सद्गुरू के विचार, Sadhguru Quotes In Hindi, Sadhguru ke anmol vachan, Sadhguru Thoughts in hindi, Sadhguru Jaggi Vasudev Quotes In Hindi

100 + Famous Sadhguru Quotes In Hindi

हिन्दी ऑनलाइन जानकारी के मंच पर आज हम पढ़ेंगे सद्गुरू के विचार, Sadhguru Quotes In Hindi, Sadhguru ke anmol vachan, Sadhguru Thoughts in hindi, Sadhguru Jaggi Vasudev Quotes In Hindi, सद्गुरू जग्गी वासुदेव के अनमोल विचार.

Sadhguru Quotes in Hindi सद्गुरू के विचार -:

~ संतुलन के बिना तीव्रता आपको पागल बना देंगी।

~ आपकी पसंद और नापसंद आपके बंधन की बुनियाद है।

~ टेक्नोलॉजी बुरी नहीं है, बस हम उसके ग़ुलाम बन गये हैं।

~ स्पष्टता के बिना आत्मविश्वास बस एक आपदा की तरह है।

~ जीवन को बहुत गंभीरता से मत लीजिये। यह बस एक खेल है।

~ हमें समाधान का हिस्सा बनना चाहिए न की समस्या का हिस्सा।

~ अगर आपकी जब बुद्धि असीमित है तो सब कुछ आपके पहुंच में होगा।

~ यह ब्रह्माण्ड उनके लिए अपनी दरवाज़े खोलता है जो पर्याप्त ध्यान देते है।

~ हर कोई चेतन है लेकिन सवाल यह है कि कितना प्रतिशत आप जगे हुए है।

~ सफलता हमें तब मिलती है, जब आप अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर पाते हैं।

~ आप इस बात से डरते है कि कल मैने जैसे सोचा था, वैसा नहीं हुआ तो क्या होगा।

~ एक सच्चा दोस्त वह है जिसके अंदर यह बताने की हिम्मत है कि आपके अंदर कितनी कमियां है। और आपसे बहुत प्यार करे।

~ अगर आप प्यार और आनंद में है तो आपको स्वर्ग की कोई जरूरत नहीं है। आप जहाँ भी रहेंगे, वह स्वर्ग बन जायेगा।

~ हमने अपना ध्यान गोल की तरफ लगा रखा है। हमें प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए परिणाम अपने आप आयेगे।

~ आपका मन एक ऐसा साधन है, जो तभी सबसे अच्छा काम करता है जब इसमें स्पष्टता हो।

~ अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर और दिमाग अच्छे से काम करें, तो पहली चीज है कि आप अपने स्वभाव से आनंदमय बनें।

~ खुद को सुरक्षित करने के लिए जो आप दीवारे बनाते है। थोड़े समय बाद वे आपके लिए कैद बन जाती है।

~ एक इन्सान के भीतर जितनी संभावना है, उसके लिए 100 साल कुछ भी नहीं हैं।

~ जीवन ऐसा कुछ भी नहीं जो समस्या हो। हर चीज एक संभावना है।

~ हर चीज से स्वतंत्र हो जाना ही, यहाँ तक कि अपने आप से भी, असली स्वतंत्रता है।

~ दुनियाँ के दुखी लोग सोचते है कि वे दुःखी इसलिए है कि भगवान ने ही कुछ ग़लती की है।

~ किसी को रिटायरमेंट कि जरुरत तब पड़ती है जब उस इन्सान को उस अपने काम से नीरसता आने लगती है।

~ पैसा केवल आपके आस-पास माहौल को अच्छा बना सकता है। यह भीतरी ख़ुशी पैदा नहीं कर सकता है।

~ अगर आप अकेले है और आप दुखी हैं इसका मतलब आप ख़राब संगत में हैं।

~ जीवन में आप जो अंतिम चीज करेंगे वह है मृत्यु। तो क्या आप इसे शालीनता के साथ नहीं करेंगे।

~ मनुष्य अपने इन्सान होने की सीमाओं के बारे में बात करते हैं न कि इन्सान होने की संभावना के बारे में।

~ जीवन में कुछ भी कीजिए पूर्ण भागीदारी के साथ कीजिये।

~ जिंदगी में अगर कुछ ज्यादा पाना चाहते है तो उम्मीद मत रखिये। उम्मीद में अपना समय बर्बाद मत कीजिये।

~ बुद्धि किसी भी चीज को तोड़ कर समझने की कोशिश करती है। बुद्धि जीवन के केवल बाहरी चीजों को ही जान सकती है।

~ आपके मन में जो चल रहा है वह आपका सपना है। कम से कम ये सपना आपके अनुसार होना चाहिए।

~ हम हर चीज को हम तर्क से नहीं जान सकते। कुछ चीजें तर्क से पड़े होती है।

~ अगर कोई और तय करता है कि आपके भीतर क्या होगा, तो क्या यह ग़ुलामी नहीं है। यह गुलामी का सबसे बड़ा रूप है।

~ आपका जीवन 100% वैसा नहीं होगा, जैसा आप चाहते है और ऐसा होना भी नहीं चाहिए।

~ हम जिस मिटी पर बैठे है। हमें विश्वास नहीं होता कि एक दिन हम इसी का हिस्सा बन जायेंगे।

~ आप केवल उसी चीज कि इच्छा कर सकते है जिसे आप जानते है और जो संसार में उपलब्ध हो।

~ लीडर वह है जो आपको वहां ले कर जाता है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते है।

~ लोग तरह-तरह के काम कर रहे है लेकिन वे ख़ुद के ऊपर काम नहीं कर रहे है। जो सबसे महत्वपूर्ण है।

~ अपनी महत्वाकांक्षा के नाम पार अपनी इच्छाओ को मत बढ़ाइए बल्कि अपनी योग्यता को बढाइये।

~ मन जब समतल दर्पण कि तरह हो जाय फिर हर चीज को आप उसके असली रूप में देखें पायेंगे।

~ इनर इंजीनियरिंग एक आंतरिक विज्ञान है। यह खुद के ऊपर काम करने का तरीका है।

~ यदि आपका आनंद आस-पास की घटनाओं पर निर्भर करता है, तो आपके आनंद होने की संभावना काफ़ी कम है।

~ जो कुछ भी आपके भीतर हो रहा चाहें वह ख़ुशी हो या ग़म हो, किसी तय करना चाहिए, आपको या किसी और को?

~ हम अपने अंदर क्रोध, नाराज़गी और जलन खुद पीते है और उम्मीद करते है कोई दूसरा मरेगा। ऐसा जीवन काम नहीं करता है।

~ जीवन हमेशा अपने चरम पर पहुंचने की कोशिश करता है। जीवन हमेशा उत्साह और आनंद से भरा होता है।

~ आपके जीवन का सबसे मूल्यवान चीज खुद यह जीवन है। आप कहाँ रहते है, क्या खाते, क्या पहनते है ये केवल ऊपरी चीज़े है।

~ पसंद और नापसंद दोनों बंधन के कारण है। इसके कारण ही आप चीजों को वैसे नहीं देख पाते है जैसे वह है।

~ अगर आपकी ऊर्जा एक ख़ास तरह की है जो इन्सान किसी काम को 24 घंटे में करता है उसे आप 6 घंटे में कर सकते है।

~ आपके सुख और दुःख भीतर से ही पैदा होता है इसका कारण आपको भीतर ही ढूंढना होगा।

~ यह सुपर ह्यूमन के बारे में नहीं है बल्कि यह समझने के बारे में है कि मनुष्य होना ही सुपर है।

~ अगर आपको सड़क पार करनी हो तो आपको साफ़ दृस्टि की जरुरत होगी न की आत्मविश्वास की।

~ अगर आप जीवन को हर दिन एक नये नजरिये से देखे तो जीवन में हर दिन आपको एक नयी संभावना दिखेगी।

~ ऊर्जावान होना और स्थिरता कायम रखना, अगर ये दो चीज़े आप कर ले बाकी चीज अपने आप हो जाएगा।

~ अगर आपका ध्यान काफी तेज़ है और आप कोई खास काम करना चाहें तो आपको सफलता ज़रूर मिलेंगी।

~ अगर आप ख़ुश नहीं है और अगर आप सोचते है दूसरे से आपको ख़ुशी मिलेगी तो आप गलती मे है।

~ याददाश्त एक अद्भुत संभावना है लेकिन दूसरी ओर वह एक रुकावट और एक सीमा भी है।

~ अगर आपकी समझदारी आपके खिलाफ काम कर रही है तो आपके जीवन में तनाव और दुःख पैदा होगा।

~ मै ऐसा बना हूं कि अगर मैं आँखें अभी बंद कर लू तो मरने तक ऐसे ही बैठा रह सकता हूं।

~ हमारे लक्ष्य हमारे नहीं है ये दूसरों से उधार लिए गए है जो भी ट्रेंड्स में होता है वही आपका लक्ष्य बन जाता है।

~ जैसे-जैसे आप हर चीज स्वीकार कर लेते है। आप आज़ादी के ऊँचे स्तर पर पहुंचने लगते है।

आपका जीवन आपका कर्म है आपका जीवन आपने खुद बनाया है कोई ऊपर बैठा आपको नियंत्रण नहीं कर रहा है।

~ अपने कितना शानदार जीवन जिया यही महत्वपूर्ण है क्योंकि अंत में आप मिट्टी में ही मिल जाये।

~ अगर आप पर्याप्त ध्यान दे तो ऐसा कुछ नहीं है, जिसे आप नहीं जान सकते।

~ जीवन कोई समस्या नहीं है, यह एक प्रक्रिया है। सवाल यह है कि अपने खुद को इस प्रक्रिया के लिए तैयार किया है या नहीं।

~ उत्तरदायित्व का मतलब है कि आप जीवन में जिस भी स्थिति में हो, आप अपनी सर्वोत्तम क्षमता से उसे रिस्पॉड कर (उत्तर दे) पाए।

~ कर्म का मतलब किस्मत के भरोसे रहना नहीं है, कर्म का मतलब है अपने किस्मत का मालिक ख़ुद बनना।

~ अगर आपके पास दिमाग और हिम्मत है तो दुनिया में बहुत सारे काम करने की संभावना है।

~ अगर आप खुश है या दुखी है, उसके कारण आप खुद है। अगर आप कामयाब है या नकमयाब है दोनों के कारण आप खुद ही है।

~ जीवन केवल भागीदारी से ही घटित होता है भागीदारी का मतलब बिना भेद भाव के हर चीज़ को रेस्पॉन्ड करना।

~ अगर आप जानते है कि अभी इस पल को कैसे संभालना है तो आप जान जायेगे कि पुरे जीवन को कैसे संभलना है।

~ आप अपने जीवन से पूछिए वाकई में आप क्या चाहते हैं? आपको उसी दिशा में जाना चाहिए।

~ महत्वाकांक्षा से खुद को सीमित मत कीजिए क्योंकि इन्सान एक असीमित संभावना है। जीवन उस संभावना की ख़ोज का नाम हैं।

~ जब आप असफल होते है तब आप सोचते है भगवान की ऐसी मर्जी है या आप भाग्य का दोष देते है।

~ 90% लोग अपनी प्रतिभा को प्रकट नहीं पाते क्योंकि वे दूसरी चीजों के आगे हार मान लेते है और उन्हें महत्वपूर्ण बना लेते हैं।

~ संभावना और वास्तविकता के बीच एक दूरी हैं। इस बात को तय करने के लिए लोगों में न तो साहस हैं न दृढ़ निश्चय।

~ विचारों को इतना महत्व मत दीजिए। आप जीवित है इसलिए आप सोच सकते है। न की आप सोच सकते है इसलिए जीवित है।

Sadhguru ke anmol vachan, Sadhguru Thoughts in hindi -:

~ कुछ लोग अपने चारों तरफ सुरक्ष के इतने घेरे बना लेते है कि वे जीवन उन्हें छूता भी नहीं पाता। वे जीवन को जी भी नहीं पाते।

~ अगर आपको आज बुरा महसूस हो रहा है तो सबसे पहले अपने अंदर देखना होगा कि आप क्या गलत कर रहे हो।

~ आपके जीवन में जो कुछ भी सही या गलत हो रहा है, आपको यह देखना कि आप तो उसका कारण नहीं है।

~ हर किसी को अपने ऊपर थोड़ा बहुत संदेह होना चाहिए तभी आप समझकर निर्णय लेंगे।

~ आप अपनी हालात के कारण दुखी नहीं है। आप अपनी कल्पना के कारण दुखी है।

~ लोग कहते है मेहनत कर के कोई भी काम करो। मै कहता हूं कोई भी काम प्रेम से करो और पूरी लगन से करो।

~ कामयाबी बहुत सी चीजों पर निर्भर करती है यह परिस्तितियाँ और समय के साथ-साथ आपकी योग्यता पर निर्भर करता है।

~ आप दूसरों की नक़ल मत कीजिए। क्योंकि जिसकी आप नक़ल कर रहे है उन्हें खुद ही पता नहीं है की वे क्या कर रहे है।

~ आपका जीवन समय और ऊर्जा का मेल है। समय जो बीत रहा है वह आपका जीवन ही है।

~ केवल दुखी लोगो का जीवन लम्बा और उबाऊ होता हैं आनंदित लोगो का जीवन बहुत जल्द गुजर जाता है।

~ अगर आप तर्क की सीमाओं से परे चले जाते है तो आप समय और स्थान की सीमा से भी बाहर चले जाते है।

~ कोई इन्सान क्या कर सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं होती है। क्योंकि इन्सान लगातार अपनी क्षमता बढ़ा सकता है।

~ आपकी ख़ुशी, दुःख, पीड़ा और आनन्द आपके भीतर ही पैदा होता है। तो कम से कम ये सब चीजे आपके अनुसार पैदा होनी चाहिए।

~ अगर आप एक चींटी को भी देखे तो जिसने भी चींटी की रचना की है, उसने उतना ही ध्यान उसको बनाने में दिया जितना ध्यान आदमी को बनाने में दिया है।

~ जीवन में हजारों समस्या है लेकिन आप खुद अपने लिए कोई समस्या न हो। अगर आप आनंद में है तो आप ख़ुद अपने जीवन के लिए समस्या नहीं होंगे।

~ मै बिना प्रेरणा के काम करता हुं। मै हर चीज पूरी भागीदारी और तीव्रता के साथ करता हुं। इसलिए आपने मुझे कभी आलस के साथ काम करते हुए कभी नहीं देखा होगा।

~ आप चिंता न करे। इस संसार में आपका रोल इतना छोटा है। अगर आप इस संसार को छोड़ कर चले भी जाये तो कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है।

~ जब आप पूरी तरह जीवंत बन जाते है तब आप बिना किसी कारण के बहुत ज्यादा खुश और आनंदमय रहने लगते है। आपके ऊपर आनंद की वर्षा होने लगती है।

~ डर केवल अगले पल के बारे में होता है। क्या होगा इसी बात का हमें डर रहता है। जब हमारे विचार और भावनाएँ बेकाबू हो जाती है तो हमें डर लगने लगता है।

~ कोई इन्सान किसी काम को 100 साल में करता है और उसी काम को कोई व्यक्ति 10 साल में कर लेते है। यह केवल जीवन की तीव्रता के कारण कर पाता है।

~ जिंदगी की सबसे बड़ी बात यह है कि इसका कोई मतलब नहीं है। जीवन इतना जटिल है अगर इसे 10 हजार सालों तक देखते रहे तो भी इसे पूरी तरह जान नहीं पाएंगे।

~ आपने अपनी चारों तरफ जाल बना रखा है लेकिन अगर आप अपनी जाल को तोड़ते है तो आप अपनी सुरक्षा को भी तोड़ते है। बिना संतुलन के अगर जाल तोड़ेगे तो आप पागल हो जायेगे।

~ जिंदगी का मतलब है जीना पूरी तरह से जीना। पूरी तरह जीने का मतलब यह है जिंदगी के हर पहलु को आपने देख लिया है, कुछ भी अनदेखा नहीं रहा।

~ अगर पता चल जाय कि कल आपके साथ क्या होने वाला है तो ज्यादातर लोग आज में हिस्सा नहीं लेंगे। मतलब वे पूरी तरह से जीयेंगे ही नहीं।

~ जीवन में यह महत्वपूर्ण नहीं है कि आप दुसरो से कैसे आगे निकले। उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आपका जीवन कैसे सुन्दर हो। आप कैसे आनंदित हो। आप कैसे शानदार हो।

~ सवाल यह नहीं है कि आपको क्या पसंद है। सवाल यह है कि आपको आपके आसपास के लोग पसंद करते है कि नहीं। क्या अपने खुद को ऐसा बना लिया है।

~ अगर आप कड़ी मेहनत करते है तो आपका जीवन नीरस हो जायेगा। यह तभी होता है जब आपको पता नहीं होता कि काम को कैसे करना होता है।

~ हमारे जीवन के लिए बुद्धि जो सबसे बड़ा वरदान है वह हमारे लिए बड़ी समस्या बन गई है। क्योंकि हमें पता नहीं है की हम अपने बुद्धि को कैसे संभाले।

~ हम ख़ुद ही समस्या पैदा करते है और फिर उसका समाधान ढूढ़ते है। लेकिन लोगों को यह सीखना ज़रूरी है कि वे उन समस्या को पैदा ही न करे।

~ प्यार एक मधुर भावना है यही भावना जब कड़वी हो जाय तो नफरत में बदल जाती है। अक्सर जिनसे हम प्यार करते है उन्हीं से नफरत करते है।

~ डिप्रेशन का मतलब है आप किस्तो में आत्महत्या कर रहे है। अगर अपने जीवन में तर्क को ज्यादा अहमियत देते है तो आपके जीवन की जीवंतता घटती जाएगी।

~ आपको देखना चाहिए कि जीवन को बेहतर कैसे बनाया जाय। उन परिस्तितियों को कैसे सुलझाए जो लोगो के लिए समस्या बनी हुई है। आपको इसका समाधान ढूढ़ने है।

~ आपकी ओर क्या आयेगा यह आप तय नहीं कर सकते है लेकिन उससे आप क्या बनाते है यह आपके हाथ में है। यही आपका सामर्थ्य है।

~ कोई दूसरा क्या कर रहा है, इससे आपका कोई मतलब नहीं होना चाहिए। यह बहुत ज़रुरी है इन्सान खुद पर अपना ध्यान केन्द्रित करे और अपनी खुद की पूरी क्षमता को खोजें।

~ अगर हम अपने जीवन में वे नहीं करते, जो हम नहीं कर सकते है तो यह कोई समस्या नहीं है। लेकिन हम अपने जीवन में वे नहीं करते, जो हम कर सकते थे तो यह त्रासदी है।

~ केवल बाहरी कम्फर्ट आपके जीवन को ठीक नहीं कर सकती आपको भीतरी व्यवस्था को भी ठीक करना होगा ताकि आपको नर्क में भी भेजा जाय तो वहां भी ख़ुशी-ख़ुशी रह सके।

~ अगर आपके पास संतुलन है तो आप ऊचाई पर चढ़ सकते है वरना जमींन पर रहना ही ठीक है। बिना संतुलन के आज़ादी अराजकता है।

~ जीत में विनम्र रहना और हार में भी गरिमा बनाये रखना, यह महान लोगों की पहचान है। एक महान राष्ट्र बनाने के लिए महान लोगो ही जरूरत होती है।

~ जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं ले। जब आप शांत, खुश और स्पष्ट हो और अपने आस पास की चीजों से प्रभावित हुए बिना, कोई निर्णय ले।

~ अगर आप दुनिया में दुःख फ़ैलाने जा रहे है तो बेहतर होगा कि आप कुछ न करे और अगर आप संसार में ख़ुशी फैलाना चाहते है तो जितना फैला सकते है फैलाइये।

~ जिन लोगो ने सफलता पाई हैं जरुरी नहीं वे इसे कड़ी मेहनत से पाई हो। उन्हें पता था कि जिस काम को वे कर रहे है उसको करने का सही तरीका क्या है।

~ जीवन में ‘सही निर्णय’ जैसी कोई चीज नहीं होती। आप अगर एक निर्णय ले और उसमें अपना सबकुछ लगा दे तो वह बहुत शानदार तरीके से होगा।

~ एक साधारण इन्सान के जीवन की यात्रा गर्भ से शुरू होकर कब्र तक जाती है। जबकि एक जागरूक इन्सान का जीवन, गर्भ से शुरू होकर मुक्ती की तरफ जाती है।

~ आत्म-ज्ञान का मतलब यह एहसास होना है कि आप अब तक कितने बड़े मूर्ख थे। हर चीज यहीं ठीक आपके भीतर थी और आपको इसका पता न था।

~ खुशहाली की खोज में, हमने न जाने कितनी नासमझी भरी चीजें की हैं, लेकिन खुशहाली नहीं आई है। अगर आप खुशहाली चाहते हैं, तो अपने भीतर झांकना ही एकमात्र तरीका है।

~ ध्यान करने के लिए बस इतना ही करना होता है। अगर आप उन चीजों से अपनी पहचान बनाना बंद कर दें जो आप नहीं हैं, तो आपका मन शांत हो जाएगा।

~ आप इस ब्रह्माण्ड में धूल के बस एक कण की तरह हैं। अगर आप अपने अस्तित्व का संदर्भ को समझ जाते हैं, तो आप स्वाभाविक रूप से शांत हो जाएंगे।

~ मृत्यु अचानक घटित नहीं होता है। यह निरंतर घटित हो रहा है, बस आप इससे अनजान हैं। जीवन और मृत्यु कोई अलग-अलग चीज नहीं है। आप हल पल मृत्यु के नजदीक जा रहे है।

~ एक रोगी रात में नहीं सोयेगा। एक भोगी रात में नहीं सोयेगा। और एक योगी भी रात में नहीं सोयेगा। क्योकि इन सब के लिए रात बहुत सहायक होती है।

~ इन्सान जीवन के हर पहलू से दुखी है। उसका दुःख अपने ही मनोवैज्ञानिक प्रकिया से है। आपके सोचने एव समझने का तरीका दुःख पैदा कर रहा है।

~ जीवन न तो दुःख है और न ही आनंद है, बस यह मौजूद है, अगर इसकी आप सवारी करते है तो यह एक शानदार प्रक्रिया है। अगर आप इससे कुचले जाते है तो यह एक त्रासदी बन जाता है।

~ बाहर से आप आराम जूटा सकते है, सुविधाएं जुटा सकते है, खुशहाली पैदा नहीं कर सकते है। यह केवल भीतर से पैदा होती है।

~ अगर बुद्धि आपके ख़िलाफ़ हो जाए तो दुनिया की कोई ताकत आपको नहीं बचा सकती है फिर हम आपको जहां भी ले जाए आप दुखी ही रहेंगे।

~ आत्मज्ञान का मतलब यह है आपने बस वो देख लिया जो पहले से मौजूद है। आपने कुछ खोजा नहीं है। आपने हर उस चीज को, वैसे ही देखा है, जैसा वह है।

~ आप बिना खुद में सुधार किये बिना दुनियाँ में कुछ करने की कोशिश कर रहे है। ये ऐसे ही है कि आप ब्रेक को चेक किए बिना गाड़ी चलाना शुरू कर दिया।

~ जब मेरा क्या होगा, यह विचार आपके अंदर से पूरी तरह ख़त्म हो जाता है सिर्फ तभी आप जीवन की खोज का साहस करेंगे वरना सिर्फ आप उसे बचाना चाहेंगे।

~ ज़्यादातर इन्सान दुःख के डर से केवल आधे कदम उठाते है। वे बस सोचते रहते है कि अगर ये हुआ तो मेरा क्या होगा, अगर वो हुआ तो मेरा क्या होगा।

~ मन खोज करने का एक ज़रिया है न की अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने का। ज्यादातर लोग मन के द्वारा ही अंतिम नतीजे पर पहुंच जाते है।

~ जीवन के आखिरी दिन तक आप तय नहीं कर सकते कि क्या सही है, क्या गलत है। क्योकि कोई न कोई होगा जो आप से कहेगा कि आप गलत कर रहे हो।

~ आप अपने आप को एक बड़ी हस्ती समझते है लेकिन आप इस धरती पर एक बुलबुले की तरह है और एक दिन आप बुलबुले की तरह गायब हो जायेगे।

Sadhguru Jaggi Vasudev Quotes In Hindi सद्गुरू जग्गी वासुदेव के अनमोल विचार –:

~ अगर आप जरूरत के अनुसार चलते है तो आप बहुत तुच्छ जीवन जियेंगे लेकिन आप बिना जरूरत के यहाँ बैठ सकते है और जो जरुरी है वह करेंगे तो आप एक शानदार जीवन जियेंगे।

~ नश्वरता कि याद, आध्यात्मिकता प्रकिया का सबसे सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। क्योकि आप जानते है कि एक दिन आप ख़त्म जायेगे इसलिए आप शरीर से परे कुछ जानना चाहते है।

~ ऐसा क्यों है कि हमारे अंदर उन चीजों के प्रति आदर का भाव नहीं है जो हमारे जीवन को चलाने और बनाने में हर पल योगदान देते है।

~ अगर आप समझदार इन्सान है तो आप वो करेंगे, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हो। लेकिन अगर आप जीनियस है तो आप वो करेंगे जिसकी जरुरत हैं।

~ आप प्रेम में ऊंचे उड़ नहीं सकते प्रेम में केवल आप गिर सकते है। प्रेम में गिरने का मतलब आपने अपने एक हिस्से को गिरा दिया यानि अपने एक हिस्से को दूसरे के लिए खोल दिया है।

~ अगर आपके आसपास की कोई चीज या कोई व्यक्ति आपकी ख़ुशी, आनंद और दुःख को तय करता है। तो आपके ख़ुश होने की संभावना बहुत कम है।

~ चाहे आप जीवन में सबसे भयंकर परिस्तितियों से गुजर रहे है। आप उस परिस्तितियों का उपयोग करके एक बेहतर इन्सान बन सकते है या अपने जीवन को अस्त-व्यस्त कर सकते है।

~ जीवन का मतलब है, आपका नहीं पता कल क्या होगा। आप यहाँ जीवन का अनुभव करने आये है न कि जीवन से बचने के लिए। यह जीने का वक्त है।

~ प्रार्थना कोई काम नहीं है। यह एक गुण है। प्रार्थना कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप करते है। यह ऐसी चीज है जो आप बन जाते है।

~ मैंने यह अधिकार किसी और को नहीं दिया जो मेरी ख़ुशी और दुःख को तय कर सके। हमे सबकी राय सुनना है लेकिन वे यह तय नहीं कर सकते कि मैं क्या हूँ।

~ सरल जीवन जीने का मतलब यह है कि आपके अंदर कोई उलझन नहीं है। सरलता का मतलब है एक समझदारी भरी व्यवस्था जो आपको उलझाए नही। आपकी व्यवस्था आपके लिए जाल न बन जाये।

~ मकड़ी जाल बनाती कि दूसरे कीड़े उसमे फंस जाये। अगर वह खुद उस जाल में फंस जाये तो अच्छी मकड़ी नहीं है। इन्सान ने अपने आसपास खुद ही ऐसे जाल बना लिए है जिसमे वह खुद ही फंस गया है।

~ अगर आप अपने नश्वर प्रकृति के प्रति लगातार सचेतन है और अपने आप को हमेशा याद दिलाते रहना कि मै एक दिन मर जाऊंगा। आपको आध्यात्मिक प्रक्रिया के लिए ग्रहण शील बना देता है।

~ जो बुद्धि से ऊपर है वह बुद्ध है। अर्थात जो अपने बौद्धिक प्रक्रिया से ऊपर उठ गया, वही बुद्ध है। फिर आपके जीवन में कोई दुःख नहीं रहता है क्योकि सारे दुःख आपके तार्किक दिमाग में पैदा होते है।

~ आज आपकी सोच और भावनाएं आपके जीवन से ज्यादा बड़ी हो गई है। आपके दिमाग में एक छोटा सा विचार आता है और पूरा दिन आपका खराब हो जाता है। हमने अपने विचार और भावनाएं से अपने आप को जोड़ लिया है।

~ आपका किसी और से बेहतर होना और किसी के जैसे होना, यह महत्वपूर्ण नहीं है। जीवन में वो कीजिए जो आपके लिए महत्वपूर्ण है।

~ आप जीवन बन सकते है और जीवन को जान सकते है, लेकिन जीवन को कभी समझ नहीं सकते। अगर आप पूरी तरह जीवन के अंश बन जाए तो आप जीवन को उसके असली रूप में जान जायेंगे।

~ पुराने आदते जो बन चुकी है अगर आपको उससे बाहर आना है तो आपके पास पर्याप्त ऊर्जा चाहिए। कर्म को तभी तोड़ा जा सकता है, जब आपके पास जरुरी ऊर्जा हो।

~ यह ज़रुरी है कि आप प्रेम से भरी ख़ुशी को जाने। अगर आपके जीवन में प्रेम की मिठास नहीं है और अगर आप बड़े कदम उठाने की कोशिश करेंगे तो आपको हताश ही हाथ लगेगी।

~ अगर आप किसी से बात करे तो आप यह सोचें कि अगर यह मेरे जीवन के ये आखरी शब्द हो। तो मुझे क्या बोलना चाहिए जिसके लिए बाद में मुझे पछताना न पड़े।

~ आपके लिए आपका जीवन महत्वपूर्ण और कीमती है तो आप इस जीवन को वैसे काम में लगाये जो वाकई में आपके के लिए महत्वपूर्ण है।

~ आज़ादी को सँभालने के लिए एक प्रकार की स्पष्टता एव शक्ति की जरूरत होती है। ज्यादातर लोग आज़ादी को संभाल नहीं सकते।

~ अगर आप आनंदमय है फिर जीवन का अनुभव इस बात से तय नहीं होता कि आपके पास क्या है या कौन से लोग आपके पास है। आप अकेले रहेंगे तब भी आनंद में रहेंगे।

~ आपके काम करने कि क्षमता तभी बेहतर होती है जब आप उस काम के प्रक्रिया के प्रति पूरी तरह समर्पित हो। बिना समर्पण के आप कोई भी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर सकते।

~ आप सिर्फ इसलिए काम करते है कि आपको इससे क्या फ़ायदा मिलेगा। आप सर्कस के बन्दर की तरह मत बनिए। आपको कुछ नहीं मिलेगा। बस एक दिन आप मर जायेंगे। यही आपको मिलने वाला है।

~ हमारे रिश्ते हमारे जीवन के ख़ालीपन को भरने के लिए नहीं होनी चाहिए। अगर आप दूसरो का इस्तेमाल अपने रिश्ते को पूर्ण करने के लिए करते है तो उस इन्सान के खोने के बाद आपको दुःख होता हैं।

~ योग का यही अर्थ है कि आप इस जीवन को बेहतर बनाने पर ज़ोर दे। इस जीवन को बेहतर बनाये बिना अगर आप कोई कार्य करते है वो कार्य आपको दुःख ही देगा।

~ दूसरों कि राय तभी आपके लिए महत्वपूर्ण होगी, जब हम जो कर रहे है उसके बारे में हम स्पष्ट नहीं है। हमारे अंदर यह स्पष्टता होनी चाहिए कि हम उस कार्य को क्यों कर रहे है।

~ अगर आपके रेस्पॉन्ड करने की क्षमता असीमित है फिर जो आप कर सकते है वे करेंगे। जो आप नहीं कर सकते है वे आप नहीं करेंगे।

~ आप बहुत चीजे कर सकते थे लेकिन आप वह इस लिए नहीं करते है क्योंकि आप सोचते है कि वह आपकी जिम्मेदारी नहीं है। यह सही नहीं है।

~ आप अपने जीवन के मह्त्वपूर्ण पहलुओं जैसे कि आपकी शांति, आपकी ख़ुशी, आपके आनंद और आपके प्रेम को सेल्फ स्टार्ट पर रखना चाहते है या पुश स्टार्ट पर रखना चाहते है।

~ अगर आप 24 घंटे खुश रहे तो आपके काम करने की क्षमता दुगनी हो सकती है। जब आप खुश रहते है तो आप किसी भी काम को सुन्दर तरीके से काम करते है।

~ जीवन का सारा अनुभव इसी क्षण में होता है। आपका अतीत केवल स्मृति है। आपका भविष्य एक कल्पना है। जीवन का अनुभव आप इसी क्षण में कर सकते है।

~ जीवन का दुःख आपका अपना बनाया हुआ है। क्योंकि जो कुछ भी होता है, आप उसे मन में बढ़ा चढ़ा लेते है। अगर आप इस क्षण को स्वीकार कर लेते है फिर दुःख जैसी कोई चीज नहीं है।

~ जिस चीज को आप स्वीकार कर लेते है वो आपका हिस्सा बन जाता है। जिस चीज को आप अस्वीकार कर लेते है वह आपके लिए बाधा बन जाता है।

~ बिना कारण के परिणाम नहीं घटित नहीं होता, हो सकता है आपकी दृष्टि सीमित हो गई है और आप उसके कारण तक नहीं पहुंच पा रहे हो।

~ साहस एक अनजान रास्ता है साहस में जोखिम है। युवा को कम से कम जोखिम के साथ साहस जरूर करनी चाहिए। युवा बिना साहस की भावना के युवा है ही नहीं।

~ अगर आप कोई चीज करके ख़ुशी और आनंद पाने की कोशिश कर रहे है तो आप उस चीज के ग़ुलाम बन जायेंगे। आप मौन में रहकर भी आनंद में रह सके, यह महत्वपूर्ण है। नहीं तो आप किसी न किसी चीज का ग़ुलाम बन जायेंगे।

~ इससे कोई मतलब नहीं है आप अच्छे है या बुरे है।अगर आप किसी काम को सही तरीके से करते हो तो आपको सफलता ज़रूर मिलेंगी।

~ किसी चीज के इस्तेमाल करने और किसी चीज के द्वारा इस्तेमाल किये जाने में फर्क है क्योंकि चीजें इन्सान को ग़ुलाम बना देती हैं।

~ आप अपने जीवन के हर चीजों की सीमित भूमिका को समझें। चाहें वह शिक्षा हो, आपका करियर हो, आपकी शादी हो, रिश्ते हो या दौलत हो।

~ अगर आपका जीवन लम्बा लगता है इसका मतलब आप अपने जीवन से दुखी है और अगर आप जीवंत है तो यह बहुत छोटा लगता है। यह आपके ऊपर है।

~ प्यार आपके होने का तरीका है इसका किसी दूसरे से कोई लेना देना है। अगर आप प्यार में है तो आप जिसे भी देखते है वह सुन्दर लगता है।

~ मानव चेतना को ऊपर उठाये बिना ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपलब्ध होना ज्यादा बड़ा ख़तरा बन जाता है। क्योंकि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इन्सान गलत तरीक़े से भी कर सकता है।

~ आपका जीवन तभी सुन्दर होता है जब आप उस चीज का निर्माण करते है, जो आपके लिए मायने रखता है। क्योंकि उस काम की प्रक्रिया में ही आपको आनंद मिलता है।

~ जीवन में कोई भी निर्णय तत्कालीन परिस्तितियों के आधार पर नहीं लेना चाहिए। बल्कि निर्णय इस आधार पर लेना चाहिए कि, अगर कई सालो बाद भी आप अपने निर्णय को देखे, उस समय भी आपका निर्णय सार्थक लगे।

~ सबसे पहले यह महत्वपुर्ण है कि आप अपने दिमाग को मैनेज करना सीखे। अगर आप अपने दिमाग को मैनेज नहीं कर सकते तो दुनिया को कैसे मैनेज करेंगे। अगर आप खुद उलझन में है तो दुसरो के लिए उलझन ही पैदा करेंगे।

~ आपको जीवन में कोई परफेक्ट आदमी नहीं मिलने वाला है। किसी और के ऊपर मेहनत करने के बजाय, अगर आप ख़ुद के ऊपर मेहनत करे और ख़ुद को ऐसा अद्भुत इन्सान बनाये कि हर कोई आपके साथ होना चाहें।

~ दुनिया आपके रास्ते में रोड़े अटकायेगी। चाहें इसे आप मुसीबत के रूप में या संभावना के रूप में देख सकते है। जहां एक समस्या होती है, वहां एक संभावना होती है। आपको इस समस्या का समाधान ढूढ़ना है।

~ चाकू अच्छी तरह से काम करे तो यह जरुरी है कि वह तेज़ हो लेकिन चाकू से विनाश होगा या विकास होगा, यह उस हाथ पर निर्भर करता है जिसने उसे पकड़ा है लेकिन आज के युग में हाथ के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है।

~ अगर आप किसी चीज को टाल रहे है इसका मतलब यह है कि आप वो काम करने की कोशिश कर रहे है जिसे आप करना ही नहीं चाहते। अगर कोई काम आपके लिए महत्वपूर्ण है तो आप उसे सबसे पहले करेंगे।

~ अगर आप 100 साल बाद मरने वाले हो। आप यह देखे आपके गहने, मेकअप, आपकी कार, आपका घर का उस दिन के लिए आपके लिए कोई मतलब होगा। चीजों को उनकी जगह पर रखिए। अपने दिल में इसे जगह मत दीजिए।

~ आप किसी से ज्यादा बेहतर बनना चाहते है। इससे आप कही भी नहीं पहुंचने वाले है। यह ऐसे है जैसे कोई विकलांग व्यक्ति है और आप उससे तेज चलना चाहते है। इससे आप अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच सकते है।

~ पसंद और नापसंद के कारण ही हम अपना समझ गवां देते है। समभाव में होने पर ही जीवन का दरवाज़ा खुलता है। आप किसी के साथ अच्छे से पेश आते है इसलिए नहीं कि वह अच्छा है। बल्कि आप अच्छे है।

~ जब इंसान खुद कि प्रकृति के प्रति जागरूक हो जाता है तो उसे समझ में आ जाता है प्यार महसूस करने के लिए, खुशी महसूस करने के लिए, आनंद महसूस करने के लिए वास्तव में किसी और की जरुरत नहीं है।

~ तनाव काम की वजह से नहीं होता है तनाव इसलिए होता है क्योकि आप अपने ही सिस्टम को संभालना नहीं जानते। आप नहीं जानते कि अपने शरीर, भावना और मन को कैसे संभाल कर रखना है।

~ अपना समय सही निर्णय और गलत निर्णय चुनने में मत लगाइये। जब आप संतुलित, स्पष्ट हो और खुश हो तो तब कोई निर्णय लीजिये और अपना जीवन उसमे लगा दीजिये। कुछ न कुछ शानदार होगा।

~ अगर आपकी बुद्धि काम करती तो आप अपने लिए क्या चुनते आनंद या तनाव। जाहिर सी बात है आनंद। अगर आप तनाव में है इसका मतलब अपने बुद्धि को तनाव के लिए चुन लिया है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप क्या चुनते हैं?

~ ये बात युवाओं को याद रखनी चाहिए। जल्दी जीने की कोशिश मत कीजिए। जीने का समय आयेगा। अगर आप अच्छी तरह जीना चाहते है तो सबसे पहले आप अपने आप को पूरी तरह विकसित कीजिये।

~ मानव बुद्धि अपने चरम पर तब होती है जब वह कुछ नहीं जानती। अगर आप सोचे आपको सब पता है तो हर चीज के अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच जायेगे, फिर किसी चीज की जानने की संभावना ख़तम हो जाती है।

~ कोई भी नहीं जनता कि भविष्य में क्या होगा। तो आप अपने जीवन को पहले से तय करने कि कोशिश न करे। चाहे भविष्य में जो भी हो, आप यहाँ खाली हाथ आयें थे और खाली हाथ ही जायेंगे।

~ आपको जीवन ऐसे जीना चाहिए। जब तक आप जिये। लोगो को आपके साथ जीने में मजा आना चाहिए और अगर आप मरे तो उनको आपकी कमी महसूस हो। रुपांतरण के बिना आध्यात्मिक होना बेकार है।

~ अगर आप किसी से प्यार करते है इसका मतलब यह नहीं है उसको आपकी सारी बात माननी पड़ेगी। आप जिससे प्यार करते है उसको जिस काम से खुशी मिलती है और वह काम उसके लिए अच्छा है उसे करनी देनी चाहिए। और इससे आपको भी खुश मिलनी चाहिए।

~ मूर्ख लोग ऐसे काम करते है जो उन्हें पसंद नहीं होते और वे जिंदगी भर दुखी रहते है क्योकि उन्हें लगता है कि यह उनकी ड्यूटी है। समझदार लोग वे काम करते है जो उन्हें पसंद होते है। लेकिन एक जीनियस उस काम को ख़ुशी-ख़ुशी करना सिख लेता है जिसे करने की जरुरत है।

~ अगर आप क्रोध, नाराजगी, घृणा अपने अंदर पैदा करते है और आप किसी और के मरने की उम्मीद करते है, तो ऐसा नहीं होने वाला है। क्योकि अगर आप यह सब अपने अंदर पैदा करेंगे तो पहले आप मरेंगे। अगर जहर आप पियेंगे, तो आप मरेगे, कोई और नहीं। यही प्रकृति का नियम है।

~ अगर हम किसी चीज से प्रेरित होकर काम करते है तो वही चीज हमारे उत्साह को तोड़ भी सकती है। मतलब अगर कोई चीज हमें उठाती है तो वह हमें नीचे भी गिराती है। हमें अपने जीवन में स्पष्टता पैदा करनी चाहिए। अगर आप स्पष्ट है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।

~ अगर आपके नाक बंद है तो फूल का सुगंध आपके लिए कोई मायने नहीं रखता। अगर आप अंधे है तो आपके लिए रौशनी कोई मायने नहीं रखती। और अगर आप असंवेदन शील है तो आपके लिए कोई चीज मायने नहीं रखता है। अगर आप जागरूक नहीं है तो कृपा का आनंद नहीं ले सकते है।

~ आप जो कुछ भी देखते है, सुनते है, महसूस करते है, सब आपके भीतर हो रहा है। चाहे वह दुःख और सुख हो, चाहे ख़ुशी और गम हो, या आनंद और परमात्मानंद हो, सारी चीजें आपके भीतर ही हो रही है। बाहरी परिस्तितियाँ हमारे अनुसार न हो तो कोई बात नहीं। लेकिन आपके भीतर जो होता है, वो तो आपकी मर्जी से होना चाहिए।

~ आप अपने भीतर छोटी-छोटी चीज के बारे में इतना संघर्ष पैदा कर लेते है कि कही आपसे कुछ गलत न हो जाय। आप यह 100% नहीं जानते कि आप जो भी कर रहे है वह सही होगा। आपके लिए बस यह महत्वपूर्ण होना चाहिए जो भी आप कुछ कर रहे है वह आपको और आपके आसपास लोगो को खुशियाँ देगा। उस काम में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दीजिये।

~ अगर कोई अपनी सीमाएं भौतिक रूप में तोड़ना चाहे तो हम उसे सेक्स कहते है। अगर यह भावना में वयक्त होता है तो इसे हम प्रेम सम्बन्ध कहते है। यदि हम इसे मानसिक रूप में अभियक्ति करे तो इसे हम सफलता कहते है और यह जागरूक रूप में प्रकट होती है तो इसे हम योग कहते है।

~ अगर आपने अपने भौतिक शरीर पर महारत हासिल कर ली तो 15 से 20 प्रतिशत भाग्य आपके हाथ में होगा। अगर आपने, अपने मानसिक प्रक्रिया को अपने हाथ में ले लिया है तो 50 से 60 प्रतिशत भाग्य आपके हाथ में होगा। और अगर आप अपने जीवन की बुनियादी ऊर्जा को अपने हाथ में ले ले तो 100 प्रतिशत भाग्य आपके हाथ में होगा।

~ इन्सान एक तरह से पिंजरे की पंछी की तरह है। अगर आप एक पंछी को एक लम्बे समय तक एक पिंजरे में रखे फिर एक दिन पिंजरे का दरवाजा खोल दे तब भी वह चिड़िया नहीं उड़ेगी। क्योकि आजादी के लिए साहस की जरुरत होती है। आजादी के लिए एक तरह की पागलपन की जरूरत होती है।

~ यदि आपका शरीर अच्छा महसूस करता है तो हम उसे सेहत कहते है। यदि वह बहुत अच्छा महसूस करता है तो उसे सुख कहते है। अगर आपका मन सुख में हो जाये तो इसे शांति कहते है। यदि वह बहुत ख़ुश हो जाय तो उसे हम ख़ुशी कहते है। अगर आपकी भावनाये मधुर हो जाय तो इसे प्यार कहते है। अगर वह बहुत मधुर हो जाय तो उसे करुणा कहते है। यदि आपकी जीवन ऊर्जा ही सुखद हो जाय तो उसे हम आनंद कहते है। अगर यह बहुत सुखद हो जाय तो इसे परमानन्द कहते है। अगर आसपास का माहौल सुखद हो जाय तो इसे सफलता कहते है।

Thank you for reading सद्गुरू के विचार, Sadhguru Quotes In Hindi, Sadhguru ke anmol vachan, सद्गुरू जग्गी वासुदेव के अनमोल विचार, Sadhguru Thoughts in hindi, Sadhguru Jaggi Vasudev Quotes In Hindi.

Read More -: