उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में जानकारी, उत्तर अमेरिका महाद्वीप के बारे में, facts about north america in hindi, north america gk in hindi, uttar america gk

Important GK facts about North America in hindi

हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर एनसीईआरटी के सौजन्य से उत्तर अमेरिका महाद्वीप के बारे में जानकारी facts about North America in hindi पढ़ने के लिए आपका स्वागत है। प्रतियोगिता परीक्षाओं को आधार बना कर यहां उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में जानकारी लिखी गई है। आशा करते हैं कि आपको यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप के बारे में जानकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी।

Facts about North America in Hindi उत्तर अमेरिका महाद्वीप के बारे में -:

उत्तर अमेरिका महाद्वीप उत्तर पश्चिम में अलास्का, उत्तर पूर्व में लैब्राडोर तथा दक्षिण में पनामा के मध्य फैला हुआ है। यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसके उत्तर में उत्तरी ध्रुव महासागर या आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर तथा पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। तथा दक्षिण में यह महाद्वीप भूमि की एक संकरी पट्टी के रूप में बदल गया है। जिसे मध्य अमेरिका कहते हैं। इसके उत्तरी भाग में ग्रीनलैंड, अलास्का और कनाडा जैसे जैसे ठंडे ध्रुवीय प्रदेश हैं। दूसरी ओर दक्षिणी भाग में छोटे छोटे कैरीबियन द्वीपों के गर्म बालू तट और मध्य अमेरिका के उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन है।

North America gk in hindi -:

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में जानकारी, उत्तर अमेरिका महाद्वीप के बारे में, facts about north america in hindi, north america gk in hindi, uttar america gk
facts about north america in hindi, north america gk in hindi

उत्तर अमेरिका महाद्वीप को चार भौतिक लक्षणों में बांटा जा सकता है।

~ कनाडियन शील्ड -: यह कनाडा के लगभग आधे भाग में फैली हुई है। इसका निर्माण प्राचीन कठोर चट्टानों से हुआ है। निरंतर अपरदन और अपक्षय के कारण इसकी ऊंचाई 300 – 400 मी. से भी कम रह गई है। इसके बड़े भाग में दलदली भूमि और अनेक झीलें हैं। उदाहरण के लिए ग्रेट बियर, विनिपेग तथा ग्रेट लेक्स ( सुपीरियर झील, मिशिगन झील, ह्यूरॉन झील, ओंटारियो झील तथा इरी झील ) प्रमुख हैं। विश्व प्रसिद्ध न्याग्रा जलप्रपात इरी झील और ओंटारियो झील के बीच स्थित है। सेंट लॉरेंस इस प्रदेश की मुख्य नदी है। जो अटलांटिक महासागर में गिरती है। यह नदी उत्तरी अमेरिका सबसे अधिक व्यस्त अंतः स्थलीय जलमार्ग है।

~ अपलेशियन पर्वत -: उत्तर पूर्व में स्थित इन पर्वतों को पूर्वी उच्च भूमियां भी कहते हैं। दक्षिण पश्चिमी पेनिसिलवानिया में इनकी ऊंचाई 1000 मी. है। लेकिन माउंट वाशिंगटन 1800 मी. है। हडसन नदी अपलेशियन पर्वतों से होकर बहती है। इसे इरी नहर द्वारा ग्रेट लेक्स से जोड़ दिया गया है।

~ मध्यवर्ती विशाल मैदान -: उत्तर अमेरिका महाद्वीप का मध्यवर्ती भाग बहुत बड़ा है। इसे मध्यवर्ती विशाल मैदान या निम्न भूमि कहते हैं। यह अपलेशियन पर्वतों से लेकर रॉकी पर्वतों तक 2000 किमी. की दूरी में फैला हुआ है। उत्तर में मैकेंजी नदी के डेल्टा से लेकर दक्षिण में टेक्सास के तटीय मैदानों के छोर तक इसका विस्तार 6000 किमी. है। इसके मध्यवर्ती और दक्षिणी भाग में मिसिसिपी – मिसौरी नदियों की विशाल, निम्न तथा समतल द्रोणी फैली हुई है। इस नदी द्रोणी की मिट्टी बहुत उपजाऊ है।

