
हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम मध्य प्रदेश सामान्य अध्ययन के अन्तर्गत जानेंगे “रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट/परियोजना के बारे में” ( Rewa ultra mega solar power plant in hindi/Rewa solar plant )
Rewa ultra mega solar power plant in hindi ( रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट upsc facts ) -:
••• रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना को मध्य प्रदेश के रीवा जिले की गुढ़ तहसील में लगभग 1590 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किया गया है।
••• रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना का शिलान्यास मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 22 दिसंबर 2017 को किया गया था।
••• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस परियोजना को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 जुलाई 2020 को राष्ट्र को समर्पित किया।
••• रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट (rewa solar plant) की कुल सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता लगभग 750 मेगावाट की है।
••• इस परियोजना के अंतर्गत 250 – 250 मेगावाट की तीन सौर ऊर्जा उत्पादन की इकाइयों को स्थापित किया गया है।
••• रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड, मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और भारतीय सौर ऊर्जा निगम संयुक्त रूप से रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना की कार्यान्वयन एजेंसी हैं।
••• रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट की पूरी लागत लगभग 4500 करोड़ रुपए की है।
••• इस परियोजना को वित्तीय सहायता के रूप में केंद्र से 138 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है।
••• रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट (Rewa solar plant) को विश्व बैंक द्वारा क्लीन टेक्नोलॉजी फंड के अन्तर्गत सस्ती दर पर ऋण प्रदान किया गया है। इस फंड के अन्तर्गत ऋण पाने वाली यह पहली परियोजना है।
••• Rewa solar plant परियोजना के अंतर्गत प्रति यूनिट की न्यूनतम क्रय दर लगभग 2.97 रुपए है।
••• रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना भारत तथा एशिया की सबसे बड़ी सिंगल साइट सौर ऊर्जा परियोजना है।
••• यह परियोजना हर वर्ष लगभग 15 लाख टन कार्बन डाई ऑक्साइड के बराबर कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान देगी।
••• रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना (rewa ultra mega solar power plant) से उत्पादित 24 प्रतिशत विद्युत दिल्ली मेट्रो को और शेष 76 प्रतिशत विद्युत मध्य प्रदेश की राज्य विद्युत वितरण कंपनियों को प्रदान की जाएगी।
••• Rewa ultra mega solar power plant परियोजना राज्य के बाहर एक संस्था ( दिल्ली मेट्रो ) को विद्युत आपूर्ति करने वाली पहली अक्षय ऊर्जा परियोजना है।
••• रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना को नवाचार और उत्कृष्टता के लिए ‘वर्ल्ड बैंक ग्रुप प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड’ भी प्राप्त हुआ है।
Thank you for reading Rewa ultra mega solar power plant in hindi/Rewa solar plant in hindi (रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट के बारे में).
Please do subscribe -: YOUTUBE CHANNEL
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं -:
प्रेरणादायक लेख -:
Leave a Reply