Important GK Facts About Asia Mahadeep In Hindi, एशिया महाद्वीप के बारे में जानकारी, Asia Mahadeep GK In Hindi, एशिया महाद्वीप प्रश्न उत्तर

Important GK Facts About Asia Mahadeep In Hindi 2024

हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम पढ़ेंगे Important GK Facts About Asia Mahadeep In Hindi 2024, एशिया महाद्वीप के बारे में जानकारी, Asia Mahadeep GK In Hindi.

Important GK Facts About Asia Mahadeep In Hindi एशिया महाद्वीप के बारे में जानकारी

एशिया शब्द की उत्पति हिब्रू भाषा के आसु से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से है। सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म एशिया महाद्वीप पर हुआ था जैसे -: सुमेर सभ्यता, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि।

उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित एशिया महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर फैला हुआ है। विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या अकेले एशिया महाद्वीप में पाई जाती है। पश्चिम में एशिया महाद्वीप की सीमाएं यूरोप महाद्वीप से मिलती हैं। एशिया और यूरोप को मिलाकर यूरेशिया भी कहा जाता है। यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर, भूमध्य सागर और काकेशस पर्वत यूरोप महाद्वीप को एशिया महाद्वीप से अलग करते है। एशिया को अफ्रीका से स्वेज नहर और लाल सागर अलग करते है। एशिया को उतरी अमेरिका से प्रशांत महासागर में स्थित बेरिंग जलसंधि अलग करती है। एशिया महाद्वीप प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर और भूमध्य सागर से घिरा हुआ है।

अरब का प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप, इंडो-चीन का प्रायद्वीप एशिया में तीन प्रमुख प्रायद्वीप है। अरब का प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है। एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियो द्वीप है जोकि पूरे विश्व में ग्रीनलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बाद तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। एशिया महाद्वीप को विषमताओं का देश भी कहा जाता है क्योंकि यहां भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक सभी विशेषताएं पाई जाती है।

एशिया महाद्वीप में कुल 54 देश है। जिनके नाम इस प्रकार है। :-

अफगानिस्तान, आर्मेनिया,अजरबैजान, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई, म्यांमार, कंबोडिया, चीन, साइप्रस, जॉर्जिया, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, इस्राएल, जापान, जोर्डन, कजाखस्तान, कुवैत, किर्गिस्तान, लाओस, लेबनान, मकाऊ, मलेशिया, मालदीव, मंगोलिया, नेपाल, उत्तर कोरिया, ओमान, पाकिस्तान, फिलिस्तीन, फिलीपींस, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया, ताइवान, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, तिमोर लेस्ते, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, उजबेकिस्तान, वियतनाम, यमन।

Asia Mahadeep GK In Hindi एशिया महाद्वीप प्रश्न उत्तर 2024 -:

प्रश्न –: जम्बूद्वीप किस महाद्वीप को कहा जाता है ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप को जम्बुद्वीप भी कहा जाता है।

प्रश्न –: जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।

प्रश्न –: क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है। और यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर फैला हुआ है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल लगभग 44,579,000 वर्ग किमी है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप से कितनी अक्षांश रेखाएं गुजरती हैं ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप से तीन प्रमुख अक्षांश रेखाएं कर्क रेखा, विषुवत रेखा और आर्कटिक रेखा गुजरती हैं।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप किस गोलार्ध में स्थित है ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। भारत दक्षिण एशियाई देशों में आता है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप कितने महासागरों से घिरा हुआ है ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप तीन महासागरों से घिरा हुआ है। एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में प्रशांत महासागर है।

प्रश्न –: एशिया और यूरोप महाद्वीप को कौन अलग करता है ?

उत्तर –: एशिया के पश्चिम में यूरोप स्थित है तथा एशिया और यूरोप को यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर तथा भूमध्य सागर अलग करते हैं।

प्रश्न –: एशिया और अफ्रीका महाद्वीप को कौन अलग करता है ?

उत्तर –: एशिया को अफ्रीका से स्वेज नहर अलग करती है, तो लाल सागर भी एशिया और अफ्रीका की सीमा बनाते हैं।

प्रश्न –: एशिया और उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को कौन अलग करता है ?

उत्तर –: एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करने वाली जल संधि का नाम है बेरिंग जलसंधि, जो कि प्रशांत महासागर में स्थित है।

प्रश्न –: विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश कौन से हैं ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप में विश्व की लगभग 30% प्रतिशत जनसंख्या रहती हैं। विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश चीन और भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप में कितने प्रायद्वीप स्थित हैं ?

उत्तर –: एशिया में तीन प्रमुख प्रायद्वीप हैं। – अरब का प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप, इंडो-चीन का प्रायद्वीप।

प्रश्न –: विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन सा है ?

उत्तर –: अरब का प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप का सबसे गर्म स्थान कौन सा है ?

उत्तर –: एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद, पाकिस्तान में स्थित है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है ?

उत्तर –: एशिया का सबसे ठंडा स्थान बर्खोयांस्क, साइबेरिया (रूस) में स्थित है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

उत्तर –: एशिया की सबसे लम्बी नदी चीन में बहने वाली यांग-ती-सी (यांग्त्ज़ी) नदी है यह विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी है। इसकी लंबाई लगभग 6300 किमी है। और यह किसी एक देश में बहने वाली सबसे लंबी नदी है।

प्रश्न –: एशिया का सर्वाधिक जन घनत्व वाला देश कौन सा है ?

उत्तर –: एशिया में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है। सिंगापुर की जनसंख्या घनत्व विश्व में सबसे ज्यादा है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप का सबसे गहरा गर्त कौन सा है ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप में प्रशांत महासागर में फिलीपींस देश के पास में मेरियाना ट्रेंच है, जोकि विश्व का सबसे गहरा गर्त है। मारियाना गर्त का आकार अर्धचंद्र है जो लगभग 2,550 किमी लम्बा और 69 किमी चौड़ा है। गर्त की अधिकतम गहराई इसके दक्षिणी भाग में स्थित चेलेंजर डीप पर है। जो कि समुद्रतल से लगभग 11,022 मीटर (36,070 फ़ुट) नीचे है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप का सबसे ऊंचा शिखर कौन सा है ?

उत्तर –: एशिया का सबसे ऊंचा शिखर में नेपाल में स्थित माउंट एवरेस्ट है। जो कि विश्व का सबसे ऊंचा शिखर है और इसकी ऊंचाई लगभग 8848 मीटर है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप की सबसे गहरी झील कौन सी है ?

उत्तर –: एशिया में विश्व की सबसे गहरी झील बेकाल झील रूस के साइबेरिया वाले क्षेत्र में स्थित है, जिसकी गहराई समुद्र तल से 1485 मीटर हैं।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन सी है ?

उत्तर –: विश्व में सबसे बड़ी झील के रूप में जाने वाली कैस्पियन सागर भी एशिया महाद्वीप में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 3,71,800 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान कौन सा है ?

उत्तर –: एशिया में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम, भारत में स्थित है। जहां पर वर्ष भर में सबसे ज्यादा वर्षा होती हैं।

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नदी द्वीप कहां स्थित है ?

उत्तर –: एशिया में सबसे बड़ा नदी द्वीप भारत में असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी द्वीप माजुली द्वीप हैं।

प्रश्न –: विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां स्थित है ?

उत्तर –: एशिया में विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म हुबली रेलवे प्लेटफार्म हैं, जो कि कर्नाटक राज्य में स्थित है।

प्रश्न –: विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहां है ?

उत्तर –: विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत, एशिया में स्थित है।

प्रश्न –: विश्व में सर्वाधिक नहर वाला देश कहां स्थित है ?

उत्तर –: विश्व में सर्वाधिक नहर वाला देश पाकिस्तान भी एशिया में स्थित है।

प्रश्न –: विश्व का सबसे ऊंचा पठार कहां स्थित है ?

उत्तर –: विश्व का सर्वाधिक ऊंचा पठार तिब्बत का पठार एशिया महाद्वीप में स्थित है। पामीर का पठार, तिब्बत के पठार का ही हिस्सा है, जिसे विश्व की छत कहा जाता है |

प्रश्न –: एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश कौन सा है ?

उत्तर –: एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव, जोकि हिंद महासागर में स्थित है।

प्रश्न –: चीन का शोक किस नदी को कहा जाता है ?

उत्तर –: ह्वांगहो नदी को

प्रश्न –: अराकान योमा पर्वत कहाँ स्थित है ?

उत्तर –: म्यांमार में

प्रश्न –: विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौनसा है ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप में गंगा नदी और ब्रह्मपुत्र नदी के द्वारा संयुक्त रूप से बनाया हुआ डेल्टा – सुंदरबन डेल्टा

प्रश्न –: विश्व का एकमात्र हिन्दू देश कौन है ?

उत्तर –: नेपाल

प्रश्न –: विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग कौन सा है ?

उत्तर –: ट्रांस साइबेरियन (9438 किमी.)

प्रश्न –: विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश कौन सा है ?

उत्तर –: भारत

प्रश्न –: महाद्विपों का महाद्वीप तथा विषमताओं का महाद्वीप तथा मानव घर किसे कहा जाता है ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप

प्रश्न –: एशिया में सबसे अधिक कृषि योग्य भूमि कहां पाई जाती है ?

उत्तर –: भारत

प्रश्न –: पृथ्वी का शीत ध्रुव किसे कहा जाता है ?

उत्तर –: एशिया महाद्वीप में स्थित बर्खोयांस्क