~ पश्चिमी कार्डीलेरा -: उत्तर अमेरिका महाद्वीप का पश्चिमी भाग पर्वतीय प्रदेश है। जिसे पश्चिमी कार्डीलेरा कहते हैं। इसका सबसे ऊंचा शिखर माउंट मैकिनले है, यह अलास्का में स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 6187 मी. है। पश्चिमी कार्डीलेरा में कुछ समांतर पर्वत श्रेणियां हैं। इनमें रॉकी पर्वत सर्वप्रमुख है। इन पर्वत श्रेणियों से घिरे कुछ अंतरा पर्वतीय पठार हैं। ग्रेट बेसिन इसका सबसे बड़ा अंतरा पर्वतीय पठार है। इस पठार की नदियां समुद्र तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसलिए यह अंतः स्थलीय जल निकास का क्षेत्र है।

~ ग्रेट बेसिन के दक्षिण में कोलोरेडो का पठार है। कोलोरेडो और उसकी सहायक नदियों ने इस क्षेत्र की मुलायम चट्टानों में बहुत गहरी – गहरी घाटियां बना डाली हैं। इस प्रकार के बहुत लंबे, गहरे तथा दीवार के समान खड़े किनारे वाले महाखड्डों को कैनियन कहते हैं। कोलोरेडो की ग्रांड कैनियन विश्व में सबसे बड़ी है।

~ अलास्का और मैक्सिको के पश्चिमी कार्डीलेरा में अनेक सक्रिय ज्वालामुखी पाए जाते हैं। यहां पृथ्वी के आंतरिक भाग की उष्मा दरारों में होकर भूमिगत जल को इतना गर्म कर देती है। कि वह उबलने लगता है। और गर्म जल के स्रोतों के रूप में धरातल पर निकलता है। ऐसे गर्म जल के स्रोतों को उष्णोत्स ( गीजर ) कहते हैं। सबसे प्रसिद्ध ओल्ड फेथफुल नामक उष्णोत्स येलो स्टोन नेशनल पार्क में स्थित है।

~ उत्तर अमेरिका महाद्वीप में विविध प्रकार की जलवायु पाई जाती है। इस महाद्वीप की जलवायु पर पश्चिमी कार्डीलेरा और अपलेशियन पर्वतों का बहुत प्रभाव पड़ा है। उच्चावच के इन लक्षणों के कारण ही मध्यवर्ती निम्न भूमियां उत्तर से आने वाली ठंडी पवनों और दक्षिण से आने वाली गर्म पवनों के प्रभाव में रहती है।

~ उत्तर अमेरिका महाद्वीप के तापमान और वर्षा को महासागरीय धाराएं भी प्रभावित करती हैं। उत्तर में पश्चिमी तट पर पछुआ पवनों के प्रभाव से पूरे वर्ष भर भारी वर्षा होती है। और दक्षिण पूर्वी तट पर उत्तर पूर्वी सन्मार्गी पवनों से भारी वर्षा होती है। वर्षा की मात्रा महाद्वीप के आंतरिक भागों में घटती जाती है। तापमान भी दक्षिण से उत्तर की ओर घटता जाता है।

~ उत्तर अमेरिका महाद्वीप के सबसे उत्तरी भागों में जलवायु बहुत ही ठंडी और कठोर है। यहां शीत ऋतु लंबी होती है। यह स्थाई तुषार भूमि का क्षेत्र है। ग्रीष्म ऋतु अपेक्षाकृत शीतल और छोटी होती है। इस अवधि में केवल केवल काई, लाइकेन और कुछ प्रकार की घास ही उग पाती है। इसे टुण्ड्रा प्रदेश के नाम से जाना जाता है। ध्रुवीय भालू, कैरिबू, मस्कबैल और रेनडियर टुण्ड्रा प्रदेश के प्रमुख जानवर हैं।

~ टुण्ड्रा प्रदेश के दक्षिण में शंकुधारी वनों की चौड़ी पट्टी है। इन वनों को टैगा कहते हैं। कनाडा में टैगा वन अटलांटिक महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक फैलें हैं। इन वनों में वाल्सम, देवदार तथा लाल और सफेद चीड़ के वृक्ष पाए जाते हैं।

~ टैगा प्रदेश या शंकुधारी वनों के दक्षिण में मिश्रित वनों का क्षेत्र है। यह दक्षिण पूर्वी कनाडा तथा उत्तर पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में फैला है। यहां सामान्य वर्षा होती है। इस पेटी में शंकुधारी और पर्णपाती वन पाए जाते हैं।

~ उष्ण कटिबंधीय वन मध्य अमेरिका, मैक्सिको के पूर्वी भागों में तथा पश्चिमी द्वीप समूह में पाए जाते हैं। यहां बहुत भारी वर्षा होती है। तथा तापमान सदा ऊंचा रहता है। इन वनों में ताड़, महोगनी और लोंगवुड नामक वृक्ष पाए जाते हैं।

~ उत्तर अमेरिका महाद्वीप के आंतरिक भागों में घास भूमियां पाई जाती हैं। इन्हें प्रेयरी कहते हैं।

~ संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी भागों में तथा मैक्सिको के उत्तर पश्चिमी भागों में वर्षा बहुत ही कम होती है। यह एक पथरीला और रेतीला मरुस्थल क्षेत्र है।

~ उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पूर्वी तट पर लेब्राडोर ठंडी जलधारा तथा गल्फ स्ट्रीम गर्म जलधारा बहती है।

~ कैलिफोर्निया के पश्चिमी तट पर भूमध्य सागरीय जलवायु पाई जाती है। यहां ग्रीष्म ऋतु गर्म और शुष्क होती है। शीत ऋतु मृदुल और सामान्य वर्षा वाली होती है। यहां के प्रमुख वृक्ष जैतून, चीड़, संतरा, चेरी तथा कार्क ओक हैं।

~ संसार की आधी मक्का अकेले उत्तर अमेरिका में पैदा होती है। गर्म जलवायु और थोड़े – थोड़े समय के अंतर पर होने वाली वर्षा के क्षेत्रों में मक्का की अच्छी खेती होती है। मक्का के पौधे का मूल स्थान संभवतः दक्षिणी मैक्सिको है।

~ कनाडियन शील्ड संसार में खनिजों का सबसे बड़ा भंडार है। यहां निकल, लौह अयस्क, सोने, प्लेटिनम और तांबे के निक्षेप पाए जाते हैं। सुपीरियर झील का क्षेत्र उत्तर अमेरिका में उत्तम कोटि के लौह अयस्क का अग्रणी उत्पादक है। सोना मुख्यत: ओंटारियो में निकाला जाता है। यहां संसार की सोने की सबसे बड़ी खान स्थित है।

~ अपलेशियन उच्च भूमियां एंथ्रासाइट तथा उच्च कोटि के बिटुमिनस कोयले के लिए प्रसिद्ध हैं। विश्व में मुलायम कोयले के सबसे बड़े क्षेत्र यहीं स्थित हैं। मैक्सिको खाड़ी तथा अटलांटिक महासागर के तटीय मैदानों में संसार का अधिकतर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस निकाला जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका संसार में प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक है। पश्चिमी कार्डिलेरा में तांबे के सबसे विशाल भंडार हैं। संसार के सीसे और जस्ते के बड़े निक्षेप कोलंबिया में हैं। मैक्सिको अनेक वर्षों से संसार में चांदी का अग्रणी उत्पादक देश बना हुआ है।

~ उत्तर अमेरिका महाद्वीप में खुले सागरों के तथा अंतः स्थलीय, दोनों के मत्स्य क्षेत्र महत्त्वपूर्ण हैं। महाद्वीप के उत्तर पूर्वी तट के आस पास छिछला सागर है। जिसमें मछलियां प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं। इस प्रकार के छिछले सागरों के विस्तृत तटीय क्षेत्र, मत्स्य बैंक या मत्स्य ग्रहण क्षेत्र कहलाते हैं। न्यू फाउंडलैंड के तट के निकट ग्रैंड बैंक नाम का मत्स्य ग्रहण क्षेत्र संसार भर में प्रसिद्ध है। प्रशांत महासागर के तट पर टूना और सालमन नाम की मछलियां पकड़ी जाती हैं।

~ मिसिसिपी और सेंट लॉरेंस, नौ संचालन के योग्य बड़ी नदियां हैं। सेंट लॉरेंस नदी और ग्रेट लेक्स का जलमार्ग संसार का सबसे अधिक व्यस्त अंतः स्थलीय जल मार्ग है।

~ पनामा नहर प्रशांत और अटलांटिक महासागरों को मिलाती है। इसका व्यापारिक और सामरिक महत्व बहुत है। इस नहर के बन जाने से दक्षिणी अमेरिका के हॉर्न अन्तरीप से होकर लंबी यात्रा से छुटकारा मिल गया है। अब न्यूयॉर्क से सेन फ्रांसिस्को तक पनामा नहर द्वारा यात्रा करने पर जलमार्ग में पहले की अपेक्षा लगभग 12640 किमी. दूरी की बचत हुई है।

~ अपलेशियन पर्वत के दोनों ओर संकरे और कम ऊंचाई के पठार हैं। इन्हें पीडमांट या गिरिपद पठार कहते हैं।

~ उत्तर अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण में कई द्वीप समूह स्थित हैं। जिन्हें वेस्टइंडीज या वेस्टर्न आइलैंड ग्रुप कहते हैं।

~ बेरिंग जल संधि उत्तर अमेरिका महाद्वीप को एशिया महाद्वीप से अलग करती है।

~ संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भागों की जलवायु में अपेक्षाकृत अधिक भिन्नता पाई जाती हैं। इसका मुख्य कारण पर्वत श्रेणियां हैं। जो पवनों के मार्ग में अवरोधक उत्पन्न करती हैं। उत्तर पश्चिमी भाग में पश्चिमी पवन से भारी वर्षा होती है। पूर्वी भाग में वर्षा कम हो जाती है। अतः ग्रेट बेसिन और कोलोरेडो पठार मरुस्थल हैं। पर्वतों के ऊंचे शिखर पूरे शीत ऋतु में बर्फ से ढके रहते हैं। दक्षिण कैलिफोर्निया में भूमध्य सागरीय जलवायु पाई जाती हैं।

~ संयुक्त राज्य अमेरिका में शंकुधारी वन ग्रेट लेक्स प्रदेश और पश्चिमी कार्डीलेरा में पाए जाते हैं। उत्तर पश्चिमी भागों के विशालकाय रेडवुड वृक्ष और डगलस फर बहुत प्रसिद्ध हैं। मध्यवर्ती निम्न भूमियों की प्राकृतिक वनस्पति प्रेयरी घास है। संयुक्त राज्य अमेरिका में शीत ऋतु में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए सायबान बनाए जाते हैं। इनके अलावा यहां गोदाम, मशीनों को रखने के शेड, दुकानें और छांटने, दागने और प्रजनन के लिए विशेष स्थान बने होते हैं। जिन्हें कोराल कहते हैं।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में जानकारी, उत्तर अमेरिका महाद्वीप के बारे में, facts about north america in hindi, north america gk in hindi, uttar america gk
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में जानकारी, north america gk in hindi

GK facts about North America in hindi with question answer उत्तर अमेरिका महाद्वीप के बारे में प्रश्न उत्तर -:

प्रश्न -: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की खोज किसने की थी ?

उत्तर -: कोलंबस ने (1492 ई. में)

प्रश्न -: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है ?

उत्तर -: माउंट मैकिंले (6194 मी.)

प्रश्न -: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे निम्नतम बिंदु कहां स्थित है ?

उत्तर -: डैथ वेली/मृतक घाटी (85.9 मी.)

प्रश्न -: नियाग्रा फॉल्स / जल प्रपात कहां स्थित है ?

उत्तर -: ओंटेरियो झील और ईरी झील के मध्य

प्रश्न -: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का प्रमुख रेगिस्तान कौन सा है ?

उत्तर -: सोनोरन मरुस्थल

प्रश्न -: इग्लू किसे कहते हैं ?

उत्तर -: बर्फ के घर को इग्लू कहा जाता है।

प्रश्न -: चीनी का कटोरा किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: क्यूबा को।

प्रश्न -: विश्व की सबसे बड़ी सीसा – जस्ता खान कहां स्थित है ?

उत्तर -: सुलिवान खान ( ब्रिटिश कोलंबिया – कनाडा )

प्रश्न -: विश्व की सबसे बड़ी तांबा की खान कहां स्थित है ?

उत्तर -: बिंघम तांबा खान (संयुक्त राज्य अमेरिका)

प्रश्न -: विश्व का सबसे बड़ा नेशनल पार्क कहां स्थित है ?

उत्तर -: वुड वुफेलो नेशनल पार्क ( अलबर्टा प्रांत – कनाडा )

प्रश्न -: सिलिकॉन वैली कहां स्थित है ?

उत्तर -: सेन फ्रांसिस्को (संयुक्त राज्य अमेरिका)

प्रश्न -: हॉलीवुड कहां स्थित है ?

उत्तर -: लॉस एंजिल्स (संयुक्त राज्य अमेरिका)

प्रश्न -: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी कहां स्थित है ?

उत्तर -: न्यूयॉर्क

प्रश्न -: नई दुनिया किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

मिसिसिपी-मिसौरी नदी (6275 किमी.)

रॉकी पर्वत श्रंखला किस महाद्वीप में स्थित है ?

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में

Thank you for reading this article facts about North America in hindi, Uttar America Mahadveep, उत्तर अमेरिका महाद्वीप के बारे में प्रश्न उत्तर, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में जानकारी.

अन्य लेख -: