हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम जानेंगे कि bharat ke rashtrapati kaun hai 2022 ?, वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है ?, 1947 से 2022 तक भारत के राष्ट्रपति की सूची, President of India list in hindi, भारत का राष्ट्रपति कौन है की लिस्ट, भारत के राष्ट्रपतियों की सूची 2022 भारत के राष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न उत्तर, Bharat ke Rastrapati Gk Questions In HIndi, President of India gk questions answer in hindi.
Bharat ke rashtrapati kaun hai 2022 ?, वर्तमान में भारत का राष्ट्रपति कौन है ?

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। राष्ट्रपति भारतीय लोकतंत्र का प्रमुख होता है। राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक तथा देश का मुखिया होता है। वर्तमान समय में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है। द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति और भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को भारत के ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के कुसुमी तहसील के छोटे से गांव उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। इनके पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है। द्रौपदी मुर्मू के पिता बिरांची नारायण टुडू गांव के मुखिया थे। इसलिए द्रौपदी मुर्मू का बचपन से ही राजनीति से परिचय हो गया था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त की। अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए यह भुवनेश्वर शहर चली गई। उन्होंने स्नातक की डिग्री के लिए रमा देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर में दाखिला लिया।
स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात ओडिशा गवर्नमेंट में बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर इन्हें नौकरी प्राप्त हुई। इन्होंने 1979 से 1983 तक यह नौकरी की। द्रौपदी मुर्मू सिंचाई और ऊर्जा विभाग में जूनियर सहायक थीं। 1994 से 1997 तक इन्होंने रायरंगपुर के अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर के तौर पर काम किया।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 1997 में ओडिशा के रायरंगपुर जिले से पहली बार जिला पार्षद चुना गया। द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार (साल 2000 और 2009) विधायक बनने में भी कामयाब हुई। विधायक बनने के बाद वे साल 2000 से 2004 तक नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में स्वतंत्र प्रभार की राज्यमंत्री रहीं। द्रौपदी मुर्मू को 2007 में उड़ीसा विधान सभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया गया।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2015 से 2021 तक झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में भी काम किया। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल थीं। अब वह 25 जुलाई 2022 से 25 जुलाई 2027 तक भारत के राष्ट्रपति का पद संभालेंगी।
1947 se 2022 President Of India list In Hindi, भारत के राष्ट्रपति की सूची 2022 -:
क्र. | भारत के राष्ट्रपति | कार्यकाल |
---|---|---|
1. | डॉ. राजेंद्र प्रसाद | 26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962 |
2. | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13 मई, 1962 से 13 मई, 1967 |
3. | डॉ. जाकिर हुसैन | 13 मई, 1967 से 3 मई, 1969 |
श्री वराहगिरि वेंकटगिरि (कार्यवाहक) | 3 मई, 1969 से 20 जुलाई, 1969 | |
न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह (कार्यवाहक) | 20 जुलाई, 1969 से 24 अगस्त, 1969 | |
4. | श्री वराहगिरि वेंकटगिरि | 24 अगस्त, 1969 से 24 अगस्त, 1974 |
5. | डॉ. फखरूद्दीन अली अहमद | 24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977 |
श्री बासप्पा दानप्पा जत्ती (कार्यवाहक) | 11 फरवरी, 1977 से 25 जुलाई, 1977 | |
6. | श्री नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई, 1982 |
7. | श्री ज्ञानी जैल सिंह | 25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987 |
8. | श्री रामास्वामी वेंकटरमण | 25 जुलाई, 1987 से 25 जुलाई, 1992 |
9. | डॉ. शंकरदयाल शर्मा | 25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997 |
10. | श्री कोच्चेरील रामन नारायणन | 25 जुलाई, 1997 से 25 जुलाई, 2002 |
11. | डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम | 25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007 |
12. | श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल | 25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012 |
13. | श्री प्रणब मुखर्जी | 25 जुलाई, 2012 से 25 जुलाई, 2017 |
14. | श्री रामनाथ कोविंद | 25 जुलाई, 2017 से 25 जुलाई, 2022 |
15. | श्रीमती द्रौपदी मुर्मू | 25 जुलाई, 2022 से अब तक |
- भारत – पाकिस्तान सीमा रेखा को किस नाम से जाना जाता है ?
- भारत रत्न पुरस्कार राशि कितनी है ?
- भारत में कितने विश्व विरासत स्थल है ?
- भारत में कितनी रामसर साइट है ?
President Of India Gk Questions Answer In Hindi, भारत के राष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न उत्तर -:
प्रश्न -: Bharat ke rashtrapati kaun hai 2022 ?, वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है ?
उत्तर -: श्रीमती द्रौपदी मुर्मू। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2022 से अब तक जारी है।
प्रश्न -: भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: डॉ. राजेंद्र प्रसाद। इनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक था।
प्रश्न -: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन है ?
उत्तर -: श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
प्रश्न -: भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति कौन है ?
उत्तर -: श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
प्रश्न -: भारत के दूसरे राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन। इनका कार्यकाल 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक था।
प्रश्न -: सबसे लंबा कार्यकाल किस राष्ट्रपति का था ?
उत्तर -: डॉ. राजेंद्र प्रसाद ( 12 वर्ष )
प्रश्न -: लगातार दो बार भारत के राष्ट्रपति बनने वाले व्यक्ति कौन थे ?
उत्तर -: डॉ. राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न -: सबसे कम कार्यकाल वाले राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: डॉ. जाकिर हुसैन। उनकी पद पर ही मृत्यु हो गई थी।
प्रश्न -: भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: डॉ. जाकिर हुसैन
प्रश्न -: भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति कौन हैं ?
उत्तर -: श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
प्रश्न -: निर्विरोध चुने जाने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: श्री नीलम संजीव रेड्डी
प्रश्न -: आपातकाल के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: फखरुद्दीन अली अहमद
प्रश्न -: भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: श्री वी. वी. गिरि (वराहगिरि वेंकटगिरि)। इनका कार्यकाल 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 तक था।
प्रश्न -: भारत के पहले दलित राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: श्री के. आर. नारायणन
प्रश्न -: भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति कौन है ?
उत्तर -: श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ( 64 वर्ष )
प्रश्न -: भारत के सबसे वृद्ध राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: आर. वेंकटरमण ( 76 वर्ष )
प्रश्न -: जनता के राष्ट्रपति ( The People’s President ) के नाम से किसे जाना जाता है ?
उत्तर -: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
प्रश्न -: भारत का राष्ट्रपति चुने जाने वाले प्रथम गैर कांग्रेसी उम्मीदवार कौन थे ?
उत्तर -: वी. वी. गिरि (वराहगिरि वेंकटगिरि)
प्रश्न -: भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है ?
उत्तर -: भारत के राष्ट्रपति में
प्रश्न -: भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है ?
उत्तर -: भारत का राष्ट्रपति
प्रश्न -: भारत का संवैधानिक प्रधान कौन होता है ?
उत्तर -: राष्ट्रपति

प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने की न्यूनतम आयु कितनी है ?
उत्तर -: 35 वर्ष
प्रश्न -: राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कौन कौन शामिल होता है ?
उत्तर -: राज्यसभा, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य
प्रश्न -: एक व्यक्ति राष्ट्रपति के पद पर कितनी बार निर्वाचित हो सकता है ?
उत्तर -: एक ही व्यक्ति चाहे जितनी बार राष्ट्रपति बन सकता है।
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है ?
उत्तर -: अप्रत्यक्ष रूप से
प्रश्न -: राष्ट्रपति का चुनाव किस पद्धति द्वारा किया जाता है ?
उत्तर -: समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली और एकल संक्रमणीय मत पद्धति
प्रश्न -: राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदकों की कम-से-कम कितनी संख्या होनी चाहिए ?
उत्तर -: 50-50
प्रश्न -: राष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवादों का निपटारा किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर -: उच्चतम न्यायालय
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति पद का कार्यकाल कितना होता है ?
उत्तर -: 5 वर्ष। लेकिन 5 वर्ष बाद भी वह अपने पद पर तब तक रहेगा जब तक कि उसका उत्तराधिकारी पद ग्रहण नहीं कर लेता।
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ कौन दिलाता है ?
उत्तर -: भारत के मुख्य न्यायाधीश अथवा उनकी अनुपस्थिति में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश
प्रश्न -: भारत का राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है ?
उत्तर -: उपराष्ट्रपति
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से कौन हटा सकता है ?
उत्तर -: संसद
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति को अपने पद से कैसे हटाया जा सकता है ?
उत्तर -: महाभियोग प्रक्रिया द्वारा
प्रश्न -: राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जा सकता है ?
उत्तर -: संविधान का अतिक्रमण करने के आधार पर

प्रश्न -: संविधान के किस अनुच्छेद में भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया का उल्लेख है ?
उत्तर -: अनुच्छेद 61
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गई है ?
उत्तर -: संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
प्रश्न -: राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग की प्रक्रिया किस सदन द्वारा शुरू की जा सकती है ?
उत्तर -: संसद के किसी भी सदन द्वारा
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव पास करने के लिए कितने सदस्यों का समर्थन चाहिए ?
उत्तर -: सदन के कुल सदस्यों में से कम-से-कम 2/3 सदस्य
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए कम-से-कम कितने दिन पूर्व की सूचना आवश्यक है ?
उत्तर -: 14 दिन
प्रश्न -: राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में भारत के राष्ट्रपति का पदभार कौन संभालता है ?
उत्तर -: उपराष्ट्रपति। यदि उपराष्ट्रपति अनुपस्थित हैं तो उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश। यदि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अनुपस्थित हैं तो उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश।
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति का मासिक वेतन कितना होता है ?
उत्तर -: 5 लाख
प्रश्न -: लोकसभा में भारत के राष्ट्रपति द्वारा कितने लोगों को मनोनीत किया जाता है ?
उत्तर -: दो सदस्य ( आंग्ल भारतीय समुदाय )
प्रश्न -: राज्यसभा में भारत के राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है ?
उत्तर -: 12 सदस्य ( कला, साहित्य, विज्ञान, पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोग )
प्रश्न -: भारत का राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत् अध्यादेश जारी करता है ?
उत्तर -: अनुच्छेद 123
प्रश्न -: तीनों सैन्य बलों का प्रमुख कौन होता है ?
उत्तर -: भारत का राष्ट्रपति
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति को किस अनुच्छेद के तहत् क्षमादान की शक्ति प्राप्त है ?
उत्तर -: अनुच्छेद 72
प्रश्न -: संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति संघीय मंत्रिपरिषद की सलाह मानने के लिए बाध्य है ?
उत्तर -: अनुच्छेद 74
प्रश्न -: राज्यों में संवैधानिक तंत्र विफल होने पर राष्ट्रपति शासन किस अनुच्छेद के आधार पर लगाया जाता है ?
उत्तर -: अनुच्छेद 356
प्रश्न -: भारत का राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत् उच्चतम न्यायालय से परामर्श ले सकता है ?
उत्तर -: अनुच्छेद 143
प्रश्न :- भारत में राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत देश में राष्ट्रीय आपात की घोषणा करता है ?
उत्तर :- अनुच्छेद 352
प्रश्न -: संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर भारत का राष्ट्रपति देश में वित्तीय आपात की घोषणा करता है ?
उत्तर -: अनुच्छेद 360
प्रश्न -: भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है ?
उत्तर -: भारत का राष्ट्रपति
प्रश्न -: युद्ध अथवा भारत पर आक्रमण होने की स्थिति में कौन अंतिम रूप से आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर सकता है ?
उत्तर -: भारत का राष्ट्रपति
प्रश्न -: भारत में पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लगा था ?
उत्तर -: 20 जून 1951 से 17 अप्रैल 1952 तक ( पंजाब में )
प्रश्न -: किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन कितने समय के लिए रह सकता है ?
उत्तर -: 3 वर्ष
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी एक अध्यादेश को ससंद के सत्र शुरू होने के बाद सदन में कितने समय तक रखा जाना आवश्यक है ?
उत्तर -: 6 सप्ताह
प्रश्न -: राष्ट्रपति किस सूची के विषय पर अध्यादेश जारी कर सकता है ?
उत्तर -: संघ व समवर्ती सूची
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति ने किस एकमात्र मामले में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था ?
उत्तर -: भारतीय डाकघर (संशोधन) अधिनियम
प्रश्न -: नामांकन के समय राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को जमानत के तौर पर कितना रुपया जमा करना पड़ता है ?
उत्तर -: 15,000 रु.
प्रश्न -: भारत के राष्ट्रपति को पेंशन के रूप में कितना रुपया प्रतिमाह मिलता है ?
उत्तर -: 1,50,000 रु.
प्रश्न -: भारत के पूर्व राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर -: भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोबिंद थे।
प्रश्न -: श्री रामनाथ कोविंद कितने नंबर के राष्ट्रपति है ?
उत्तर -: श्री रामनाथ कोबिंद भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं।
वर्तमान में भारत का राष्ट्रपति कौन है 2022 ?
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन है ?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति कौन हैं ?
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
Thank you for reading bharat ke rashtrapati kaun hai 2022 ?, वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन है ?, 1947 से 2022 तक भारत के राष्ट्रपति की सूची, President of India list in hindi, भारत का राष्ट्रपति कौन है की लिस्ट, भारत के राष्ट्रपतियों की सूची 2022, भारत के राष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न उत्तर, President od India gk questions answer in hindi, Bharat ke Rastrapati Gk Questions In HIndi.
अन्य लेख :-
- भारतीय संविधान की अनुसूचियां
- भारतीय संविधान की प्रस्तावना
- भारतीय संविधान के स्रोत
- भारतीय संविधान के भाग
- भारतीय संविधान का इतिहास
- भारतीय संविधान के मौलिक कर्तव्य
- भारत का राष्ट्रीय गीत
- भारत के उपराष्ट्रपति की सूची
- भारत के प्रधानमंत्री की सूची
- भारत के लोकसभा अध्यक्ष की सूची
Please do subscribe -: Telegram Channel, Youtube Channel, Instagram Page