हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम पढ़ेंगे जीवन में प्रेरणा देने वाले 100 Powerful Motivational Quotes in Hindi 2022, famous Motivational Quotes in Hindi for success 2022, Best Motivational Quotes in hindi for students life 2022, top motivational quotes in hindi for life 2022, motivational quotes hindi images 2022.
100 Powerful Motivational Quotes in Hindi for success 2022 -:
असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो।
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।।

~ शिक्षा दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिससे आप दुनिया को बदल सकते हो।
~ असफलताएं कभी-कभी सफलता की स्तम्भ होती हैं।
~ संसार युद्ध क्षेत्र है। युद्ध करके ही अपना मार्ग साफ करो।
~ मैं जीतने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हूँ लेकिन मैं सही और सच्चे होने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
~ एक विजेता सपने देखने वाला होता है। जो कभी भी अपने लक्ष्य को छोड़ता नहीं है, बल्कि उसे पूरा करता है।
~ जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
~ अपमानित हो के जीने से अच्छा मरना है। मृत्यु तो बस एक क्षण का दुःख देती है, लेकिन अपमान हर दिन जीवन में दुःख लाता है।
मानव जब जोर लगाता है,
पत्थर पानी बन जाता है।।

~ अपने दुश्मन से बहस करने के लिये उसका अभ्यास करना बहुत जरुरी है।
~ सही काम को करने के लिए, समय हर क्षण सही होता है।
~ कठिन समय में कायर बहाना ढूंढते हैं तो वहीं, बहादुर व्यक्ति रास्ता खोजते है।
~ अच्छा दिखने के लिए नहीं, बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ।
~ आप बंद मुट्ठी से हाथ नहीं मिला सकते।
~ मान-सम्मान किसी के देने से नहीं मिलते, अपनी योग्यतानुसार मिलते हैं।
~ मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे।
~ कोई काम शुरू करने से पहले, स्वयं से तीन प्रश्न कीजिये – मैं ये क्यों कर रहा हूँ, इसके परिणाम क्या हो सकते हैं और क्या मैं सफल होऊंगा। और जब गहराई से सोचने पर इन प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिल जायें, तभी आगे बढिए।
गगन उगलता आग हो
छिड़ा मरण का राग हो
लहू का अपने फाग हो
अड़ो वहीं, गड़ो वहीं, बढ़े चलो, बढ़े चलो।।

~ कोई भी इंसान जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मो से महान बनता है।
~ महान प्रतिभा में पागलपन का मिश्रण जरूर होता है।
~ फल की अभिलाषा छोड़कर कर्म करने वाला पुरुष ही अपने जीवन को सफल बनाता है।
~ नित्य अपने लक्ष्य, परिश्रम और आत्मशक्ति को याद करने पर सफलता का मार्ग सरल हो जाता है।
~ सबसे बड़ी त्रासदी बुरे व्यक्तियों का अत्याचार और दमन नहीं, बल्कि इस पर अच्छे लोगो का मौन रहना है।
~ सफलता जिस ताले में बंद रहती है वह दो चाबियों से खुलती है। एक कठिन परिश्रम और दूसरा दृढ संकल्प।
~ एक उत्कृष्ट बात जो शेर से सीखी जा सकती है वो ये है कि व्यक्ति जो कुछ भी करना चाहता है उसे पूरे दिल और ज़ोरदार प्रयास के साथ करे।
चाहे हृदय को ताप दो
चाहे मुझे अभिशाप दो
कुछ भी करो कर्त्तव्य पथ से किन्तु भागूँगा नहीं ।
वरदान माँगूँगा नहीं ।।

~ बुरा समय एक ऐसी तिजोरी होती है जहां से कामयाबी के हथियार मिलते है।
~ जो सुख में अति प्रसन्न और विपत्ति में डर कर झुक जाते हैं। उन्हें ना सफलता मिलती है और न ही इतिहास में कोई स्थान।
~ एक महान कार्य में लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंततः सफल जरुर होता है।
~ एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
~ यदि कोई व्यक्ति ऐसा लक्ष्य नहीं खोज पाया जिसके लिए वो मर सकता है। तो वो जीवित रहने के लायक नहीं है।
~ एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य के लिए, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।
सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो।
तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं।।

~ जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है – शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक। उसे जहर की तरह त्याग दो।
~ मनुष्य को परिणाम की चिंता किए बिना, लोभ- लालच बिना एवं निस्वार्थ और निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
~ हर वह कठिनाई जिससे आप अपना मुंह मोड़ लेते हैं वह एक भूत बन कर आपकी नींद में खलल डालेगी।
~ कष्ट, विपत्ति और संकट ये जीवन को मजबूत और अनुभवी बनाते हैं। इनसे डरना नहीं बल्कि प्रसन्नता पूर्वक इनसे जूझना चाहिए।
~ डर का अभाव होना साहस नहीं है, बल्कि डर पर विजय पाना साहस है। बहादुर आदमी वह नहीं है जिसे डर नहीं लगता, बल्कि वह है जो उस डर पर विजय प्राप्त करता है।
~ अगर आपकी दिशा सही है, तो फिर चिंता की बात नहीं। आपको बस इतना करना है कि आप चलते रहें।
धनुष उठा, प्रहार कर
तू सबसे पहला वार कर

~ यह निश्चय करना कि आपको क्या नहीं करना है ? उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि यह निश्चय करना कि आप को क्या करना है।
~ गौरव, मान – मर्यादा और आत्मसम्मान से अधिक कीमती अपने जीवन को भी नहीं समझना चाहिए।
~ जो भी तुम कुछ करते हो यह तुम्हारा कर्म है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई बंटवारा नही होता है। इसका फल भी तुम्हे ही भोगना होता है।
~ मर्यादा केवल न करने की नहीं होती है, करने की भी होती है। बुरे की लकीर मत लांघो, लेकिन अच्छे की लकीर तक चहल पहल होनी चाहिए।
~ मनुष्य की अच्छाई उस लौ के समान है जिसे छुपाया तो जा सकता है लेकिन कभी बुझाया नहीं जा सकता।
~ जिस तरह प्रकाश की ज्योति अँधेरे में चमकती है, ठीक उसी प्रकार सत्य भी चमकता है। इसलिए हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए।
~ सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करिए, बल्कि सिद्धांतों वाला व्यक्ति बनने का प्रयत्न करिए।

~ आपके विचार सही, लक्ष्य ईमानदार और प्रयास संवैधानिक हों तो मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपकी सफलता निश्चित है।
~ अपने आप को खोजने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने आप को दूसरों की सेवा और समर्पण में खो दें।
~ जो सत्य है, उसे साहसपूर्वक निर्भीक होकर लोगों से कहो। उससे किसी को कष्ट होता है या नहीं, इस पर ध्यान मत दो।
~ बुराई इसलिए नहीं बढ़ रही है कि बुरे लोग बढ़ गए हैं। बल्कि बुराई इसलिए बढ़ रही है क्योंकि बुराई सहन करने वाले लोग बढ़ गये हैं।
~ अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित्त होकर सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।
~ जब लक्ष्य जीत का हो तो उसे हासिल करने के लिए कोई भी मूल्य क्यों न हो। उसे चुकाना ही पड़ता है।
~ दमनकर्ता और अत्याचारी कभी अपनी ख़ुशी से स्वतंत्रता नहीं देंगे। अत्याचार व दमन सहन करने वालों को इसकी मांग करनी होगी, तभी यह मिलेगी।
~ कर्तव्यनिष्ठ पुरूष कभी निराश नहीं होता। अतः जब तक जीवित रहें और कर्तव्य करते रहें, तो इसमें पूरा आनन्द मिलेगा।

~ आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जी कर व्यर्थ मत कीजिये।
~ जो व्यक्ति धर्म, सत्य, श्रेष्ठता और परमेश्वर के सामने झुकता है। उसका आदर समस्त संसार करता है।
~ प्रशंसा के भ्रष्ट प्रभाव से बचने का एकमात्र तरीका काम करते रहना है।
~ अगर आपको अच्छा साथी ना मिले तो अकेले चलें, उस हाथी की तरह जो कि अकेले ही जंगल में घूमता है। अकेले रहना कहीं अच्छा है बजाय उन लोगों के साथ के जो कि आप की प्रगति में बाधा बनते हैं।
~ समय बहुत तेज है। इसलिए इसके साथ चलने वाले ही यहां सफल होते हैं और विपरीत दिशा मे जाने वाले अपने विनाश को ही आमंत्रित करते हैं।
~ जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिये, नहीं तो लोगो का विश्वास उठ जाता है।
~ इंसान एक ऐसा प्राणी है, जो अपने लक्ष्यों के लिए जीता है। उसके जीवन का यही अर्थ होना चाहिए कि वह अपने लक्ष्यों के लिए कोशिश करता रहे और उन्हें प्राप्त करता रहे।
~ दूसरों को खुद से आगे बढ़ते हुए मत देखो। प्रतिदिन अपने खुद के कीर्तिमान तोड़ो, क्योंकि सफलता आपकी अपने आप से एक लड़ाई है।

~ अगर आपने एक बार ठान लिया तो संसार की हर परेशानी आपके साहस के आगे घुटने टेक देगी।
~ हमारे जीवन का उस दिन अंत होना शुरू हो जाता है। जिस दिन हम उन मुद्दों के बारे में चुप हो जाते हैं जो समाज के लिए मायने रखते हैं।
~ सौ सफल विचार बनाने से अच्छा एक सफल विचार को गति देना है। यही सफलता का मूल मंत्र है।
~ किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आये, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
~ दुनिया जरूरत के नियम पर चलती है, जितनी जल्दी समझेगें उतना जिंदगी आसान होगी।
~ ध्यान रखें कि महान प्रेम और महान उपलब्धियों में महान जोखिम शामिल हैं।
~ हम जो बोते हैं वो काटते हैं। हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।
~ भाग्य से ज्यादा अपने आप पर विश्वास करो। भाग्य में विश्वास रखने के बजाय शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।
~ जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।
~ जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है।

~ महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए, शक्ति और विश्वास दोनों का होना जरूरी है।
~ हमारे अन्दर सबसे बड़ी कमी यह है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम।
~ गलत साधन हमें कभी भी सही उद्देश्य तक नही ले जाते हैं।
~ अगर पहले हम यह जान लें कि हम कहाँ पर हैं और हम किस दिशा में जा रहे हैं? तो हमें क्या और कैसे करना चाहिए इसका निर्णय हम बेहतर रूप से कर सकते हैं।
~ आत्मविश्वास खुद को चुनौती देने और कड़ी मेहनत करने से ही आता है। हमें हमेशा अपने आप को बेहतर बनाने के बारे में सोचना चाहिए।
~ जीवन में आप चाहें जितनी अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ लो, कितने भी अच्छे शब्द सुनो, लेकिन जब तक आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाते तब तक उसका कोई फायदा नहीं होगा।
~ आप अपने को जैसा सोचेंगे, आप वैसे ही बन जाएंगे। यदि आप स्वयं को कमजोर मानते हैं तो आप कमजोर ही होंगे। और यदि आप स्वयं को मजबूत सोचते हैं तो आप मजबूत हो जाएंगे।
~ यदि चार बातों का पालन किया जाए कि – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए,कड़ी मेहनत की जाए और दृढ़ मजबूत रहा जाए तो इस जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
~ थका हुआ इंसान दौड़ने लगे तो स्थान पर पहुँचने के बजाय जान गंवा बेठता है, ऐसे समय पर आराम करना और आगे बढ़ने की ताकत जुटाना उसका धर्म हो जाता है।
~ जब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है, तब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते।
~ कोई भी व्यक्ति, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार खड़ा हो। उसे हर एक रूढ़िवादी चीज की आलोचना करनी होगी, उसमें अविश्वास करना होगा और चुनौती भी देना होगा।
~ ज्यादा बात करने वाले कुछ नहीं कर पाते और कुछ कर दिखानेवाले ज्यादा बात करने में यकीन नहीं रखते।
~ अगर आप उस इंसान की तलाश कर रहे हो जो आपकी ज़िन्दगी को बदलेगा। तो आप आईने में खुद को देख लें।
~ आप खुद के साथ स्पर्धा कीजिए कि मैं जहाँ कल था उससे 2 कदम आगे बढ़ा क्या ?, अगर आपको ऐसा लगता है तो यही आपकी विजय है। कभी भी दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा मत कीजिए बल्कि खुद के साथ स्पर्धा कीजिये।
~ कोई भी व्यक्ति जो चाहे बन सकता है, यदि वह व्यक्ति एक विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करे।
~ मनुष्य के लिए कठिनाइयों का होना बहुत जरूरी है क्योंकि कठिनाइयों के बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।
~ किसी की निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को नहीं छोड़े, क्योंकि अक्सर लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है।
~ दिन-रात अपने मस्तिष्क को, उच्चकोटि के विचारो से भरो। जो फल प्राप्त होगा वह निश्चित ही अनोखा होगा।
~ अगर हमें अपने सफलता के रास्ते पर निराशा हाथ लगती है इसका मतलब यह नहीं है कि हम कोशिश करना छोड़ दें क्योंकि हर निराशा और असफलता के पीछे ही सफलता छिपी होती है।
~ नाकामयाब लोग दुनिया के ड़र से अपने फैसले बदल लेते है, और कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है।
~ हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते है और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी।
~ दुनिया में अधिकांश लोग इसलिए असफल हो जाते हैं क्योंकि विपरीत परिस्थितियां आने पर उनका साहस टूट जाता है और वह भयभीत हो जाते हैं।

~ कोई भी व्यक्ति बहुत ज्यादा बोलने से कुछ नहीं सीख पाता। समझदार व्यक्ति वही कहलाता है, जो धीरज रखने वाला, क्रोधित न होने वाला और निडर होता है।
~ तुम्हारे जीवन में ऐसे क्षण आएंगे जब तुम्हें कदम उठाना होगा, चाहे तुम अपने घनिष्ट से घनिष्ट मित्रों को भी अपना साथ देने के लिए सहमत न कर सको। जब कर्तव्यविमूढ़ हो जाओ तो सदैव अंत:करण की आवाज़ को ही अपना अंतिम निर्णायक मानो।
~ यही दुनिया है; यदि तुम किसी का उपकार करो, तो लोग उसे कोई महत्व नहीं देंगे। किन्तु ज्यों ही तुम उस कार्य को बंद कर दोगे, वे तुरन्त तुम्हें बदमाश प्रमाणित करने में नहीं हिचकिचायेंगे।
~ वो जो सत्य जानने में मदद कर सके, चंचल मन को नियंत्रित कर सके और आत्मा को शुद्ध कर सके उसे ज्ञान कहते हैं।
~ जिस तरह से तूफ़ान एक मजबूत पत्थर को हिला नहीं पाता, उसी तरह से महान व्यक्ति, तारीफ़ या आलोचना से प्रभावित नहीं होते।
~ पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
~ अच्छे कर्म करने के बावजूद भी लोग केवल आपकी बुराइयाँ ही याद रखेंगे, इसलिए लोग क्या कहते हैं इस पर ध्यान मत दो, तुम अपना कर्म करते रहो।
~ हम सभी को अपने – अपने क्षेत्रों में उसी समर्पण, उसी उत्साह और उसी संकल्प तथा उसी भावना के साथ काम करना होगा जो रणभूमि में एक योद्धा को प्रेरित और उत्साहित करती है। और यह सिर्फ बोलना नहीं है, बल्कि वास्तविकता में कर के दिखाना है।
~ सबसे उत्तम कार्य क्या होता है? – किसी इंसान के दिल को खुश करना, किसी भूखे को खाना खिलाना, जरूरतमंदों की मदद करना, किसी दुखियारे का दुख दूर करना, किसी घायल की सेवा करना आदि।

~ खुद से लड़ो, बाहर के शत्रुओं से क्या लड़ना। वह व्यक्ति जो खुद पर विजय प्राप्त कर लेता है उसे ही आनंद की प्राप्ति होती है।
~ मित्रों का, पत्नी का और सभी का त्याग कर दो किंतु जिसके लिए तुम जिए हो और जिसके लिए तुम्हें मरना है, उसके प्रति सच्चे बने रहो।
~ अगर आप तनाव में हैं, तो सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं। बाहर का अन्दर नहीं जाता, अन्दर का बाहर नहीं आता है। विचार प्रक्रिया में ठहराव आ जाता है, वो अपने आप में एक बोझ बन जाता है।
~ विश्वास रखकर आलस्य छोड़ दीजिये, वहम मिटा दीजिये, डर छोड़िये, फूट का त्याग कीजिये, कायरता निकाल डालिए, हिम्मत रखिये, बहादुर बन जाइए, और आत्मविश्वास रखना सीखिए। इतना कर लेंगे तो आप जो चाहेंगे, अपने आप मिलेगा।
~ जीवन में ऐसे क्षण आते हैं जब कुछ चीज़ों के लिए हमें बाह्य प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती हमारे अंदर से एक हल्की सी आवाज हमें बताती है कि तुम सही रास्ते पर हो, दायें बाएं मुड़ने की ज़रूरत नहीं है, सीधे और संकरे रास्ते पर आगे बढ़ते जाओ।
~ फूलों की खुशबू हवा की दिशा में ही फैलती है, लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई चारों तरफ फैलती है।

~ कष्ट, विपत्ति और संकट ये जीवन को मजबूत और अनुभवी बनाते हैं। इनसे डरना नहीं, बल्कि प्रसन्नता पूर्वक इनसे जूझना चाहिए।
~ बदलाव तब नहीं आता जब कोई किसी दूसरे व्यक्ति का इंतज़ार करता है। हम ही वो व्यक्ति हैं, जिनका हमें इंतज़ार है। हम ही वह बदलाव हैं, जिनकी हमें जरूरत है।

~ आग सिर में स्थापित करने पर भी जलाती है। अर्थात दुष्ट व्यक्ति का कितना भी सम्मान कर लें, वह सदा दुःख ही देता है।
~ एक संतुलित मन के बराबर कोई तपस्या नहीं है। संतोष के बराबर कोई खुशी नहीं है। लोभ के जैसी कोई बिमारी नहीं है। दया के जैसा कोई सदाचार नहीं है।
~ लक्ष्य दूसरों से बेहतर होना नहीं है बल्कि अपने अतीत से बेहतर होना है।
~ कभी-कभी कठिन परिस्थितियों को टालने की नहीं बल्कि उनका सामना करने की जरुरत होती है, तभी आपको परम आनंद की प्राप्ति होगी।

~ आपका लक्ष्य किसी जादू से नहीं पूरा होगा, बल्कि आपको ही अपना लक्ष्य प्राप्त करना पड़ेगा।
~ सफलता पहले से की गई तैयारी पर निर्भर करती है, नहीं तो विफलता निश्चित है।
~ आपको बड़ा पाना है या बड़ा बनना है तो बड़ा जोखिम लेना सीखो।

~ यदि आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं, तो आप कर सकते हैं। यदि आप सोचते है कि आप नहीं कर सकते, तो आप नहीं कर सकते। और दोनों ही सूरतों में आप सही हैं।
~ सौभाग्य उन्हीं को प्राप्त होता है, जो अपने कर्तव्य-पथ पर अडिग रहते हैं।
~ जो लोग अत्यंत विकट परिस्थितियों में भी झुक कर हार नहीं मानते हैं। वो हार कर भी जीत जाते हैं।

~ जिंदगी को बदलने के लिए पहले खुद को बदलिये।
~ चाहे आप में कितनी भी योग्यता क्यों न हो, केवल एकाग्रचित्त होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं।
~ सफलता में दोषों को मिटाने की विलक्षण शक्ति है।

~ सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करिए, बल्कि सिद्धांतों वाला व्यक्ति बनने का प्रयत्न करिए।
~ हजारों मील की यात्रा एक छोटे से कदम से ही शुरू होती है।

~ अगर आपने एक बार ठान लिया तो संसार की हर परेशानी आपके साहस के आगे घुटने टेक देगी।
~ हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए निरतंर अपने लक्ष्य को बड़ा करना होगा।
~ स्वयं पर विजय प्राप्त करना लाखों करोड़ों दुश्मनों पर विजय पाने से बेहतर है।

~ अगर इरादा नेक और मजबूत है। तो मनुष्य की पराजय नहीं, बल्कि विजय होती है।
~ आगे बढ़ने का सबसे बड़ा राज शुरुआत करना है।
~ अगर आप किसी चीज को पाना चाहते हैं, तो पहले देख लें कि उसे पहले से हासिल करने वाले इंसान खुश हैं या नहीं।
~ लड़ाई में कुत्ते का आकर मायने नहीं रखता, कुत्ते में लड़ाई का आकार मायने रखता है।

~ यह निश्चय करना कि आपको क्या नहीं करना है ? उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि यह निश्चय करना कि आप को क्या करना है।
~ असंभव और संभव के बीच में अंतर व्यक्ति के ढृढ़ निश्चय पर निर्भर करता है।
~ यदि आप अपनी जिन्दगी में धीरे चलकर भी कभी नहीं रूके तो यकीन मानिए आप सबसे तेज चल रहे हैं।

~ संसार आपको तभी पहचान सकेगा जब आप संसार को अपनी क्षमताओं से परिचय करायेंगे।
~ उन लोगों से दूर रहें जो आपकी महत्वाकांक्षाओं को कम करने की कोशिश करते हैं। छोटे लोग हमेशा ऐसा करते हैं, लेकिन महान लोग आपको भी ऐसा महसूस कराते हैं कि आप भी महान बन सकते हैं।
~ आपको एक आईडिया या एक प्रॉब्लम या कुछ गलत जिसे आप सही करना चाहते हैं, को लेकर ऐक्साइटेड होना होगा। अगर आप शुरुआत से ही इसे लेकर जुनूनी नहीं हैं तो आप कभी भी उस पर टिके नहीं रह पायेंगे।

~ कर्म करते हुए हमेशा आगे बढ़ते रहिये और फल के लिए व्यर्थ चिंता नही करिए और किया हुआ परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है।
~ यदि तुम सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के आकांक्षी हो तो सबसे नीचे से चढ़ना शुरू करो।
~ यदि आपको अपने आप पर विश्वास है तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती।

~ हम सब में ऐसी ताकत है जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है या हमारे पंख काटकर आगे बढ़ने के रास्ते बंद भी कर सकती है। ये हमपर निर्भर करता है कि हम कौन सी ताकत अपनाते है।
~ आपकी जिन्दगी बहुत ही अनमोल और सुन्दर है, इसे फालतू और बेकार बातों में नहीं गवाएं।
~ अगर लगने लगे कि लक्ष्य हासिल नहीं हो पाएगा तो लक्ष्य को नहीं अपने प्रयासों को बदलें।

~ अनुशासन लक्ष्य और उपलब्धि के बीच का पुल है।
~ अधिकतर लोग तब प्रयास करना छोड़ देते हैं, जब वे सफलता के सबसे ज्यादा करीब होते हैं।
~ तब तक परिश्रम करते रहो जब तक कि तुम्हें तुम्हारी मंजिल न मिल जाये।

~ जिन्दगी में आप जो करना चाहते है, वो जरूर कीजिये, ये मत सोचिये कि लोग क्या कहेंगे। क्योंकि लोग तो तब भी कुछ कहते है, जब आप कुछ नहीं करते।
~ बीते समय को भूल जाइए लेकिन पुरानी गलतियों से मिली शिक्षा को कभी ना भूलें।
~ यदि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं और आप चलते रहना चाहते हैं। तो आप निश्चय ही प्रगति करेंगे।

~ यह जरूरी नहीं है कि गलती करके ही सीखा जाए। दूसरों की गलती से सीख लेते हुए भी सीखा जा सकता है।
~ विफलता का मतलब यह नहीं कि आप विफल हैं, इसका मतलब केवल इतना है कि आप अब तक सफल नहीं हो पाए हैं।
~ अगर हम परिवर्तन के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के आगे आने की उम्मीद करेंगे तो परिवर्तन नहीं आएगा। बल्कि हमें खुद को ही उसके लिए आगे आना होगा।

~ जब तक आपकी नज़र आपके लक्ष्य पर है, आप बाधाओं को नहीं देखते।
~ मन की शांति पाने का सबसे बढ़िया तरीका है – कुछ चीजों को नज़र अंदाज़ करना।
~ व्यक्ति को कभी भी मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। क्योंकि जो आज है वो ही सबसे बड़ा मौका है।
~ रोशनी फैलाने के दो तरीके हैं। या तो खुद दीपक बन जाएं या फिर उसके प्रकाश को प्रतिबिंबित करने वाला दर्पण।
Thank you for reading 100 Powerful Motivational Quotes in Hindi 2022, famous Motivational Quotes in Hindi for success 2022, Best Motivational Quotes in hindi for students life 2022, top motivational quotes in hindi for life 2022, motivational quotes hindi images 2022.
अन्य सुविचार लेख -:
- भगवत गीता के विचार
- भगवान गौतम बुद्ध के विचार
- नेल्सन मंडेला के विचार
- अब्राहम लिंकन के विचार
- मार्टिन लूथर किंग के विचार
- सुभाष चंद्र बोस के विचार
- इंदिरा गांधी के विचार
- डॉ भीमराव अंबेडकर के विचार
- Famous Motivational Poems In Hindi
- IAS Motivational Quotes In HIndi
Please do follow -: Instagram page
Read Such A Nice Article. Thanks! Keep rocking. Very Beautiful You Collection Motivational Quotes In Hindi
Sir its a great motivation quotes i am inspired from you