अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में, International Women's Day In Hindi, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है

Important Facts About International Women’s Day In Hindi

हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर हम जानेंगें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी 2024, Important Information About International Women’s Day In Hindi 2024, International women’s day 2024 theme in hindi.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों पर केंद्रित है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी 2024, Information About International Women’s Day In Hindi 2024

प्रश्न –: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत कब और किसने की थी ?

उत्तर –: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत क्लारा जेटकिन ने 1910 में की थी।

प्रश्न –: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत कैसे हुई ?

उत्तर –: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक श्रम आंदोलन था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन की शुरुआत 1908 में तब हुई, जब न्यूयॉर्क शहर में 15 हज़ार महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने की माँग के साथ विरोध प्रदर्शन निकाला था।

1909 में, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका की घोषणा के अनुसार इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया। लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय बनाने का विचार क्लारा जेटकिन नाम की महिला ने दिया था। उन्होंने अपना ये विचार 1910 में कॉपेनहेगन में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ वर्किंग वीमेन में दिया था। इस कांफ्रेंस में 17 देशों की 100 महिला प्रतिनिधि हिस्सा ले रही थीं, इन सबने क्लारा के सुझाव का स्वागत किया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी, स्विट्जरलैंड में बनाया गया।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 1975 में तब हुई जब संयुक्त राष्ट्र ने इस आयोजन को मनाना शुरू किया। 1965 में सभी महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला। संयुक्त राष्ट्र ने 1996 में पहली बार इसके आयोजन में एक थीम को अपनाया, वह थीम थी – “अतीत का जश्न मनाओ, भविष्य की योजना बनाओ” ( Celebrating the Past, Planning for the Future )

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का शताब्दी आयोजन 2011 में मनाया गया था, इस लिहाज़ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 में दुनिया 112वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी।

प्रश्न –: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर –: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 8 मार्च को मनाया जाता है। क्लारा जेटकिन ने जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बनाने का विचार दिया था, तब उन्होंने किसी ख़ास दिन का जिक्र नहीं किया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किस दिन हो, 1917 तक इसकी कोई स्पष्टता नहीं थी।

साल 1917 में रूस की महिलाओं ने रोटी और शांति की माँग के साथ चार दिनों का विरोध प्रदर्शन किया था। तत्कालीन रूसी ज़ार को सत्ता त्यागनी पड़ी और अंतरिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने का अधिकार भी दिया।

जिस दिन रूसी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, वह रूस में इस्तेमाल होने वाले जूलियन कैलेंडर के मुताबिक़, 23 फ़रवरी और रविवार का दिन था। यही दिन ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक़ 8 मार्च था और तब से इसी दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा।

प्रश्न –: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करने वाले कौन-कौन से रंग हैं ?

उत्तर –: बैंगनी, हरा और सफेद – ये तीनों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रंग हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैंपेन के मुताबिक़, “बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का सूचक है। हरा रंग उम्मीद का सूचक है। सफ़ेद रंग को शुद्धता का सूचक माना गया है। ये तीनों रंग 1908 में ब्रिटेन की वीमेंस सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन ने तय किए थे।”

प्रश्न –: संयुक्त राष्ट्र ने किस दशक को महिलाओं के दशक के रूप में घोषित किया ?

उत्तर –: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1976-1985 के दशक को महिलाओं का दशक घोषित किया गया।

प्रश्न –: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम क्या थी ?

उत्तर –: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम थी। – ‘Gender equality today for a sustainable tomorrow’ यानी ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता’। साल 2021 महिला दिवस की थीम ‘महिला नेतृत्व : कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना’ ( Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world ) थी।

प्रश्न –: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम क्या थी ?

उत्तर –: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम थी। – Embrace Equity है जिसका अर्थ है समानता को अपनाना। Embrace का मतलब है गले लगाना और Equity का मतलब समानता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, All International Women’s day theme list in hindi -:

क्र.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीमवर्ष
1.अतीत का जश्न, भविष्य के लिए योजना1996
2.महिला और शांति तालिका1997
3.महिला और मानवाधिकार1998
4.महिलाओं के खिलाफ हिंसा से मुक्त विश्व1999
5.शांति के लिए एकजुट महिलाएं2000
6.महिला और शांति: महिला का संघर्ष प्रबंधन2001
7.आज की अफगान महिला: वास्तविकता और अवसर2002
8.लिंग समानता और सहस्राब्दी विकास लक्ष्य2003
9.महिला और एचआईवी/एड्स2004
10.2005 के आगे लिंग समानता: अधिक सुरक्षित भविष्य का निर्माण2005
11.निर्णय लेने में महिलायें2006
12.महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के लिए दंडाभाव को समाप्त करना2007
13.महिला और लड़कियों में निवेश2008
14.महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए महिला और पुरुष एकजुट2009
15.समान अधिकार, समान अवसर: सभी के लिए प्रगति2010
16.शिक्षा, प्रशिक्षण एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समान पहुँच: महिलाओं के बेहतरी का मार्ग2011
17.ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, गरीबी और भूखमरी का अंत2012
18.वचन, वचन होता है: महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का समय2013
19.महिलाओं के लिए समानता, सभी के लिए प्रगति है2014
20.महिला सशक्तीकरण, ही मानवता सशक्तीकरण: इसे कल्पना कीजिये2015
21.2030 तक, ग्रह में सभी 50-50: लैंगिक समानता के लिए आगे आये2016
22.कार्य की बदलती दुनिया में महिलाएं: 2030 तक, ग्रह में सभी 50-502017
23.समय अब है: ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता महिलाओं के जीवन में परिवर्तन2018
24.समान सोचें, बिल्ड स्मार्ट, बदलाव के लिए नया करें2019
25.मैं जनरेशन इक्वेलिटी: महिलाओं के अधिकारों को महसूस कर रही हूं2020
26.महिला नेतृत्व : कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना2021
27.एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता2022
28.Embrace Equity (समानता को अपनाना)2023

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम क्या थी ?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम #EmbraceEquity थी जिसका अर्थ है समानता को अपनाना।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है ?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।

अन्य लेख –: