिक करें
- MOTIVATIONAL QUOTES BY MAHATMA GANDHI
- apj abdul kalam quotes
- Lal bahadur Shastri motivational quotes
- bhimrao ambedkar quotes
Please do subscribe -: YOUTUBE CHANNEL
Helpful for mppsc.
Thank you so much
thank you
Very nice questions ‘S .thanku
Thank you
Helpfull for all copititive exam, Thanku so much.
Thank you so much
thanks a lot
thank you and all the best
Thank you
🙏🙏🙏