ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में, facts about Australia in hindi, ऑस्ट्रेलिया के बारे में बताइए, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जानकारी हिंदी में

Important GK Facts About Australia in Hindi

हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर एनसीईआरटी भूगोल की पुस्तकों का आभार प्रकट करते हुए यह लेख ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में, GK facts about Australia in hindi लिखा गया है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे गए सवालों को आधार बनाकर ऑस्ट्रेलिया के बारे में जानकारी बताई गई है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में जानकारी GK facts about Australia in hindi -:

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में, facts about Australia in hindi, ऑस्ट्रेलिया के बारे में बताइए, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जानकारी हिंदी में
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में, facts about Australia in hindi, ऑस्ट्रेलिया के बारे में

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की खोज एबेल तस्मान और कप्तान जेम्स कुक ने की थी।

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप विश्व का सबसे छोटा तथा सबसे कम जनसंख्या वाला महाद्वीप है। यह दक्षिणी एवं पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके बीच से गुजरती है।

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को लैंड ऑफ कंगारू, द लैंड ऑफ गोल्डन फ्लीस और प्यासी भूमि का देश के नाम से भी जाना जाता है।

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण पूर्व में स्थित न्यूजीलैंड को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है।

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का पश्चिमी भाग एक विस्तृत पठार है। पठार का अधिकतर भाग मरुस्थल या अर्ध- मरुस्थल है। भारत के दक्कन के पठार की भांति यह पठार पुरानी चट्टानों का बना है। लौह अयस्क और सोना यहां के प्रमुख खनिज हैं।

~ पश्चिमी पठार तथा पूर्वी उच्च भूमि के मध्य विस्तृत निम्न भूमि प्रदेश है। यह उत्तर में कार्पेट्रिया की खाड़ी से लेकर महाद्वीप को पार करता हुआ ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी तट तक फैला हुआ है। आयर झील इसी निम्नभूमि प्रदेश में स्थित है।

~ मर्रे और डार्लिंग ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख नदियां हैं।

~ निम्नभूमि प्रदेश में होकर बहने वाली सभी नदियां समुद्र तक नहीं पहुंच पाती हैं। इनमें से अधिकतर नदियां अंतःस्थलीय झीलों में गिरती हैं। इस प्रकार मध्यवर्ती निम्न भूमि प्रदेश में आयर झील के चारों ओर का बहुत बड़ा भाग अंतः स्थलीय अपवाह क्षेत्र है। ( facts about Australia in hindi )

~ निम्न भूमि का अधिकतर भाग बहुत शुष्क है। लेकिन कुछ जल उत्सुत कूपों से मिल जाता है। ये कुंए बहुत गहरे खोदे जाते हैं। इन गहरे कूपों से पानी निरंतर और अपने आप बड़े वेग से बाहर निकलता रहता है। आयर झील बेसिन में बने इन गहरे कूपों वाले क्षेत्र को ग्रेट आर्टेसियन/आर्टीजन बेसिन कहते हैं।

~ पूर्वी उच्च भूमि ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में केप यार्क प्रायद्वीप से लेकर दक्षिण में तस्मानिया तक पूर्वी तट के लगभग समांतर फैली है। यह ऊंचे – ऊंचे पठारों की लंबी पट्टी है। जिसे ग्रेट डिवाइडिंग रेंज कहते हैं।

~ कोशियुस्को ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। इसकी ऊंचाई 2228 मीटर है।

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के चारों तरफ हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, कोरल सागर, तस्मान सागर, तिमोर सागर तथा अराफुरा सागर स्थित हैं। तथा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की मुख्य भूमि में ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया, न्यू गिनी, सेरम द्वीप, तिमोर द्वीप और अन्य पड़ोसी द्वीप भी शामिल हैं। ( facts about Australia in hindi )

~ ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के बीच टारेस जल संधि तथा ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया द्वीप के बीच बास जलसंधि है।

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के उत्तर पूर्वी तट के साथ साथ समुद्र में एक प्रवाल भित्ति ( मूंगे की चट्टानों की बहुत चौड़ी दीवार ) है, जिसे ग्रेट बैरियर रीफ कहते हैं। विश्व प्रसिद्ध इस प्रवाल भित्ति की लंबाई 1900 किमी. से भी अधिक है। इसका निर्माण प्रवाल नाम के अत्यंत छोटे – छोटे जीवों के अस्थि पंजरों के लगातार जमाव से हुआ है।

~ प्रवाल एक प्रकार के छोटे समुद्री जीव होते हैं।जो समुद्र की तली के चट्टानों से चिपके रहते हैं। प्रवाल, उष्ण कटिबंधीय समुद्रों के स्वच्छ और उथले जल में ही अच्छी तरह पनपते हैं। प्रवाल जीवों के मरने पर उनके अस्थि पंजर अपने स्थान पर ही जमे रह जाते हैं। और नए प्रवाल उनके ऊपर जन्म ले लेते हैं। प्रवाल के अस्थि पंजरों के इस विशाल जमाव को प्रवाल भित्ति कहते हैं।

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वी, उत्तर – पूर्वी और दक्षिण – पश्चिमी भागों में पवन समुद्र की ओर से चलती है। परिणामस्वरूप इन भागों में भारी वर्षा होती है। पूर्वी उच्च भूमि वर्षा करने वाली इन पवनों के लिए एक रुकावट है। इसलिए वर्षा पश्चिम की ओर बहुत कम होती जाती है। अतः ऑस्ट्रेलिया के विस्तृत भीतरी भाग में गर्म मरुस्थल की तरह की जलवायु पाई जाती है। ( facts about Australia in hindi )

~ ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी तट की जलवायु भूमध्य सागरीय है।

~ तस्मानिया द्वीप में पछुआ पवनों से पूरे साल भर पर्याप्त वर्षा होती है।

~ ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में ग्रीष्म ऋतु में मानसून पवनों से वर्षा होती है। ये पवनें ऋतुओं के बदलने के साथ साथ अपनी दिशा बदल लेती हैं। यह क्षेत्र शीत ऋतु में शीतल तथा शुष्क और ग्रीष्म ऋतु में कोष्ण तथा आर्द्र रहता है।

~ द ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान, द ग्रेट सेंडी रेगिस्तान, सिम्पसन रेगिस्तान, गिब्सन रेगिस्तान और स्टुअर्ट रेगिस्तान ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख पांच मरुस्थल हैं। इन्हीं 5 मरुस्थलों के कारण ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को लैंड ऑफ फाइव डेजर्ट ( Land of Five desert ) कहा जाता है।

~ अधिक मरुस्थल और बहुत ही कम वर्षा होने के कारण ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को प्यासी भूमि का देश कहा जाता है। वर्षा में कमी के कारण ही ऑस्ट्रेलिया में केवल 4% – 5% भूमि पर ही कृषि होती है। ( facts about Australia in hindi )

~ यूकेलिप्टस ऑस्ट्रेलिया का सामान्य वृक्ष है। ये सदाहरित वृक्ष है और इन्हें प्रायः गोंद वृक्ष के नाम से पुकारा जाता है।

~ ऑस्ट्रेलिया में वर्षा की मात्रा प्राकृतिक वनस्पति के वितरण को नियंत्रित करती है। तटीय क्षेत्रों में, जहां भारी वर्षा होती है, वन पाए जाते हैं। शुष्क भीतरी भागों में घास और झाड़ियां ही उगती हैं।

~ ऑस्ट्रेलिया में घास भूमियां दो प्रकार की होती हैं – उष्ण कटिबंधीय और शीतोष्ण कटिबंधीय।

~ उष्ण कटिबंधीय घास भूमियां उत्तर में फैली हुई हैं इन्हे सवाना कहते हैं।

~ शीतोष्ण कटिबंधीय घास भूमियां मर्रे और डार्लिंग नदियों की द्रोणी यों में फैली हुई हैं। जहां इन्हे डाउंस कहते हैं।

~ न्यू साउथ वेल्स में स्थित हंटर घाटी को ऑस्ट्रेलिया का रूर कहा जाता है।

~ ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र के मैदान को कारपेंट्रिआ का मैदान कहा जाता है।

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आस पास के द्वीपों को मिलाकर ओशेनिया कहते हैं।

~ ऑस्ट्रेलिया के अनेक जंतु मार्सू पियल अथवा धानी प्राणी वर्ग के हैं। इन जंतुओं के पेट के पास खाल की थैली जैसी बनी होती है। कंगारू, कोआला और वेल्लावी धानी प्राणी वर्ग के प्रमुख जानवर हैं। कोआला पेड़ों पर रहता है। यह रात को जागता और दिन के समय सोता है।

~ प्लेटिपस संसार का सबसे विचित्र जंतु है। पशु और पक्षियों के मिश्रित लक्षणों वाला यह जीव पानी के अंदर जीवित रह सकता है। भूमि पर चलता फिरता है। और जमीन के अंदर लंबी सुरंगें खोद लेता है। चार पैरों वाला यह जीव पक्षियों की तरह अंडे देता है।

~ ऐमू, कोकाबर्रा और लायर बर्ड ऑस्ट्रेलिया के कुछ विचित्र पक्षी हैं। ऐमू बड़े आकार का पक्षी है। यह उड़ नहीं सकता, लेकिन अफ्रीका के शुतुरमुर्ग की तरह तेज दौड़ सकता है। कोका बर्रा को लाफिंग जैकास कहते हैं। क्योंकि इसकी बोली विचित्र हंसी सी लगती है। लायर बर्ड संसार के सबसे सुंदर पक्षियों में से है। यह नकल करने में बड़ा कुशल है। ( facts about Australia in hindi )

~ ऑस्ट्रेलिया में विविध प्रकार के उष्ण और शीतोष्ण कटिबंधीय फल उगाए जाते हैं। अन्नानास, केला और पपीता उत्तर के उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में उगाए जाते हैं। सेव, संतरे और अंगूर दक्षिण के शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में उगाए जाते हैं।

~ ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को एबोर्जिंस और न्यूजीलैंड के मूल निवासियों को माओरी कहा जाता है।

~ न्यूजीलैंड के दोनों प्रमुख द्वीप कुक जल संधि द्वारा जुड़े हुए हैं।

~ ऑस्ट्रेलिया में मेरिनो जाति की भेड़ें पाली जाती हैं। इन भेड़ों में सबसे अच्छी ऊन मिलती है। यहां पर भेड़ पालन केंद्रों में काम करने वाले मजदूरों को जेकारू कहा जाता है।

~ संसार में ऑस्ट्रेलिया, बॉक्साइट एवं सीसा का सबसे बड़ा उत्पादक है। ऊन के निर्यात में ऑस्ट्रेलिया का विश्व में पहला स्थान है। विश्व का सबसे बड़ा ऊन निर्यातक बंदरगाह होने के कारण सिडनी बंदरगाह को वुलपोर्ट भी कहते हैं। पश्चिमी पठार क्षेत्र के कालगुर्ली एवं कूलगार्डी में सोने की खदानें स्थित हैं। ( facts about Australia in hindi )

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का अंतरमहाद्वीपीय रेलमार्ग ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलवे या ट्रांस कॉन्टिनेंटल रेलमार्ग है। यह रेलमार्ग सिडनी और पर्थ को मिलाता है।

~ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का नाम मेथ्यू फिल्डर्स नामक व्यक्ति ने रखा था। इसी ने सबसे पहले इस महाद्वीप की पूरी परिक्रमा जहाज से की थी।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में प्रश्न उत्तर facts about Australia in hindi in question answer -:

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में, facts about Australia in hindi, ऑस्ट्रेलिया के बारे में बताइए, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जानकारी हिंदी में
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में, facts about Australia in hindi, ऑस्ट्रेलिया के बारे में

प्रश्न -: ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन सा है ?

उत्तर -: माउंट कोशियुस्को ( 2228 मी. )

प्रश्न -: ऑस्ट्रेलिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

उत्तर -: मर्रे नदी

प्रश्न -: ऑस्ट्रेलिया का सबसे गहरा बिंदु कहां स्थित है ?

उत्तर -: आयर झील

प्रश्न -: ग्रेट बैरियर रीफ़ कहां स्थित है ?

उत्तर -: ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न -: न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है ?

उत्तर -: माउंट कुक ( 1754 मी. )

प्रश्न -: न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी कौन है ?

उत्तर -: किवी

प्रश्न -: न्यूजीलैंड की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर -: वाइकोटो नदी

प्रश्न -: ताओपो झील कहां स्थित है ?

उत्तर -: न्यूजीलैंड में ज्वालामुखीय विस्फोट के कारण बनी ताओपो झील एक क्रेटर झील है और यह झील न्यूजीलैंड की खूबसूरत झीलों में से एक है।

Thank you for reading ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में जानकारी, GK facts about Australia in hindi.

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जनसंख्या कितनी है ?

लगभग 4 करोड़

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का क्षेत्रफल कितना है ?

85 लाख वर्ग किमी.

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कौन सी है ?

कैनबरा

न्यूजीलैंड की राजधानी कौन सी है ?

वेलिंगटन

उम्मीद है कि आपको ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में यह लेख facts about australia in hindi पसंद आया होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया के बारे में लिखे गए इस लेख facts about australia in hindi में किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो तो कृपया टिप्पणी करके जरूर बताएं।

अन्य लेख -:

Please do subscribe -: Youtube Channel

Leave a Reply