Narendra Modi Quotes In Hindi, Narendra Modi Ke Suvichar, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार, Narendra Modi Thoughts In Hindi

50 + Famous Narendra Modi Quotes In Hindi

हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम पढ़ेंगे Famous Narendra Modi Quotes In Hindi, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार, Motivational Quotes Of Narendra Modi.

Famous Narendra Modi Quotes In Hindi, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार -:

~ राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता।

~ विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।

~ मेरे लिए राजनीति महत्वाकांक्षा नहीं है, बल्कि एक मिशन है।

~ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आत्मविश्वास का बल होना आवश्यक है।

~ मेरी पूंजी है – कठोर परिश्रम और सवा सौ करोड़ लोगों का प्यार।

~ सौ बार भी जन्म लेना पड़े तो भी मां भारती के लिए ही कार्य करूंगा।

~ भारत को समृद्धशाली बनाने के लिए लोकल को वोकल बनाना होगा।

~ जल हो, जमीन हो, जीव हो – उनका संरक्षण हमारा संकल्प होना चाहिए।

~ एक बार भारत के लोग कुछ करने की ठान लें तो कुछ भी असम्भव नहीं है।

~ आप सभी मुझे एक मजबूत सरकार दीजिए, मै आपको मजबूत भारत दूंगा।

~ बेटी बोझ नहीं होती है, बेटी तो पूरे परिवार की आन-बान और शान होती है।

~ एक समाज, एक सपना। एक संकल्प, एक मंजिल। इस दिशा में हम आगे बढ़ें।

~ मेरे लिए धर्म काम के प्रति निष्ठा है और निष्ठापूर्वक काम करना धार्मिक होना है।

~ IT + IT = IT ( Indian talent + Information technology = India Tomorrow )

~ हर भारतीय को इस बात का गर्व होना चाहिए कि भारत विविधताओं वाला देश है।

~ समाज में लोगों की सेवा करने का अवसर हमें अपना उधार चुकाने का अवसर देता है।

Narendra Modi Thoughts In Hindi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनमोल वचन -:

~ हमारा प्रयास है कि देश का हर व्यक्ति सशक्त हो। एक समावेशी समाज का निर्माण हो।

~ जब पूरा देश हमारे जवानों के साथ खड़ा होता है उनकी ताकत 125 करोड़ गुना बढ़ जाती है।

~ भारतीय समुदाय के प्रसार को हम केवल संख्या के तौर पर नहीं बल्कि शक्ति के रूप में देखें।

~ असफलता मेरे निकट तब तक नहीं आ सकती जब तक सफलता प्राप्ति की ललक मेरे भीतर है।

~ कुछ बनना है, ऐसा सपना बिल्कुल मत देखो, बल्कि कुछ करके ही दिखाना है, ऐसा सपना देखो।

~ लोकतंत्र में , जनमत हमेशा निर्णायक होता है और हमें विनम्रता के साथ इसे स्वीकार करना होगा।

~ भारत आँख झुकाकर या आँख उठाकर नहीं बल्कि आँख मिलाकर बात करने में विश्वास करता है।

~ पड़ोसी मुल्क अब कान खोल कर सुन ले भारत में परिवार का शासन नहीं अब जनता का शासन चलता है।

~ महिला शक्ति है, सशक्त है, वो भारत की नारी है। न ज्यादा में, न कम में। वो सबमें बराबर की अधिकारी है।

~ कृत्रिम बिजली की लाइट खरीदने से बेहतर है ऐसे कुम्हार से दिए खरीदना जिससे दोनों का घर रोशन हो सके।

~ आत्मशक्ति व्यक्ति को महान बनाती है। जो व्यक्ति आत्म शक्ति से परिपूर्ण है वह सदैव अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।

~ हमारी राष्ट्रीय भक्ति सभी बाधाओं से परे है। यह हमें भारत और विश्व में सभी भारतीयों की मदद करने के लिए प्रेरित करती है।

~ मजबूत राष्ट्र की नींव रखनी है तो नियत का साफ रखना, इरादे का नेक रखना और कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए।

~ निराश होने का कोई कारण नहीं है। भारत तेज़ी से विकास कर रहा है और हमारे युवाओ का हुनर भारत को और आगे बढ़ा रहा है।

~ हमें आजादी की लड़ाई में मरने का सौभाग्य नहीं मिला। लेकिन हमें देश के लिए जीने का और देश सेवा करने का सौभाग्य मिला है।

~ लड़के और लड़कियां दोनों को शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

~ मैंने लोक लुभावने फैसलों से दूर रहने का प्रयास किया है। हमने सरकार की पहचान से ज्यादा हिन्दुस्तान की पहचान पर बल दिया है।

~ स्वच्छता के लिए समर्पित भाव से प्रयास करना – यह अगर हमारा स्थायी स्वभाव बन जाए तो हमारा देश कहाँ से कहाँ पहुँच सकता है।

Narendra Modi Ke Suvichar, Motivational Quotes Of Narendra Modi -:

~ अगर व्यक्ति कुछ करने की ठान ले तो नामुमकिन कुछ भी नहीं है। जन-आन्दोलन के माध्यम से बड़े से बड़े बदलाव लाये जा सकते हैं।

~ कश्मीर के युवाओं के सामने दो रास्ते हैं –एक टूरिज़्म, दूसरा टेरेरिज्म। रक्तपात के रास्ते से न किसी का भला हुआ है और न कभी होगा।

~ आत्मविश्वास खुद को चुनौती देने और कड़ी मेहनत करने से ही आता है। हमें हमेशा अपने आप को बेहतर बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

~ जब आप खुद को पराजित करते हैं, तो और आगे बढ़ने का उत्साह अपने-आप पैदा होता है। नकल आपको बुरा बनाती है इसलिए नकल न करें।

~ हम परीक्षा को जीवन-मरण का सवाल बना लेते हैं, जबकि परीक्षा केवल आपके साल भर की पढाई की है। ये आपके जीवन की कसौटी नहीं है।

~ हर नागरिक को यह महसूस होना चाहिए कि यह देश मेरा है, मुझे देश के लिए काम करना है और देश की विकास यात्रा में मुझे भी योगदान देना है।

~ यह देश राजनीतियो और सरकार के मंत्रियो द्वारा नहीं बनाया गया। बल्कि ये देश के किसानो, मजदूरो और हमारी माता-बहनों और युवाओं ने बनाया है।

~ हम एक ऐसे देश से सम्बन्ध नहीं रखते हैं जो केवल अपने हितों के बारे में सोचता है। हम एक स्वार्थी देश नहीं है। हम भविष्य की पीढ़ियों के बारे में सोचते हैं।

~ जब मैं एक विकसित भारत के बारे में सोचता हूँ, तब मैं एक स्वस्थ भारत, विशेष रूप से देश की महिलाओं और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के बारे में सोचता हूँ।

~ मैं वर्तमान की चिंता में देश के भविष्य को दाँव पर नहीं लगा सकता। हमारा उद्देश्य है – देश के गरीबों के जीवन में बदलाव आए और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

~ यह देश उन वैज्ञानिकों का हमेशा से आभारी रहेगा जिन्होंने अपनी दूरदृष्टि व नेतृत्व के माध्यम से हमारे समाज को सशक्त करने के लिए अथक परिश्रम किया है।

~ जिस तरह से कॉलोनियज्म से मुक्त करने के लिए सत्याग्रह किया गया था, वैसे ही भारत को गंदगी से मुक्त करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान की जरूरत है।

~ जज़्बा होना सबसे जरूरी है मुझे बहुत ख़ुशी है कि आज सवा सौ करोड़ लोगों के मन में एक उमंग, आशा और संकल्प का भाव है और लोग मुझसे अपेक्षा कर रहे हैं।

~ जो निरंतर चलते रहते हैं वही बदले में मीठा फल पाते है। सूरज की अटलता को देखो। गतिशील और लगातार चलने वाला कभी ठहरता नहीं। इसलिए बढ़ते चलो।

~ तब और अब में जमीन आसमान का अंतर क्योंकि जब नीति स्पष्ट हो, नीयत साफ़ हो और इरादे नेक हों तो उसी व्यवस्था के साथ आप इच्छित परिणाम ले सकते हैं।

~ आयुष्मान भारत की सोच सिर्फ सेवा तक सीमित नहीं है बल्कि ये जनभागीदारी का एक आह्वान भी है ताकि हम स्वस्थ, समर्थ और संतुष्ट न्यू इंडिया का निर्माण कर सकें।

~ यह महत्वपूर्ण है की हम अपने देश के युवा को किस नजरिये से देखते हैं। उन्हें मात्र कम उम्र के मतदाता के रूप में देखना एक बड़ी गलती है। वे नई उम्र की शक्तियां हैं।

~ “आयुष्मान भारत” की सोच सिर्फ सेवा तक सीमित नहीं है बल्कि ये जनभागीदारी का एक आव्हान भी है ताकि हम स्वस्थ, समर्थ और संतुष्ट न्यू इंडिया का निर्माण कर सकें।

~ निस्वार्थ सेवा का महत्व हो, ज्ञान का महत्व हो या फिर जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव के बीच मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने का महत्व हो, ये हम, भगवान कृष्ण के सन्देश से सीख सकते हैं।

~ समय का सदुपयोग किन किन चीजों में हो सकता है ये बात हमें पता होनी चाहिए। एक ही टाइम टेबल 365 दिन तक काम नहीं आता है। हमें समय का पूर्ण सदुपयोग करना चाहिए।

~ युवाओं को अवसर मिले, युवाओं को रोज़गार मिले, ये हमारे लिए समय की मांग है, काम का दायरा जितना बढ़ेगा रोजगार की संभावना उतनी बढ़ेंगी। हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

~ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आन्दोलन तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज यह सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं रहा है, यह एक सामाजिक संवेदना का, लोक शिक्षा का अभियान बन गया है।

~ अगर आप तनाव में हैं, तो सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं। बाहर का अन्दर नहीं जाता, अन्दर का बाहर नहीं आता है। विचार प्रक्रिया में ठहराव आ जाता है, वो अपने आप में एक बोझ बन जाता है।

~ आज भारत दुनिया की तेजी से बढती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हम कृषि से लेकर एरोनोटिक्स तक और अन्तरिक्ष मिशन से लेकर सेवा पहुंचाने तक, उपयोगी तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

~ अब अटकाने, लटकाने और भटकाने वाला काम नहीं होता, अब फाइलों को दबाने वाली संस्कृति खत्म कर दी गयी है। सरकार अपने हर मिशन, हर संकल्प को जनता के सहयोग से पूरा कर रही है।

~ गरीब मुफ्त में साधन और संसाधन नहीं चाहता। वह अवसर की तलाश में रहता है। उसे अवसर मिलना चाहिए भारत के गरीबी में सोना उत्पन्न करने की क्षमता को मैं अपनी आंखों से देख सकता हूं।

~ Marks और मार्कशीट का एक सीमित उपयोग है। जीवन में आपका Knowledge काम आने वाला है, Skill काम आने वाली है, आत्मविश्वास काम आने वाला है, संकल्पशक्ति काम आने वाली है।

~ सभी धर्मों और सभी समुदायों के पास समान अधिकार हैं, और उनकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी ज़िम्मेदारी है। मेरी सरकार जाति, पंथ और धर्म के आधार पर किसी भेदभाव को सहन या स्वीकार नहीं करेगी।

~ हमारा देश गज़ब की युवा शक्ति से भरा है। हम जिस किसी भविष्य की इच्छा रखते हों, हमें युवाओं को केंद्र में रखना होगा। अगर हम ऐसा कर पाते हैं तो हम एक लहर की भांति अद्भुत गति से आगे बढ़ सकते हैं।

~ आप खुद के साथ स्पर्धा कीजिए कि मैं जहाँ कल था उससे 2 कदम आगे बढ़ा क्या, अगर आपको ऐसा लगता है तो यही आपकी विजय है। कभी भी दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा मत कीजिए बल्कि खुद के साथ स्पर्धा कीजिये।

~ सवा सौ करोड़ देशवासी अगर संकल्प करें, संकल्प को सिद्ध करने के लिए राह तय करें, एक-के-बाद-एक कदम उठाते चलें तो New India सवा सौ करोड़ देशवासियों का सपना, हमारी आँखों के सामने सिद्ध हो सकता है।

~ मैं सभी माता-पिता से अनुरोध करता हूँ कि वे अपने बच्चों की उपलब्धियों को सोशल स्टेटस न बनाएं। दूसरों बच्चों से अपने बच्चों की तुलना मत करें। आपके बच्चे के अन्दर जो सामर्थ्य है उसे पहचानिए। अंक और परीक्षा जीवन का आधार नहीं है।

~ जब कोई व्यक्ति यह तय कर ले कि उसे कुछ हासिल करना है, तो उसे कोई भी रोक नहीं सकता। यह लोगों की शक्ति का प्रमाण है। देश का निर्माण सरकार या प्रशासन या कोई नेता नहीं करता है, देश का निर्माण इसके नागरिकों की ताकत से होता है।

~ भारत को सपेरो के देश के नाम से जाना जाता था और आज हमारे देश के आईटी पेशवरो ने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया है कहने का तात्पर्य यह है कि सपेरे जिस तरह सांप को अपने तरफ आकर्षित करता है उसी तरह आईटी पेशेवरो ने पूरी दुनिया को किया है।

~ आतंकवाद ने विश्व की मानवता को ललकारा है। आतंकवाद ने मानवता को चुनौती दी है। वो मानवीय शक्तियों को नष्ट करने पर तुला हुआ है और इसलिए सिर्फ भारत ही नहीं, विश्व की सभी मानवतावादी शक्तियों को एकजुट होकर आतंकवाद को पराजित करना ही होगा।

~ समाज के सभी लोगों को सही मायने में विकास का लाभ मिल सके। इसके लिए जरूरी है कि हमारा समाज कुरीतियों से मुक्त हो। आइये, हम सब मिलकर कुरीतियों को समाज से ख़त्म करने की प्रतिज्ञा लें। और एक नए भारत, एक सशक्त एवं समर्थ भारत का निर्माण करें।

~ भारत अंग्रेजों से 1947 में ही आजाद हो गया था लेकिन इसे अभी भी भाईभतीजावाद, शक्ति से जन्मे हुए अहंकार, भ्रष्टाचार, बढ़ी कीमतें, पुरानी मानसिकताएं और अविश्वास के माहौल से आजाद होने की आवश्यकता है। देश गरीबी से जूझ रहा है इसे नए सोच की आवश्यकता है।

Read More -: