शिव खेड़ा के अनमोल विचार, Shiv Khera Quotes In Hindi, Shiv Khera ke anmol vachan, Shiv Khera Thoughts in hindi

50 + Famous Shiv Khera Quotes In Hindi

हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम पढ़ेंगे शिव खेड़ा के अनमोल विचार, Shiv Khera Quotes In Hindi, Shiv Khera ke anmol vachan, Shiv Khera Thoughts in hindi.

शिव खेड़ा के अनमोल विचार, Shiv Khera Quotes In Hindi -:

~ क्रियाशीलता में सच्चाई ही न्याय है।

~ कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।

~ जीतने वाले लाभ देखते हैं। हारने वाले दर्द।

~ आत्मसम्मान और अहंकार में विपरीत संबंध है।

~ सही समय पर सही निर्णय लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

~ यदि हम समाधान का हिस्सा नहीं हैं, तो हम समस्या हैं।

~ शुरुआत करने का तरीका बात बंद कर शुरू करना है।

~ उन चीजों को पसंद करना सीखें, जिन्हें पूरा करना जरूरी है।

~ सच्चा चरित्र सही काम करना है, तब भी जब कोई देख न रहा हो।

~ प्रतिकूल परिस्थितियों में – कुछ लोग टूट जाते हैं, कुछ रिकॉर्ड तोड़ते हैं।

~ जीतने वाले अलग काम नहीं करते हैं, वे काम को अलग ढंग से करते हैं।

~ योग्यता आपको सफ़लता दिलायेगी। चरित्र आपको सफ़ल बनाए रखेगा।

~ जब तक आपकी नज़र आपके लक्ष्य पर है, आप बाधाओं को नहीं देखते।

~ पैसा कमाना कहीं आसान है, लेकिन कुछ अलग कर दिखाना कहीं मुश्किल।

~ कोई तब तक अच्छा शिक्षक नहीं बन सकता, जब तक वह अच्छा छात्र न हो।

~ दिशा गति से अधिक महत्वपूर्ण है। बहुत से लोग तेजी से कहीं नहीं जा रहे हैं।

~ हमारी समस्याएं व्यवसायिक नहीं होतीं। हमारी समस्या लोगों से संबंधित होती हैं।

~ सकारात्मक सोच के साथ आपके सकारात्मक कार्य के मेल का परिणाम सफ़लता है।

~ मेरे विचार से यह व्यक्ति का दृढ़ विश्वास है, जो वास्तव में व्यक्ति को आगे लेकर जाता है।

~ आधे मन से किया गया प्रयास आधा परिणाम नहीं देता। बल्कि यह कोई परिणाम नहीं देता।

~ कार्य टालने की आदत कार्य करने के प्रयास के मुकाबले आपको कहीं अधिक थका देती है।

~ शिक्षित लोग अपनी सीमाओं को पहचानते हैं, लेकिन अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

~ मेरा पहला उद्देश्य निवेश करना है, और यदि मेरे पास कुछ भी शेष है, तो मैं खर्च कर देता हूँ।

~ दृष्टिकोण सफ़लता का आधार है। सफ़लता जितनी अधिक होगी, आधार उतना ही मजबूत होगा।

~ बुद्धिमान लोग झूठी प्रशंसा से बर्बाद होने के बजाय रचनात्मक आलोचना से लाभ उठाना पसंद करते हैं।

~ बौद्धिक शिक्षा मस्तिष्क को प्रभावित करती है और मूल्यों पर आधारित शिक्षा हृदय को प्रभावित करती है।

~ जब हम अपने लोगों की समस्याओं का ध्यान रखते हैं, तो हमारी व्यवसायिक समस्याएं स्वतः हल हो जाती हैं।

~ विजेता के पास हर समस्या का समाधान होता है। हारने वाले के पास हर समाधान के लिए एक समस्या होती है।

~ एक बड़े आदमी और एक छोटे आदमी के बीच का अंतर सत्यनिष्ठा और कड़ी मेहनत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है।

~ लोग इसकी परवाह नहीं करते हैं कि आप अब कितना जानते हैं, वे जानना चाहते हैं कि आप कितनी परवाह करते हैं।

~ चरित्र निर्माण तब प्रारंभ नहीं होता जब बच्चा जन्म लेता है। यह बच्चे के जन्म लेने के 100 साल पहले प्रारंभ हो जाता है।

~ सबके साथ विनम्र रहें, लेकिन कुछ के साथ घनिष्ट और उन कुछ को अपना विश्वास देने के पहले अच्छी तरह आज़मा लें।

Shiv Khera ke anmol vachan, Shiv Khera Thoughts in hindi -:

~ दूरदर्शिता रखें। यह अदृश्य देख लेने की क्षमता है। यदि आप अदृश्य देख सकते हैं, तो आप असंभव हासिल कर सकते हैं।

~ सकारात्मक कार्यों और सकारात्मक दृष्टिकोण के मेल के साथ मेहनत का संबल आपकी सफ़लता की संभावना बढ़ा देता है।

~ दुष्टों की सक्रियता कभी भी समाज को नष्ट नहीं करती, लेकिन यह हमेशा अच्छे लोगों की निष्क्रियता होती है, जो ऐसा करती है।

~ अच्छा महसूस करना अच्छा करने का एक स्वाभाविक परिणाम है और अच्छा करना अच्छा होने का एक स्वाभाविक परिणाम है।

~ अधिकांश लोग जीवन में जीतना चाहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जीतने में लगने वाली तैयारी की कीमत चुकाने के लिए राज़ी हैं।

~ यदि बच्चा गलत राह पर जाता है, तो वह बच्चा नहीं है, जिसे दोषी ठहराया जाना है। बल्कि वे माता-पिता दोषी हैं, जो जिम्मेदार हैं।

~ व्यक्ति का चरित्र न सिर्फ़ उसकी संगत द्वारा आंका जाता है, बल्कि जो संगत वे नज़रंदाज़ करते हैं, उसके द्वारा भी आंका जाता है।

~ यदि आप एक सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाना और कायम रखना चाहते हैं, तो वर्तमान में जीने और अभी करने की आदत डालिए।

~ जो लोग भविष्य में जाना चाहते हैं, उनके पास सफ़ल होने के लिए दो कौशल होने चाहिए – लोक व्यवहार की क्षमता और विक्रय क्षमता।

~ प्रेरणा आग की तरह है – यदि आप इसमें ईंधन नहीं डालते, यह मर जाती है। आपका ईंधन आपके आंतरिक मूल्यों में आपका विश्वास है।

~ क्षमता हमें सिखाती है कि हम कैसे करें, प्रेरणा निर्धारित करती है कि हम क्यों करें, और दृष्टिकोण यह तय करता है कि हम कितना अच्छा करते हैं।

~ पैसा लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपकरण है। यह मूल्यों के आधार पर सकारात्मक या नकारात्मक होता है।

~ सीखना बहुत कुछ खाना खाने जैसा ही है। यह मायने नहीं रखता कि हम कितना खाते हैं, लेकिन असल में यह मायने रखता है कि हम कितना पचा पाते हैं।

~ सर्वश्रेष्ठ शिक्षक आपको पीने के लिए कुछ नहीं देंगे, वे आपको प्यासा बना देंगे। वे आपको जवाब नहीं देंगे, लेकिन जवाब तलाशने के लिए आपको रास्ता दिखा देंगे।

~ सफ़लता एक दुर्घटना नहीं है। यह आपके दृष्टिकोण का परिणाम है और आपका दृष्टिकोण एक विकल्प है। इसलिए सफ़लता चुनाव का मुद्दा है और अवसर नहीं।

~ यदि आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं, तो आप कर सकते हैं। यदि आप सोचते है कि आप नहीं कर सकते, तो आप नहीं कर सकते। और दोनों ही सूरतों में आप सही हैं।

~ यदि आप सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण करना चाहते हैं, तो उच्च नैतिक चरित्र के लोगों के साथ जुड़ें और ऐसी किताबें पढ़ें जो आपको सकारात्मक सोच की ओर ले जाएं।

~ जब कभी कोई व्यक्ति कहता है कि मैं ये नहीं कर सकता, तो वह वास्तव में दो बातें कह रहा होता है। या तो मैं नहीं जानता कि यह कैसे करना है या मैं यह नहीं करना चाहता।

~ हम जानकारियों मे डूब रहे हैं लेकिन ज्ञान और बुद्धि के लिए भूखे मर रहे हैं. शिक्षा द्वारा हमें न केवल जीविका उपार्जन का तरीका बल्कि जीने का तरीका भी सिखाना चाहिए।

~ एक अशिक्षित चोर ट्रेन से सामान चुरा सकता है, लेकिन एक शिक्षित पूरी ट्रेन चुरा सकता है। हमें ज्ञान और बुद्धिमत्ता के लिए प्रतिस्पर्धा करने की आवश्यकता है, न कि दर्जे के लिए।

~ कड़ी और अच्छी तरह से परिश्रम करो और आपको अपनी परियोजना पूर्ण करने की संतुष्टि प्राप्त होगी। कभी-कभी दूसरों की सराहना प्राप्त हो सकती है, लेकिन वह महत्वपूर्ण आंतरिक संतुष्टि का अधिलाभ है।

~ शोध से पता चला है कि एक आदत बनाने या तोड़ने में 31 दिन का सचेत प्रयास करना पड़ता है। इसका अर्थ है, अगर कोई 31 दिनों तक लगातार कुछ अभ्यास करता है, तो 32 वें दिन वह निश्चित रूप से एक आदत बन जाती है।

~ अवसर केवल एक बार दस्तक देता है। अगला अवसर बेहतर या बुरा हो सकता है, लेकिन कभी भी वैसा ही नहीं होता। इसलिए सही समय पर सही निर्णय लेना इतना महत्वपूर्ण है। गलत समय पर सही निर्णय गलत निर्णय बन जाता है।

~ याद रखें सबसे बड़ा प्रेरक विश्वास है। हमें ख़ुद में यह विश्वास जगाना होगा कि हम अपने कार्यों और व्यवहार के लिए जिम्मेदार हैं। जब लोग जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं, तो हर चीज़ में सुधार होता है –: गुणवत्ता, उत्पादकता, रिश्ते और टीमवर्क।

~ जीवन भर के लक्ष्य को ‘उद्देश्य’ कहा जाता है। अपने उद्देश्य की पहचान करने के लिए ख़ुद से पूछें “यदि आज मेरी आयु सौ होती और मैं पलटकर अपने जीवन को देखता, तो वह क्या है जो मैं कहता कि मेरी उपलब्धि है ?” उत्तर आपका उद्देश्य है।

~ सकारात्मक दृष्टिकोण के लोगों के कुछ विशेष व्यक्तिगत गुण आसानी से पहचान में आ जाते हैं। वे परवाह करने वाले, आत्मविश्वासी, धैर्यवान और विनम्र होते हैं। उन्हें ख़ुद से और दूसरों से बहुत उम्मीदें होती हैं। वे सकारात्मक परिणामों की उम्मीद करते हैं।

~ सकारात्मक की तलाश करने के लिये आवश्यक नहीं कि त्रुटियों को नज़रंदाज़ कर दिया जाये। एक सकारात्मक विचारक होने का अर्थ यह नहीं कि किसी को हर बात पर सहमत होना होगा या हर चीज़ को स्वीकार करना होगा। इसका अर्थ केवल यह है कि व्यक्ति समाधान केंद्रित है।

~ हमारे विचार कारक हैं। आप विचार का बीज बोते हैं, तो आप कार्य की फ़सल काटते हैं। आप कार्य का बीज बोते हैं, तो आप आदत की फ़सल काटते हैं। आप एक आदत का बीज बोते हैं, तो आप चरित्र की फ़सल काटते हैं। आप चरित्र का बीज बोते हैं, तो आप भाग्य की फसल काटते हैं। यह सब एक विचार से प्रारंभ होता है।

~ सवाल यह है कि क्या हमें प्रतिस्पर्धा से दस गुना अधिक समार्ट होना होगा ? बिलकुल नहीं। हमें बस उसमें अपनी नाक घुसेड़ने की ज़रूरत है और नतीज़ा दस गुना बेहतर होगा। सौ अलग-अलग क्षेत्रों में एक प्रतिशत सुधार करना किसी एक क्षेत्र में सौ प्रतिशत सुधार करने की मुकाबले कहीं आसान होता है। यह जीत की बढ़त है।

Thank you for reading शिव खेड़ा के अनमोल विचार, Shiv Khera Quotes In Hindi, Shiv Khera ke anmol vachan, Shiv Khera Thoughts in hindi.

अन्य लेख -: